*रैंकिंग फिसलने पर डीएम सख्त: जौनपुर में ऋण वितरण में तेजी लाने के निर्देश*

*रैंकिंग फिसलने पर डीएम सख्त: जौनपुर में ऋण वितरण में तेजी लाने के निर्देश*
जौनपुर, 20 मार्च जिलाधिकारी डा० दिनेश चन्द्र ने यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के क्षेत्रीय कार्यालय का औचक निरीक्षण कर बैंकिंग कार्यप्रणाली का जायज़ा लिया। निरीक्षण के बाद उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनपद के सभी शाखा प्रबंधकों एवं बैंक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना की प्रगति पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि जौनपुर जनपद पहले इस योजना में प्रदेश में प्रथम स्थान पर था, लेकिन हाल के दिनों में प्रगति धीमी होने के कारण अब दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। इस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्होंने बैंक अधिकारियों को निर्देशित किया कि अधिक से अधिक आवेदनों को शीघ्र स्वीकृत कर ऋण वितरण प्रक्रिया में तेजी लाई जाए।

जिलाधिकारी ने अग्रणी जिला प्रबंधक अभय प्रकाश श्रीवास्तव को निर्देश दिया कि सभी बैंक शाखाओं में लंबित आवेदनों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए और इसकी नियमित मॉनिटरिंग की जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि योजना से संबंधित आवश्यक प्रपत्रों की स्पष्ट चेकलिस्ट तैयार कर सभी शाखाओं में प्रदर्शित की जाए, ताकि आवेदकों को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े। निर्धारित दस्तावेजों के अतिरिक्त किसी भी अन्य कागजात की मांग न की जाए और जिन आवेदनों में कमी है, उन्हें उचित मार्गदर्शन देकर शीघ्र पूर्ण कराया जाए।

जिलाधिकारी ने कहा कि यह योजना युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने का एक सशक्त माध्यम है, जिससे वे आत्मनिर्भर बनकर जनपद के आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।

इस अवसर पर सभी बैंक शाखाओं के प्रतिनिधि एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। #abishkikhabar

Comments

Popular posts from this blog

जौनपुर शूटआउट केस: 25-25 हजार के इनामी आरोपी फरार 8 मददगार गिरफ्तार

जौनपुर -खुटहन में मेधावी छात्रों का सम्मान, यश कोचिंग संस्थान में हुआ पुरस्कार वितरण

प्रो. एसपी सिंह का निधन: शिक्षा जगत को अपूरणीय क्षति, अनुशासन और ज्ञान के प्रतीक थे : डॉ. जेपी सिंह