Posts

Showing posts from October 18, 2021

पूर्वांचल की राजनीति का एक किला आज और ढहा, सुखदेव राजभर का हुआ निधन

Image
जौनपुर। दुःखद खबर आयी है कि यूपी विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष सुखदेव राजभर का आज लखनऊ स्थित एक में अस्पताल में निधन हो गया है वह 73 साल के हो गये थे। उनके निधन की खबर आते ही समर्थको एवं शुभ चिन्तको में शोक की लहर छा गयी है।  सुखदेव राजभर जी पांच बार विधायक और एक बार एम एल  सी के रूप में उत्तर प्रदेश के सदन में जनता की आवाज उठाते रहे है। श्री राजभर अपने राजनैतिक जीवन की शुरुआत बसपा के बैनर तले करते हुए दो बार मंत्री और एक बार उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष की जिम्दारी का निर्वहन पूरी निष्ठा और इमानदारी के साथ निभाये थे। श्री राजभर प्रदेश के साथ पूर्वांचल के बड़े नेताओ में शुमार रहे है।  एक मध्यम वर्गीय परिवार में जन्म लेने वाले श्री राजभर मूल रूप से जनपद आजमगढ़ के बड़गहन के निवासी थे लेकिन शिक्षा दीक्षा जनपद जौनपुर से होने के नाते जौनपुर से गहरा लगाव था। अपने राजनैतिक जीवन में श्री राजभर गरीबो के मसीहा के रूप में उभरे और दलित शोसित समाज के हितो के लिए अनवरत लड़ाई लड़ते रहे है। लम्बी समय से बीमार रहने के चलते इधर कुछ समय से सक्रिय राजनीति सै अलग हो गये थे और बसपा को अपने मूल सि

अवकाश प्राप्त फौजी की वाहन से कुचल कर हत्या,गुस्साए ग्रामीणो ने किया चक्का जाम

Image
अमेठी में बाइक से जा रहे रिटायर्ड फौजी के ऊपर गाड़ी चढ़ाकर हत्या कर दी गई। सायं काल अज्ञात वाहन ने फौजी को जोरदार टक्कर मारी थी। जिसके चलते फौजी गंभीर रूप से घायल हो गया था। इलाज के लिए अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई इससे भड़के परिजनों ने इलाके की मुख्य सड़क जाम कर दी। जिस पर पुलिस अधीक्षक के द्वारा 24 घण्टे के अंदर आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया गया। पुलिस अधीक्षक ने एसओ सन्दीप राय को परिजन की सुरक्षा की जिम्मेदारी दी है। परिजनों के मुताबिक मृतक सन्तोष सिंह सेना में जाट रेजीमेंट में सूबेदार पद पर थे। ये ऊंची कूद में टॉपर थे।

परिषद को राजनीति से रखे दूर, राजनीति करने वाले कर्मचरी होगे बाहर 31 अक्टूबर की बैठक में आन्दोलन का निर्णय- जे एन तिवारी

Image
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष जेएन तिवारी ने परिषद को राजनीतिकरण की प्रक्रिया से अलग रखने की अपील की है। उन्होंने यह भी कहा कि कर्मचारी एकजुट होकर राजनीति करने वाले कर्मचारी नेताओं को बाहर का रास्ता दिखाएं। इस संबंध में 31 अक्टूबर को बैठक में आंदोलन का निर्णय लिया जाएगा। असल में, परिषद के राजनीतिकरण का रास्ता स्व. बीएन सिंह के समय में खुला था जब वे परिषद का अध्यक्ष रहते हुए विधान परिषद सदस्य भी बन गए और उन्होंने एमएलसी होने के बाद भी परिषद का अध्यक्ष पद नहीं छोड़ा। उसी तर्ज पर अब संयुक्त परिषद के एक और गुट के अध्यक्ष जो पहले एमएलसी का चुनाव लड़े ,उस समय उन्होंने भाजपा से साठगांठ करने का बहुत प्रयास किया लेकिन, असफल होने के बाद अब उन्होंने सपा का दामन थाम लिया है। जेएन तिवारी ने कहा कि कर्मचारियों का भला किसी भी पार्टी से होने वाला नहीं है। सपा ने अपने शासनकाल में पुरानी पेंशन बहाल नहीं किया। अब जब वे विपक्ष में है तो उनको कर्मचारियों की याद आ रही है और राज्य कर्मचारियों को लुभाने का प्रयास किया जा रहा है। तिवारी ने बताया कि केंद्र में 2014 तक कांग्रेस सत्ता मे

