जौनपुर। जनपद में दो दिन से हो रही लगातार वर्षात अब जान लेवा साबित होने लगी है। इस वर्षात ने अभी तक कई लोगों की जान ले ली है। कई स्थानो पर कच्चे मकान ढह गए है जिससे मलबे में दबकर कई लोगों की मौत हो गई। वहीं, कई लोग घायल हो गए। सुजानगंज और सिकरारा थाना क्षेत्र में हुए हादसे में एक परिवार के तीन लोग और एक महिला की मौत हो गई। जबकि कई जगहों पर कच्चे मकान ढह गए, जहां पर आधा दर्जन लोग घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार थाना सुजानगंज क्षेत्र स्थित सरायखानी गांव में भरत लाल जायसवाल (38) अपने परिवार के साथ बुधवार की रात सो रहे थे। आज भोर में लगभग चार बजे के अचानक उनके कच्चे मकान की दीवार ढह गई, जिससे मलबे में परिवार के पांच सदस्य दब गए। इनमें भरत लाल (38), उनकी पत्नी गुलाबा देवी(34) और बेटी साक्षी 10), भाभी रेखा देवी(45) और भांजी काजल(12) शामिल थी। खबर लगने आसपास के लोगों ने सभी को मलबे से बाहर निकाला और आनन-फानन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुजानगंज ले गए। जहां चिकित्सक ने भरत लाल, गुलाबा देवी और साक्षी को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल रेखा और काजल का इलाज चल रहा है। सूचना पर पुलि...