Posts

Showing posts from October 24, 2022

17 हजार महिलाओ को मिलेगा लाभ,मिशन शक्ति को बढ़ाने के विभागो को मिला यह निर्देश

Image
जौनपुर । शासन स्तर से मिशन शक्ति को बढ़ावा देने के लिए समस्त विभागों को निर्देश दिया गया है। इसके तहत अकेले मनरेगा से संचालित विभिन्न योजनाओं में 17 हजार महिलाओं को लाभ देने की तैयारी हैं। जिससे महिलाएं अपने आप को सुरक्षित रख सकें। मनरेगा से संचालित योजनाओं में बकरी शेड, पशुपालन शेड, नर्सरी व बागवानी के लिए मदद समेत अन्य कार्य शामिल हैं। इसमें महिलाओं को लाभ देने वह पशुपालन कार्य व नर्सरी कार्य को आगे स्वरोजगार में बढ़ावा दे रही हैं। पात्रों की तलाश के लिए बकायदा सर्वे कराया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी सचिव, रोजगार सेवक व तकनीकी सहायक की होगी। पहले महज 11 हजार महिलाओं को इसमें जोड़ा गया था। इसमें सभी 21 ब्लाकों की 1740 गांवों की महिलाओं को शामिल किया जाएगा। देखा जाए तो वर्ष 2022-23 में अप्रैल से अब तक कुल मनरेगा में दिए गए रोजगार के सापेक्ष 48.42 फीसद रोजगार महिलाओं ने प्राप्त किए। एनआरएलएम( राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन) के तहत जहां महिलाओं के उत्थान के लिए अकेले करीब एक हजार समूह हैं तो एक समूह में 10-12 महिला सदस्य होंगी। इनकी संख्या भी करीब 10 से 12 हजार हो जाएगी। दो साल प

युवा दंत चिकित्सक सौरभ उपाध्याय का निधन चिकित्सक समाज सहित समाज सेवी शोकाकुल

Image
  जौनपुर। जनपद मुख्यालय स्थित वाजिदपुर ​तिराहा पर विद्या डेण्टल हॉस्पिटल रिसर्च एण्ड ट्रामा सेंटर के डायरेक्टर व युवा दंत चिकित्सक सर्जन डा. सौरभ उपाध्याय का रविवार की रात्रि 09 बजे  के आसपास इलाज के दौरान दिल्ली में निधन हो गया। बता दें कि डा. उपाध्याय जनपद के थाना सिकरारा क्षेत्र के मूल निवासी थे। वे जनपद के जाने माने दंत चिकित्सक रहे। खबर है कि वह विगत 6 साल से किडनी की गम्भीर बीमारी से ग्रस्त थे। उनके ट्रांसप्लांट हुआ था। विगत दो वर्ष पहले उनकी सास ने अपनी किडनी दान दिया था। मिली खबर के अनुसार तबीयत खराब होने पर पुनः दशहरा पर्व के पहलू ही वह दिल्ली उपचार के लिए ए​​क अस्पताल में भर्ती थे। जहां चिकित्सकों ने उनकी हालत गम्भीर देख रेफर दिया। इसके बाद मेरठ स्थित एक अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया रविवार की रात को उनका निधन हो गया। उनके निधन की खबर वायरल होते ही जनपद के चिकित्सकों, शुभ चिन्तकों एवं परिजन शोक में डूब गये है।