देशव्यापी किसानो का रेल रोको आन्दोलन, 150 जगहो पर दिखाया प्रभाव,जानें कितनी ट्रेने हुई प्रभावित

Image
लखीमपुर खीरी में बीते दिनों हुई हिंसा के विरोध में आज सोमवार को संयुक्त किसान मोर्चा ने देशव्यापी रेल रोको आंदोलन चलाया, जिसका असर देशभर में 150 जगहों पर देखने को मिला। इस आंदोलन के चक्कर में 50 ट्रेनें प्रभावित हुईं। किसानों के आंदोलन से हजारों की संख्या में ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई जगहों पर किसानों ने रेलवे ट्रैक जाम किया तो कहीं प्रदर्शनकारी किसानों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की तक की नौबत आ गई। वहीं, कुछ जगहों पर पुलिस की सक्रियता और सख्ती के कारण किसान रेलवे ट्रैक तक पहुंचकर यात्रियों के लिए परेशानी खड़ी करने में कामयाब ही नहीं हो पाए। इस आंदोलन के आह्वान पर सुबह 11 बजे के करीब किसानों ने हरियाणा के बहादुरगढ़, अमृतसर, देवी दासपुरा समेत कई जगहों पर ट्रैक जाम कर दिया। सोनीपत में भारी संख्या में रैपिड एक्शन फोर्स की तैनाती की गई जिसके कारण किसान सफन नहीं हो पाए।  आंदोलन के कारण पंजाब और हरियाणा में लगभग 130 स्थानों पर रेल सेवा प्रभावित हुई। फिरोजपुर से अंबाला खंड में लगभग 50 ट्रेनें प्रभावित हुईं।  किसान आंदोलन के कारण उत

पाल बघेल धनगर समाज को भाजपा ने ठगा है - श्याम लाल पाल

Image
जौनपुर । समाजवादी पाल,बधेल,धनकर,संन्देश यात्रा का रामनगर इटायें बजार में सम्मेलन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में श्यामलाल पाल  ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा  पाल बधेल धनगर समाज को भाजपा सरकार ने ठगा है जिस उम्मीद से ये समाज ने भाजपा सरकार बनाया लेकिन आज इस समाज की स्थिति भाजपा में बहुत खराब हो गया है हमारे समाज को जितनी संख्या है उतनी उसकीं गणना कराकर हमको हमारी हिस्सेदारी दिया जाय पिछडों का जनगणना कराया जाये और हमारे समाज और पिछड़ों को अगर कोई अधिकार दे सकता है तो सिर्फ अखिलेश यादव सपा सरकार बनीं तो राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है पाल समाज को उनके अनुपात हिस्सेदारी दिया जायेगा कहा भाजपा ने जनता को धोखा के अलावा कुछ नहीं दिया हैं आने वाले समय में सब साथी मिलकर सपा सरकार बनाएंगे।   गरीब-नौजवान, पिछड़े-दलित भाजपा सरकार हटाने को तैयार हैं।  सपा जिलाध्यक्ष लालबहादुर यादव ने कहा भाजपा ने यूपी को बर्बाद कर दिया है। किसानों, गरीबों को अपमानित किया जा रहा है। भाजपा सरकार में जिस पुलिस पर लोगों की सुरक्षा का दायित्व है वहीं अन्याय अत्याचार वसूली और हत्या कर रही है। भा

