Posts

Showing posts from May 1, 2023

रोडवेज बस की चपेट में आने से दो श्रमिको की दर्दनाक मौत घर में मचा कोहराम, पुलिस ने की विधिक कार्यवाई

Image
जौनपुर। जिले से सटे प्रतापगढ़ के नगर गांव के पास बीती देर रात में रोडवेज बस की चपेट में आकर जौनपुर निवासी दो युवकों की मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही उनके गांव में मातम पसर गया। जौनपुर जिले के भुला गांव निवासी सतीश (32) और गोविंद(22) रोज की तरह काम करने के लिए प्रतापगढ़ जिले के देवसरा गांव गये थे। रात में काम खत्म कर दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। नगर गांव के पास एक दुकान पर बच्चों के लिए मिठाई लेने के लिए रुके। दुकान के बाहर ही थे तभी सुल्तानपुर की तरफ से आ रही रोडवेज बस की चपेट में आ गए। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस दोनों को प्राथमिक स्वास्थ्य के केंद्र ले गई, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दोनों राजगीर का काम करते थे। हादसे से पीड़ित परिवारों में कोहराम मचा है। 

आज प्रदेश के अन्दर कोई भी माफिया और बदमाश सीना ताना कर नहीं चल रहा है,प्रदेश में कानून का राज स्थापित है- योगी आदित्यनाथ

Image
जौनपुर। निकाय चुनाव के प्रत्याशियों के समर्थन में जनपद मुख्यालय पर स्थित बीआरपी इन्टर कालेज के मैदान में आयोजित जन सभा में निर्धारित समय से लगभग डेढ़ घण्टे विलंब से पहुंचे प्रदेश सरकार के मुखिया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संक्षिप्त सम्बोधन में जनपद वासियों से अपील किया अपने विकास के लिए ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने के लिए भाजपा प्रत्याशियों को जितायें ताकि विकास की गति को तेजी के साथ आगे बढ़ाया जा सके। आज प्रदेश में कानून का राज चल रहा और प्रदेश के अन्दर कोई भी माफिया सीना तान कर नहीं चल रहा है। मां बहन बेटियां अकेले बिना किसी भय के चल सकती है। उन्होंने कहा आज प्रदेश के अन्दर माफिया और बदमाश गले में तख्ती बांध कर चलते हुए अपनी जान बख्सने की दुहाई दे रहे है। प्रदेश के अन्दर डबल इंजन की सरकार बिना किसी भेदभाव के विकास कार्यो को कर रही है ट्रिपल इंजन जुड़ जाने से सोने पर सुहागा हो जायेगा और विकास की गति और तेज हो जायेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले तुष्टीकरण की सरकार चलती थी और अब संतुष्टीकरण की सरकार चल रही है। पहले युवाओ के हाथ में तमंचा पकड़ाया जाता था और अ

सूडान से सकुशल घर वापस लौटे लोंगो ने वहां का दर्द बयां करते हुए रोगटे खड़े कर देने वाली बतायी कहांनी

Image
जौनपुर।हिंसाग्रस्त सूडान के खारतून और शोभा में फंसे जौनपुर जिले के दो लोग रविवार को सकुशल घर पहुंचे। इस दौरान परिजनों ने केंद्र व राज्य सरकार के प्रति आभार जताया। इनके लौटने पर परिवार में लोगों में खुशी का माहौल है। थाना बक्शा क्षेत्र के दरियावगंज गांव निवासी राजेश कुमार सिंह रविवार को सकुशल दिल्ली से घर पहुंच गए। मां, पत्नी सुनीता व बच्चों को देख उनके खुशी के आंसू छलक पड़े। राजेश ने सूडान का हाल बताया तो लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। राजेश ने बताया कि शनिवार सुबह दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचते ही सरकारी साधन से उत्तर प्रदेश भवन ले जाया गया। जहां पहुंचने पर स्वागत हुआ। चाय, पानी व स्नान के बाद भोजन मिला। कार से छह लोगों में दो को कानपुर, एक को ढकवा में उतार मुझे घर तक सकुशल छोड़ा गया। राजेश ने खारतून का हालात बयां करते हुए बताया कि जैसे सड़क पर कुत्तों को रौंदते हुए वाहन निकल जाते हैं वही हाल वहां आम आदमियों का हो चुका है। कितने दिन बिना नहाए खाए रहना पड़ा। बारूद के धुएं से आंख में जलन से लोगों का बुरा हाल हो रहा है। मौत को प्रत्यक्ष देख बचने की आस छोड़ राजेश घर भी बात करने का प्रयास कम क

65 दिनो से पुलिस को छका रहा गुड्ड मुस्लिम आज तक नहीं हुआ गिरफ्तार,13 साल की उम्र में अपराधी बन छोड़ा है घर

Image
उमेश पाल हत्याकांड में फरार चल रहे पांच लाख के इनामी गुड्डू मुस्लिम ने 13 साल की उम्र में ही घर छोड़ दिया था। वह बचपन से ही अपराध करने लगा था। यही वजह है कि जब घरवालों ने उसे टोकना शुरू किया तो उसने घर छोड़ दिया। इसके बाद वह फिर कभी नहीं लौटा। यहां तक कि मां-बाप की मौत पर उनके जनाजे को कंधा देने भी नहीं आया। यह बातें गुड्डू की बड़ी बहन नसरीन ने बताईं, जो शिवकुटी के लाला की सराय में रहती हैं। नसरीन ने बताया कि उसका पैतृक घर सुल्तानपुर के गोसाईगंज स्थित इकटौली गांव में है। मां शाजिदा बेगम जबकि पिता का नाम शफीक था। वह बताती हैं कि गुड्डू पांच भाई बहनों में सबसे छोटा था। 1975 में वह पैदा हुआ था। गुड्डू के अलावा दो भाई और थे जिनमें से एक की मौत हो चुकी है जबकि, दूसरा असलम सऊदी अरब में रहता है। उसके अलावा एक बहन भी है जिसका नाम परवीन है। नसरीन ने बताया कि पिता राजगीर का काम करते थे लेकिन बीमारी की वजह से काम धंधा ठीक नहीं चलता था। गुड्डू बचपन से ही बिगड़ैल था। उसकी संगत सही नहीं थी। रोकने-टोकने पर लड़ने लगता था। मारपीट, लड़ाई-झगड़े में अक्सर उसका नाम आता था। एक बार चोरी में भी ना

