Posts

Showing posts from December 4, 2020

किसान संघ का ऐलान: 8 दिसम्बर को होगा भारत बन्द

Image
कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आंदोलन बढ़ता ही जा रहा है। लगातार नौ दिनों से दिल्ली के बॉर्डर पर धरना दे रहे किसानों की अब तक सरकार के साथ चार बार वार्ता हुई लेकिन सब बेनतीजा साबित हुईं। 5 दिसंबर को एक बार फिर दोनों पक्षों के बीच बैठक होनी है लेकिन उससे पहले आज भारतीय किसान संघ ने बड़ा एलान कर दिया। 8 दिसंबर को किसान संघ ने भारत बंद का आह्वाहन किया है तो वहीं कल प्रधानमंत्री का पुतला जलाने की तैयारी की जा रही है। दरअसल, मोदी सरकार ने संसद सत्र के दौरान कृषि संबंधी तीन बिलों को पास करवाया, जिसके बाद राष्ट्रपति की अनुमति होने पर कृषि कानूनों को लागू कर दिया गया। इस दौरान किसानों समेत कई दलों और राज्य सरकारों ने इसका जमकर विरोध किया। हरियाणा पंजाब के किसानों ने तो रेल रोको अभियान और भारत बंद तक का आह्वाहन कर डाला। हालंकि सरकार का इसपर कोई असर देखने को नहीं मिला। जिसके बाद किसानों ने दिल्ली घेर ली और लगभग नौ दिनों से कृषि कानून के खलाफ किसानों का आंदोलन जारी है। किसानों को दिल्ली के बॉर्डर पर ही रोक दिया गया। उन्होंने सिंधु बॉर्डर समेत अन्य सभी सीमाओं पर डेरा जमा लिया है। हरिया

सफलता के लिए स्वयं के गुणों की पहचान आवश्यक : प्रो. देवेन्द्र पाण्डेय

Image
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के प्रबंध अध्ययन संकाय के एच आर डी विभाग द्वारा आयोजित विशिष्ट ऑनलाइन व्याख्यान माला के क्रम में एम्पलॉबिलिटी एंड स्किल गैप्स विषय पर व्याख्यान आयोजित किया गया। एमिटी विश्वविद्यालय, ग्वालियर के प्रबंध गुरु प्रो. देवेन्द्र पाण्डेय ने  कहा कि आज के वैश्विक प्रतिस्पर्धात्मक युग में रोजगार के अनेक अवसर हैं। भावी प्रबंधक अपने क्षेत्र विशेष में रोजगार हेतु  योजनाबद्ध तरीके से कार्य कर सफलता हासिल कर सकते है। उन्होंने वर्तमान परिस्थितिजन्य उपजे संकट के दौर में रोजगार प्राप्ति हेतु आने वाली बाधाओं के दृष्टिगत उन्हें दूर करने के लिए व्यावहारिक टिप्स दिए।  कहा कि कोर्पोरेट जगत को विद्यार्थियों में सम्प्रेषण क्षमता, संख्यात्मक दक्षता एवं मनसिक चैतन्यता की जरूरत रहती है,  छात्रों को इन्हें विकसित करना चहिए।  संकायाध्यक्ष प्रो. अविनाश डी पाथर्डीकर ने कहा कि वर्तमान समय में छात्रों के सर्वंगीण विकास में नियमित पठन-पाठन के अतिरिक्त इस प्रकार के आयोजन छात्रों की व्यक्तित्व विकास में अत्यंत महत्वपूर्ण है, उन्होंने बदलते परिवेश में

बीत दो दशकों में विकास के नाम पर शून्य क्यों रहा जौनपुर, आज भी जाम से जूझ रहा है जिला