सम्पादक मण्डल का चुनावः रामजी जायसवाल अध्यक्ष व छोटे लाल महासचिव बने

Image
वरिष्ठ पत्रकार चन्द्रेश मिश्र व युवा पत्रकार अमित गुप्ता के पुत्र के निधन पर जताया गया शोक  जौनपुर। सम्पादक मण्डल उत्तर प्रदेश के जनपद इकाई का चुनाव सोमवार को कलेक्टेªट परिसर में स्थित पत्रकार भवन में सम्पन्न हुआ। संरक्षक जय प्रकाश मिश्र की देख-रेख में चुनाव प्रक्रिया की अध्यक्षता कार्यवाहक अध्यक्ष राकेशकान्त पाण्डेय ने किया। साथ ही 5 सदस्यीय चुनाव संचालन समिति का गठन हुआ जिसमें पूर्व अध्यक्ष जय प्रकाश मिश्र, डा. ब्रजेश यदुवंशी, शम्भूनाथ सिंह, छोटे लाल सिंह व सै. मेंहदी हुसैन रिजवी सामिन शामिल किये गये।   संचालन समिति के अनुसार सर्वसम्मत से पिछले 9 वर्षों से महासचिव रहे रामजी जायसवाल को अध्यक्ष एवं छोटे लाल सिंह को महासचिव चुना गया। इस पर उपस्थित साथियों ने माल्यार्पण करके दोनों पदाधिकारियों का स्वागत किया। साथ ही संचालन समिति ने निर्देश दिया कि एक सप्ताह के अन्दर अपनी पूरी कार्यकारिणी बनाकर घोषित किया जाय। चुनाव कार्यक्रम का संचालन कार्यवाहक महासचिव रामजी जायसवाल ने किया।   इस अवसर पर मंगला प्रसाद तिवारी, विरेन्द्र गुप्ता, विष्णु दत्त उपाध्याय, अरूण यादव, जगदीश सिंह, चन्द्

जानते है डीएम और एसपी ने किस पूर्व प्रमुख की मूर्ति का किया अनावरण

Image
जौनपुर।जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा एवं पुलिस अधीक्षक अजय कुमार साहनी के द्वारा विकासखंड केराकत के परिसर में स्थापित की गई पूर्व ब्लॉक प्रमुख ठाकुर दीप नारायण सिंह की मूर्ति का अनावरण एवं शहीद स्मारक स्थल का लोकार्पण किया गया।   जिलाधिकारी ने कहा कि दीप नारायण सिंह जी बहुमुखी प्रतिभा के धनी कुशल व निर्भीक राजनेता के साथ दूरदर्शी व्यक्ति थे, उनके द्वारा विकासखंड केराकत में अनेकों विकास के कार्य कराए गये।  इस अवसर पर पूर्व ब्लाक प्रमुख गोपाल सिंह, सरिता सिंह, स्वतंत्र सिंह, खंड विकास अधिकारी छोटेलाल तिवारी उपस्थित रहे।

परिसर में ऑनलाइन परीक्षा, फार्म भरने की तिथि 19 से 26 अक्टूबर तक

Image
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय द्वारा परिसर में संचालित समस्त पाठ्यक्रमों में अध्ययनरत 2020-21 सम सेमेस्टर के विद्यार्थी जो कि ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने से वंचित रह गए हैं उनको सुविधा देने के लिए विश्वविद्यालय ने तिथि बढ़ाई है। विश्वविद्यालय के उप कुलसचिव वीरेंद्र कुमार मौर्य के अनुसार ऑनलाइन संस्थागत या भूतपूर्व विद्यार्थी जो परीक्षा फॉर्म नहीं भर पाए हैं। उन्हें परीक्षा फार्म भरने एवं परीक्षा शुल्क जमा करने की तिथि 19 अक्टूबर से 26 अक्टूबर 2021 निर्धारित की गई है। विद्यार्थियों द्वारा परीक्षा फॉर्म की हार्ड कॉपी और शुल्क रसीद विभाग में जमा करने की तिथि 27 अक्टूबर से 29 अक्टूबर तक है। विभाग द्वारा फार्म सत्यापन 30 अक्टूबर से 2 नवंबर 2021 तक किया जाएगा। विद्यार्थियों के लिए यह अंतिम अवसर है इसके बाद किसी प्रकार की छूट नहीं दी जाएगी।

