तकनीक के साथ जागरूकता जरूरी, डिजिटल समझ ही असली ताकत

जौनपुर। मोहम्मद हसन पीजी कालेज में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सात दिवसीय विशेष शिविर के तीसरे दिन का कार्यक्रम उत्साह, अनुशासन और जागरूकता के माहौल में गरिमापूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अब्दुल कादिर खान ने की। मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. अनुराग मिश्रा तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में साइबर क्राइम निरीक्षक जयप्रकाश सिंह एवं अंकुर शुक्ला मौजूद रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत से हुआ। स्वयंसेवकों ने अंगवस्त्र, स्मृति-चिन्ह और पुष्पगुच्छ भेंट कर अतिथियों का स्वागत किया।

प्राचार्य डॉ. अब्दुल कादिर खान ने अपने संबोधन में कहा कि एनएसएस विद्यार्थियों में सेवा भावना, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक जिम्मेदारी विकसित करने का सशक्त मंच है। मुख्य अतिथि डॉ. अनुराग मिश्रा ने कहा कि वर्तमान डिजिटल युग में साइबर सुरक्षा की जानकारी हर विद्यार्थी के लिए अनिवार्य है। उन्होंने तकनीक के सकारात्मक उपयोग, ऑनलाइन ठगी से बचाव और कौशल विकास पर जोर दिया।

विशिष्ट अतिथि जयप्रकाश सिंह ने साइबर अपराधों के तरीकों की जानकारी देते हुए सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, ओटीपी और बैंकिंग जानकारी साझा न करने जैसी जरूरी सावधानियां बताईं। वहीं अंकुर शुक्ला ने विद्यार्थियों को जागरूक नागरिक बनने और सामाजिक सरोकारों से जुड़ने की प्रेरणा दी।

कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने लोकगीत, समूह नृत्य, लघु नाटक और अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। शिविर में स्वच्छता अभियान, पर्यावरण संरक्षण, डिजिटल साक्षरता और व्यक्तित्व विकास जैसे विषयों पर भी चर्चा की गई। संचालन डॉ. अमित जायसवाल ने किया।

इस अवसर पर डॉ. जीवन यादव, आर.पी. सिंह (कार्यक्रम अधिकारी), डॉ. नीलेश सिंह, डॉ. विवेक विक्रम सिंह, डॉ. अरविंद यादव सहित महाविद्यालय परिवार और सैकड़ों स्वयंसेवक उपस्थित रहे। कार्यक्रम ने युवाओं को जागरूकता, जिम्मेदारी और आत्मनिर्भरता का मजबूत संदेश दिया।

Comments

Popular posts from this blog

*रफ्तार बनी काल: ऑटो पलटते ही उजड़ गई दो जिंदगियां, तीन जिंदगी जंग में*

मड़ियाहूं में समता सम्मेलन में बोलीं—जातीय जनगणना व यूजीसी लागू न हुआ तो होगा आंदोलन-डॉ. पल्लवी पटेल

समाजवादी सकारात्मक राजनीति का बुनियादी सिद्धांत है: पूर्व विधायक- लाल बहादुर यादव