मुंबई के अंधेरी,कुर्ला,पुणे में बम ब्लास्ट की धमकी देने वाला निकला जौनपुरिया, हुआ गिरफ्तार जानें क्या है उसका नाम
जौनपुर। मुंबई पुलिस के कंट्रोल रूम में एक कॉल से हड़कंप मच गया। अज्ञात कॉलर ने 24 जून को अंधेरी-कुर्ला और पुणे को बम से उड़ाने की धमकी दी। पुलिस ने जब नंबर की जांच की तो पता चला कि फोन करने वाला मुंबई से नहीं बल्कि यूपी के जौनपुर जिले का है। ऐसे में मुंबई पुलिस ने जौनपुर पुलिस से संपर्क किया। यहां की पुलिस ने आरोपी युवक को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। अंधेरी-कुर्ला और पुणे बम धमाके की धमकी मिलने के बाद पुलिस महकमे में कुछ समय के लिए हड़कंप मच गया था। मुंबई पुलिस सूत्रों के मुताबिक, गुरुवार सुबह 10 बजे आरोपी ने पुलिस कंट्रोल रूम में फोन किया था। उसने कहा था कि उसे दो लाख रुपये की जरूरत है और यह रकम मिलने के बाद वह बम धमाके को रोक देगा। साथ ही उसने दावा किया था कि वह खुद पुणे में बम धमाके को अंजाम देने वाला है। आरोपी ने फोन पर दावा किया कि उसके बम धमाका करने के लिए दो करोड़ रुपये मिले हैं। अगर उसे दो लाख रुपये मिल जाएंगे तो वह अपने लोगों के साथ मलेशिया चला जाएगा। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की तो पता चला कि फोन करने वाला व्यक्ति यूपी के जौनपुर...