Posts

Showing posts from March 20, 2026

तकनीक के साथ जागरूकता जरूरी, डिजिटल समझ ही असली ताकत

Image
जौनपुर। मोहम्मद हसन पीजी कालेज में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सात दिवसीय विशेष शिविर के तीसरे दिन का कार्यक्रम उत्साह, अनुशासन और जागरूकता के माहौल में गरिमापूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अब्दुल कादिर खान ने की। मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. अनुराग मिश्रा तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में साइबर क्राइम निरीक्षक जयप्रकाश सिंह एवं अंकुर शुक्ला मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत से हुआ। स्वयंसेवकों ने अंगवस्त्र, स्मृति-चिन्ह और पुष्पगुच्छ भेंट कर अतिथियों का स्वागत किया। प्राचार्य डॉ. अब्दुल कादिर खान ने अपने संबोधन में कहा कि एनएसएस विद्यार्थियों में सेवा भावना, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक जिम्मेदारी विकसित करने का सशक्त मंच है। मुख्य अतिथि डॉ. अनुराग मिश्रा ने कहा कि वर्तमान डिजिटल युग में साइबर सुरक्षा की जानकारी हर विद्यार्थी के लिए अनिवार्य है। उन्होंने तकनीक के सकारात्मक उपयोग, ऑनलाइन ठगी से बचाव और कौशल विकास पर जोर दिया। विशिष्ट अतिथि जयप्रकाश सिंह ने साइबर अपराधों के तरीकों की जानकारी देते हुए सोशल म...

जेल में बिगड़ी पूर्व सांसद उमाकांत यादव की तबीयत, बीएचयू रेफर

Image
जौनपुर। जीआरपी सिपाही हत्याकांड में आजीवन कारावास की सजा काट रहे मछलीशहर संसदीय सीट से पूर्व बाहुबली सांसद उमाकांत यादव की शुक्रवार सुबह अचानक तबीयत बिगड़ गई। जेल प्रशासन ने तत्काल उन्हें जिला अस्पताल भिजवाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें वाराणसी स्थित बीएचयू के लिए रेफर कर दिया। इलाज कर रहे डॉक्टरों के अनुसार, उमाकांत यादव को सीने में तेज दर्द की शिकायत थी। साथ ही उनका शुगर और ब्लड प्रेशर भी बढ़ा हुआ पाया गया। प्राथमिक जांच के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उच्च स्तरीय चिकित्सा केंद्र भेजना उचित समझा।

सोशल मीडिया के दौर में मानसिक शांति और आत्मिक संतुलन ही सच्ची खुशी: प्रो. पाथर्डीकर

Image
युवाओं में खुशी का स्तर कम होना चिंताजनक: प्रो. अजय प्रताप विश्वविद्यालय में विश्व प्रसन्नता दिवस पर हुआ  प्रेरक आयोजन जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के वेलनेस सेंटर द्वारा शुक्रवार को ‘विश्व प्रसन्नता दिवस’ के अवसर पर संकाय भवन स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में एक प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस वर्ष की थीम “सोशल मीडिया और वेल-बीइंग (सुख-समृद्धि)” रही ,  जिसमें डिजिटल जीवन और मानसिक स्वास्थ्य के बीच संतुलन पर विशेषज्ञों ने विस्तार से विचार व्यक्त किए। मुख्य वक्ता प्रबंध अध्ययन संकायाध्यक्ष प्रो. अविनाश पाथर्डीकर ने कहा कि “सुख कोई मंज़िल नहीं ,  बल्कि एक निरंतर यात्रा है।” उन्होंने बताया कि सच्चा सुख भौतिक वस्तुओं की अंधी दौड़ में नहीं ,  बल्कि धर्मानुकूल आचरण ,  त्याग और संयम में निहित है। उन्होंने कहा कि धन हमें सुविधाएं तो दे सकता है ,  लेकिन मानसिक शांति और संतोष की गारंटी नहीं दे सकता। सोशल मीडिया के इस दौर में वास्तविक आनंद आत्मिक संतुलन और सादगी में ही निहित है। वेलनेस सेंटर के समन्वयक प्रो. अज...