जनगणना 2027 की तैयारी तेज: जौनपुर में फील्ड ट्रेनर्स को दिया जा रहा हाईटेक प्रशिक्षण*
*जनगणना 2027 की तैयारी तेज: जौनपुर में फील्ड ट्रेनर्स को दिया जा रहा हाईटेक प्रशिक्षण*
जौनपुर, 20 मार्च भारत की प्रस्तावित जनगणना 2027 के प्रथम चरण को सफल बनाने की दिशा में जौनपुर में तैयारियां तेज़ हो गई हैं। इसी क्रम में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में फील्ड ट्रेनर्स की तीन दिवसीय प्रशिक्षण श्रृंखला का दूसरा चरण 19 मार्च 2026 से प्रारंभ हुआ। प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ जिला जनगणना अधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) परमानंद झा की उपस्थिति में हुआ।
इस प्रशिक्षण में दो बैचों में कुल 68 प्रतिभागियों को जनगणना से जुड़ी विभिन्न प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी दी जा रही है। विशेष रूप से प्रतिभागियों को जनगणना ऐप के माध्यम से डिजिटल सर्वेक्षण का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है, जिससे आगामी जनगणना कार्य को अधिक सरल, सटीक और तकनीकी रूप से सशक्त बनाया जा सके।
प्रशिक्षण के अंतिम दिन फील्ड ट्रेनर्स को वास्तविक परिस्थितियों में सर्वेक्षण कार्य का अभ्यास कराया जाएगा, जिससे उन्हें जमीनी स्तर पर आने वाली चुनौतियों और प्रक्रियाओं की बेहतर समझ मिल सके।
जनगणना कार्य निदेशालय के प्रतिनिधि युवराज गर्ग एवं जौनपुर के तीन मास्टर ट्रेनर्स इस प्रशिक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व 16 से 18 मार्च 2026 तक 78 फील्ड ट्रेनर्स का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण कराया जा चुका है, जबकि जनपद के कुल 146 ट्रेनर्स को प्रशिक्षित किया जाना है।
Comments
Post a Comment