*युवा उद्यमी योजना में सुस्ती पर डीएम का कड़ा रुख: लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी*

*युवा उद्यमी योजना में सुस्ती पर डीएम का कड़ा रुख: लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी*

जौनपुर, 20 मार्च कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डा० दिनेश चन्द्र की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना की प्रगति की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में बैंकवार प्रगति की गहन समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने पाया कि कई बैंक शाखाओं में आवेदनों के निस्तारण एवं स्वीकृति की रफ्तार संतोषजनक नहीं है।

इस पर कड़ी नाराजगी जताते हुए जिलाधिकारी ने सभी बैंक शाखाओं को निर्देशित किया कि प्राप्त आवेदनों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा स्वीकृतियों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि लाई जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि पात्र लाभार्थियों के आवेदन अनावश्यक रूप से लंबित न रखे जाएं।

जिलाधिकारी ने तकनीकी कारणों से निरस्त किए जा रहे आवेदनों में पारदर्शिता बरतने के निर्देश देते हुए चेतावनी दी कि जिन शाखाओं में अत्यधिक रिजेक्शन या खराब प्रगति पाई जाएगी, उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार पर भी जोर देते हुए कहा कि अधिक से अधिक युवाओं को इस योजना से जोड़ना प्राथमिकता होनी चाहिए, ताकि वे स्वरोजगार के माध्यम से आत्मनिर्भर बन सकें।

बैठक के अंत में जिलाधिकारी ने सभी बैंकों एवं संबंधित विभागों को बेहतर समन्वय स्थापित कर निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अंबष्ट, उपायुक्त उद्योग आशुतोष पाठक, सहायक आयुक्त उद्योग जय प्रकाश, अग्रणी जिला प्रबंधक अभय श्रीवास्तव, प्रबंधक गौरव कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

*रफ्तार बनी काल: ऑटो पलटते ही उजड़ गई दो जिंदगियां, तीन जिंदगी जंग में*

मड़ियाहूं में समता सम्मेलन में बोलीं—जातीय जनगणना व यूजीसी लागू न हुआ तो होगा आंदोलन-डॉ. पल्लवी पटेल

तकनीक के साथ जागरूकता जरूरी, डिजिटल समझ ही असली ताकत