चित्रगुप्त पूजनोत्सव होगा 27 को मंगलम में, जानें क्या है कार्यक्रम

Image
जौनपुर।कायस्थ कल्याण समिति जौनपुर द्वारा भगवान चित्रगुप्त पूजन कार्यक्रम मंगलम लान में 27 अक्टूबर को 3 बजे से आयोजित किया गया है जिसमे समस्त कायस्थ संगठन/अखिल भारतीय कायस्थ महासभा/संगत पंगत/चित्रगुप्त बंश/चित्रगुप्त सभा/भगवान चित्रगुप्त के सभी अनुयायी एवं चित्रांश बंधुओं व जिले के सभी कायस्थ संगठनों द्वारा जिले में पहली बार एक साथ पूजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में पदमश्री सम्मानित वरिष्ठ साहित्यकार डॉ नीरजा माधव उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री गिरीश चन्द यादव मंडलाध्यक्ष लायन्स क्लब लायंस सौरभ कांत श्रीवास्तव सहित जिले के गणमान्य जन शामिल होंगे।कार्यक्रम में अनेक लोगों को सम्मानित भी किया जायेगा। मंगलम लान में तैयारियां शुरू हो गई हैं सभी पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है युवा कार्यकर्ता भगवान चित्रगुप्त मंदिर से दर्शन कर मोटरसाइकिल जुलूस के साथ मंगलम लान पहुचेंगे। कायस्थ कल्याण समिति के अध्यक्ष डॉ अशोक अस्थाना कार्यक्रम संयोजक प्रदीप श्रीवास्तव महासचिव गौरव श्रीवास्तव ने जनपद के सभी कायस्थों से अनुरोध है कि 27 अक्टूबर को शाम 3 बजे समस्त पदाध

आईएएस अधिकारी साइबर अपराध के शिकार बैंक से निकल गये 90 हजार रुपए अब पुलिस कर रही जांच

Image
साइबर क्राइम के अपराधी कब किसे अपना शिकार बना ले यह कहना कठिन है लेकिन कानून और जिम्मेदार विभाग साइबर क्राइम अपराधियों के प्रति खास कठोरता नहीं बरत पा रही है। जी हां बिहार में मुख्य सचिव और IAS अधिकारी आमिर सुबहानी के साथ ठगी हो गई है। साइबर अपराधियों ने उनके बैंक अकाउंट से 90 हजार रुपए उड़ा लिए। चौंकाने वाली बात तो ये हैं कि ये ट्रांसजेक्शन जब हो रहे थे उस समय आमिर सुबहानी के फोन पर कोई भी ओटीपी नहीं मांगा गया। रविवार शाम को जब पैसे कटने का मैसेज आया तो आमिर सुबहानी दंग रह गए। उन्होंने फौरन पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस के पास मामला जाते ही हड़कंप मच गया। पुलिस फौरन इस मामले को साइबर सेल के पाद भेज दिया। आमिर सुबहानी की तरफ से रविवार को अपने साथ हुए साइबर फ्रॉड की जानकारी आर्थिक अपराध इकाई के तहत चल रहे साइबर सेल को दी गई। जिसके बाद आर्थिक अपराध इकाई एक्टिव हुई। अज्ञात साइबर अपराधियों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में विशेष टीम का गठन किया गया है। टीम मामले की जांच कर रही है। बता दें कि अकाउंट से रुपयों की निकासी अवैध तरीक

नये तथा विस्तारित निकायों में वार्डो के आरक्षण का जानें क्या बना फार्मूला

Image
प्रदेश सरकार ने निकाय चुनाव के लिए वार्डों के आरक्षण का फॉर्मूला तय कर दिया है। नए और सीमा विस्तारित होने पर 50 फीसदी से अधिक जनसंख्या बढ़ने पर इन वार्डों का आरक्षण नया मानते हुए किया जाएगा। इसके आधार पर आबादी के आधार पर इन्हें पहले अनुसूचित जनजाति महिला के लिए आरक्षित किया जाएगा। पुराने वार्डों का आरक्षण चक्रानुक्रम व्यवस्था के आधार पर ही किया जाएगा। प्रमुख सचिव नगर विकास अमृत अभिजात ने वार्डों के आरक्षण को लेकर आदेश जारी कर जिलाधिकारियों को इस संबंध में निर्देश भेज दिए हैं। इसमें कहा गया है कि वार्डों का आरक्षण करते हुए इसकी जानकारी तीन सेटों के साथ पेनड्राइव में 4 नवंबर तक नगर विकास विभाग के अनुभाग एक में अनिवार्य रूप से उपलब्ध करा दें। आरक्षण फॉर्मूले के आधार पर पहले अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग की महिलाओं के लिए वार्ड आरक्षित किए जाएंगे। इसके बाद इसी वर्ग के पुरुषों के लिए श्रेणीवार वार्ड आरक्षित होंगे। इसके बाद वार्डों को अनारक्षित रखा जाएगा। पुराने निकायों में चक्रानुक्रम (रोटेशन) के आधार पर वार्डों का आरक्षण होगा।  शासनादेश में कहा गय