Image
   जौनपुर। विगत दो दशकों में राजनैतिक दलों द्वारा जनपद के विकास के दावे तो खूब किये गये लेकिन सच्चाई यह है कि एक भी दावा वास्तविक धरातल पर नजर नहीं आया है। जिसका परिणाम यह है कि जिले की आवाम विकास के इन्तजार में घिसट घिसट कर जीवन जीने को मजबूर हो गयी है। सरकारी अमले में भी अधिकारी आते रहे जनपद को अपना चारागाह बना कर अपनी-अपनी तिजोरी भरी और चलते बने। विकास उनकी बला से जनपद की जनता को विकास की रोशनी मिले न मिले अधिकारी का विकास होता जरूर दिखा वहीं पर जिले के जन प्रतिनिधि भी माला माल हो गये लेकिन जनपद दो दशक पहले जहां था आज भी वहीं पर खड़ा नजर आ रहा है।  यहाँ पर हम अगर यातायात की बात करे तो जनपद का मुख्यालय बीसो साल से जाम के झाम में फंसा नजर आता है। आज भी शहर घिसटने को मजबूर है। प्रतिदिन शहर पांच से सात घन्टे तक दिन में जाम में फंसा रहता है। इस जाम से निजात दिलाने के लिए दो दशकों में किसी भी जन प्रतिनिधि ने न तो पहल किया नहीं प्रशासन के अधिकारी ने कोई ठोस उपाय ही किया।  यहाँ बतादे कि जनपद मुख्यालय के चारों तरफ से रेलवे लाइन बिछी हुई है जिसके कारण जाम की गम्भीर समस

बरसठी पुलिस के खिलाफ अधिवक्ता उत्पीड़न को लेकर वकीलों का प्रदर्शन ,जाने घटना का सच

Image
जौनपुर। बरसठी पुलिस के खिलाफ जनपद मुख्यालय पर कलेक्ट्रेट अधिवक्ता संघ ने मोर्चा खोल दिया है। बीते बृहस्पतिवार से शुरू अधिवक्ताओं का आन्दोलन आज भी जारी रहा। न्यायालय में ताला बन्दी कराके अधिवक्ता संघ ने जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन किया और थाना प्रभारी बरसठी एवं पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग किये है ।अधिवक्ता संघ ने चेतावनी दिया है कि जब तक पुलिस जनों के खिलाफ कार्यवाही नहीं होगी तब तक यह प्रदर्शन जारी रहेगा।  इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व अध्यक्ष हरिश्चंद्र यादव एवं संचालन महामंत्री आनन्द मिश्रा द्वारा किया गया ।आन्दोलन में पूर्व अध्यक्ष गण एवं  तमाम बरिष्ट अधिवक्ताओं ने भाग लिया है। आरोप है कि बरसठी पुलिस ने अधिवक्ता विकास कुमार पाण्डेय एवं उनके परिजनों पर फर्जी मुकदमा दर्ज कर उत्पीड़न किया जा रहा है।  इस घटना के बाबत एक वीडियो वायरल हुआ जो पुलिस जनों और अधिवक्ता विकास कुमार पाण्डेय तथा परिवार के लोगों से बहस से जुड़ा हुआ है। वीडियो घटना की सच्चाई खुद ब खुद बयां कर रही है। जिसमें अधिवक्ता किस तरह से अधिवक्ता होने का धौंस देते नजर आ रहे है। पुलिस केवल थाने चलने

शिक्षक एम एल सी वाराणसी सीट पर सपा के लाल बिहारी यादव का कब्जा

Image
वाराणसी।  एमएलसी वाराणसी खंड शिक्षक कोटे की सीट पर सपा के लाल बिहारी यादव विजय दर्ज कराते हुए भाजपा से छीन कर कब्जा कर लिया है। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी शिक्षक नेता ओम प्रकाश शर्मा  गुट के डा. प्रमोद कुमार मिश्र को 936 वोट से शिकस्त दी। लाल बिहारी को 7248 वोट तो वहीं मिश्र को 6830 वोट मिले। अंतिम में मिश्र के वोट अंतरण करने पर सपा के लाल बिहारी के वोट 518 और बढ़ गए। इस तरह वह अपने प्रतिद्वंद्वी से 918 वोट अधिक हासिल कर चुनाव जीत गए हैं। हालांकि जीत का कोटा पूरा न करने व प्रमोद मिश्रा की आपत्ति के कारण अभी परिणाम घोषित नहीं हुआ । लेकिन आयोग से अनुमति प्राप्त करने के पश्चात प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया है । हालांकि  महज औपचारिकता ही बताया जा रहा है। शिक्षक सीट पर पिछले 10 साल से काबिज निवर्तमान विधायक भाजपा समर्थित  चेतनारायण सिंह मतगणना के प्रारंभ से अंत तक तीसरे स्थान पर ही बने रहे । वह मात्र 4858 मत ही पा सके। स्नातक सीट पर भी सपा बढ़त बनाए हुए थी। लाल बिहारी यादव 7766, प्रमोद मिश्रा 6830, चेतनारायण सिंह 4858, कृष्ण मोहन यादव 1621,डा. जितेंद्र कुमार सिंह पटेल 783, धर्मेंद