अंधविश्वास के चलते बाप ने अपनी बेटी का कर दिया कत्ल, अब हत्यारे पहुंच गए सलाखों के पीछे

Image
अंधविश्वास के चलते बाप ने अपनी बेटी का कर दिया कत्ल, अब हत्यारे पहुंच गए सलाखों के पीछे  जौनपुर। जनपद के थाना मीरगंज क्षेत्र स्थित गांव बभनियांव में अंधविश्वास के चक्कर में बाप ने अपनी ही अबोध बेटी की गला रेतकर हत्या कर दी थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस के कड़ाई से पूछताछ में पिता ने घटना के बाबत स्वीकार किया है। मामला मीरगंज थाना क्षेत्र के बभनियांव गांव के राजाराम के पुरवा का है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर हत्या में शामिल पिता व ओझा को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद करते हुए जेल में सलाखो के पीछे भेज दिया है। मिली खबर के अनुसार 24 अप्रैल 2023 को निर्वस्त्र बच्ची का शव पुलिस ने बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। इस संबंध में पुलिस को दिए गए बयान में बभनियांव निवासी पिता नेता बनवासी व गांव का ही ओझा पन्ना बनवासी ने भूत प्रेत की आशंका में रात के अंधेरे में बेटी नंदिनी की गला रेत कर हत्या कर दी थी। शव को रात में ही ले जाकर तालाब में डाल दिया था। उन्हें आशंका थी कि नंदिनी के शरीर पर प्रेतात्मा का साया है, इसलिए उसे आधे घंटे तक आग के पास रखा गया था। जिससे

अब श्रमिको के बच्चे श्रमिक नहीं बल्की बनेगे अधिकारी,उन्हे शिक्षा देने की जानें क्या है योजना

Image
जौनपुर। अब भवन निर्माण में काम करने वाले श्रमिकों के बच्चे मजदूर नहीं, अधिकारी बनेंगे। नवोदय विद्यालय की तर्ज पर मंडल स्तर पर वाराणसी के करसड़ा में अटल आवासीय विद्यालय बनाया जा रहा है। इसमें प्रवेश परीक्षा के जरिए सिर्फ पंजीकृत श्रमिकों, कोविड में अनाथ, बाल सेवा योजना के पात्र बच्चों को प्रवेश मिलेगा। इसका उद्देश्य है कि श्रमिकों के बच्चों को गुणवत्ता परक शिक्षा देना है। साथ ही उनको उच्च स्तरीय सुविधाएं, शैक्षिक वातावरण व बौद्धिक, शारीरिक, सामाजिक विकास करना है। सरकार की महत्वाकांक्षी योजना अटल आवासीय विद्यालय में कक्षा छह में प्रवेश के लिए वाराणसी मंडल के जनपद वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर व चंदौली में भवन निर्माण कार्य में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चों को भी लाभ मिलेगा। साथ ही कोरोना काल में निराश्रित बच्चों व मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के लिए पात्र बच्चों को कक्षा छह से 12 तक नि:शुल्क गुणवत्तापरक आवासीय शिक्षा उपलब्ध कराया जाएगा। शैक्षणिक सत्र 2023-24 में प्रवेश की प्रक्रिया प्रारंभ होने जा रही है। इसमें प्रवेश पाने वाले छात्रों का जन्म एक मई 2010 से पहले व 30 अप्रैल 2013

स्वच्छ भारत मिशन के तहत इन गावों को मॉडल बनाने की कवायद शुरू, 32 लाख रुपए स्वीकृत

Image
  जौनपुर। स्वच्छ भारत मिशन के दूसरे चरण में राजस्व ग्राम पंचायतों को मॉडल बनाने की कवायद शुरू कर दी गई है। इन गांवों में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, इसके लिए प्लास्टिक कचरे के निष्पादन के लिए शुरुआत में दो ग्राम पंचायतों में प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट स्थापित करने लिए शासन से 32 लाख की स्वीकृत मिल गई है। धनराशि जारी होने के बाद कार्य शुरू करा दिया जाएगा। शहर से लेकर गांव तक प्लास्टिक कचरा एक बड़ी मुसीबत बनती जा रही है। प्लास्टिक से न केवल शहर में नालियां बंद हो जाती है, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी खेतों की उर्वरक क्षमता इससे कम हो रही है। यही वजह है कि सरकार भी अब इस पर गंभीर हो गई है। स्वच्छ भारत मिशन फेज-टू में प्लास्टिक कचरे के निष्पादन को लेकर जिले के दो ग्राम पंचायतों में प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट स्थापित की जाएगी। इसके लिए सिरकोनी के परियावां, बदलापुर के तियरा में जगह चिन्हित कर ली गई है। धनराशि जारी होने के बाद कार्य शुरू करा दिया जाएगा। प्रति यूनिट स्थापित करने में 16 लाख खर्च किया जाएगा। दोनों यूनिट स्थापित करने में 32 लाख खर्च किया जाएगा। इन प