मछली के लिए बदमाशों ने महिलाओ को मारी गोली, दोनो ट्रामा सेंटर में भर्ती, बदमाशो की तलाश जारी

Image
वाराणसी के चितईपुर के मलियान बस्ती में रविवार की देर रात बाइक सवार दो बदमाशों ने स्कूटी सवार दो महिलाओं को गोली मार दी। एक की बांह में तो दूसरे की पीठ में गोली लगी। लहूलुहान हाल में दोनों महिलाओं को पुलिस ने बीएचयू स्थित ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। मछली की दुकान लगाने के विवाद में गोली मारी गई है। बदमाशों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस की दो टीमें गठित की गई। चितईपुर थाना क्षेत्र के करौंदी मार्ग स्थित मलियान बस्ती निवासी सुनील की पत्नी सुनीता सोनकर(32) की चितईपुर चौराहे के पास मछली की दुकान है, ठीक बगल में ही सीमा भी दुकान लगाती है। इस बात को लेकर सीमा और सुनीता के बीच अक्सर विवाद होते रहते हैं। शाम को सीमा के बेटे मोहन सोनकर से सुनीता का विवाद हुआ था तो मोहन ने देख लेने की धमकी दी थी। रात ग्यारह बजे के बाद सुनीता अपने पड़ोसी रीता देवी(42) के साथ स्कूटी से घर की ओर आ रही थी। घर के पास पहुंची ही थी कि सफेद रंग की अपाचे बाइक से काला गमछा बांधे दो युवक आए और पीछे बैठे बदमाश ने सुनीता को लक्ष्य कर फायरिंग शुरू कर दी। गोली से बचने को भागते समय सुनीता को पीठ में गोली लग

खुली पोल अपनी बेटी के लिए कर दिया पर्चा लीक अब सलाखों के पीछे

Image
वित्तीय सहायता प्राप्त जूनियर हाईस्कूल सहायक अध्यापक/प्रधानाध्यापक  चयन परीक्षा का पेपर आउट कराने में डॉ. केएन काटजू इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राम नयन द्विवेदी को गिरफ्तार कर लिया गया। उनके साथ कॉलेज के अध्यापक अशोक तिवारी को भी पकड़ा गया है। जबकि वाइस प्रिंसिपल आकाश खरे समेत चार लोगों को इसी मामले में नामजद किया गया है। उनकी तलाश की जा रही है। प्रधानाचार्य ने अपनी बेटी को नकल कराने के लिए व्हाट्सएप से पेपर आउट किया था।  रविवार को शिक्षक चयन परीक्षा में पेपर आउट होने की आशंका को देखते हुए एसटीएफ को लगाया गया था। सर्विलांस से पता चला कि डॉ. केएन काटजू के प्रधानाचार्य राम नयन द्विवेदी ने अपने व्हाट्सएप से पेपर आउट कराया है। एसटीएफ और मजिस्ट्रेट तुरंत काटजू कॉलेज पहुंच गए। प्रधानाचार्य राम नयन द्विवेदी और साथ में मौजूद अध्यापक अशोक तिवारी के व्हाट्सएप चेक किए गए। अशोक तिवारी के व्हाटसएप में में पेपर नौ बजकर 37 मिनट पर सेंड किया गया था। जबकि परीक्षा 10 बजे से होनी थी। दोनों को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में पता चला कि प्रधानाचार्य राम नयन द्विवेदी की ब