सब्जियों का जूस पीने से बढ़ेगी रोग प्रतिरोधक क्षमता

Image
हेल्दी रहने के लिए हमारे शरीर को पोषण तत्व की बहुत जरुरत होती हैं। स्वास्थ्य के लिए हरी सब्जियां का सेवन करना बहुत लाभदायक हैं। शरीर को हेल्दी रखने के लिए लोग सोचते हैं किस तरह के पोषक तत्वों का सेवन करें। हरी सब्जियों को लेकर लोग बहुत कशमकश में रहते हैं। सब्जियों को सलाद के तौर पर खाने से अधिक पोषण तत्व मिलेंगे या सब्जियों को पकाकर खाने से न्यूट्रिशन मिलेगा। तो वहीँ कुछ लोग ये भी सोचते हैं हरी सब्जियों का जूस ज्यादा फायदेमंद रहेगा। आइये इस दुविधा को दूर करते हुए आपको बताते हैं कि किस तरह से हरी सब्जियों का सेवन करें जो हमारे हेल्थ के लिए ज्यादा फायदेमंद हो। सब्जियों को जूस के रूप में लेने से शरीर को ज्यादा पोषण तत्व मिलते मिलते है। हरी सब्जियों में फाइबर, विटामिन होता हैं। जिसको पकाने से पोषक तत्वों का ऑक्सीकरण होने के कारण विटामिन की मात्रा बहुत कम हो जाती हैं। अगर आपकी आदत हैं कि सब्जियों को सलाद बनाने के लिए पहले से काटकर रख लेते हैं और काफी समय बाद कहते हैं तो ऐसा करने से सब्जियों के पोषक तत्व कम हो जाता हैं। सब्जियों को तेज आंच पर ना पकाएं इससे पोषक तत्व की मात्रा

प्रसपा अध्यक्ष का ऐलान सपा से सम्मान जनक गठबन्धन के लिये तैयार, विलय नहीं

Image
लखनऊ: समाजवादी पार्टी से अलग होकर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया का गठन करने वाले शिवपाल सिंह यादव अब समाजवादी पार्टी के साथ सम्मान जनक गठबंधन के लिए तो तैयार हैं लेकिन उन्हें अखिलेश यादव का एक सीट पर चुनाव लड़ाने का प्रस्ताव स्वीकार नहीं है। उन्होंने कहा है कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि अब तक समाजवादी पार्टी नेतृत्व के साथ कोई बातचीत नहीं हुई. इसके साथ ही उन्होंने 21 दिसंबर से चुनाव अभियान शुरू करने का ऐलान भी कर दिया है। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने लखनऊ में मीडिया कर्मियों से बातचीत में अपनी मंशा उजागर की। उन्होंने 21 दिसंबर से चुनाव अभियान की शुरुआत करने की जानकारी दी और बताया कि मेरठ के सिवालखास विधानसभा क्षेत्र में रैली का आयोजन कर चुनाव अभियान की शुरुआत की जाएगी। 23 दिसंबर को इटावा के हैवरा में चौधरी चरण सिंह का जन्मदिन मनाएंगे। इसी दिन वह ” गांव गांव पहुंचे प्रसपा जन के पांव” अभियान की शुरुआत करेंगे। 24 दिसंबर से प्रसपा के कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर लोगों से मिलेंगे। उन्होंने कहा कि मीडियाकर्मियों से बातचीत में उन्होंने कहा