Posts

Showing posts from June 4, 2020

सपा अध्यक्ष का भाजपा पर किसानों को लेकर हमला

Image
  लखनऊ:  समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार द्वारा घोषित किए गए न्यूनतम समर्थन मूल्य को महज छलावा बताते हुए कहा कि जब क्रय केन्द्र नहीं है तो किसान अपनी उपज कहां बेचेगा? उन्होंने कहा कि सरकारी नीतियों में विसंगतियों के चलते भी किसान परेशान है। यूपी के मुख्यमंत्री कह रहे हैं कि प्रधानमंत्री ने उत्तर प्रदेश को बहुत कुछ दे दिया है लेकिन किसान और मजदूर ढूंढ़ रहे है कहां और क्या दिया है? उन्होंने कहा कि यह किसानों और मजदूरों को अपने पांवों पर खड़ा करने के लिए आर्थिक मदद देने के बजाय उसे और कर्जदार बनने के की साजिश है। किसान की बोई फसल बर्बाद हो गई सपा अध्यक्ष ने गुरुवार को कहा कि भाजपा सरकार के रहते किसानों को कोई आर्थिक लाभ होने वाला नहीं है। मक्का और ऑयल सीड की खरीद ज्यादातर मुर्गी पालन उद्योग में होती है। जब सरकार ने पोल्ट्री उद्योग बंद किया तो मक्का खरीद भी बंद हो गई। किसान की बोई फसल बर्बाद हो गई। जब प्रदेश में ही मण्ड़ियों में उसकी फसल बिक नहीं पा रही है तो वह दूसरे प्रदेशों में बिना सरकारी मदद के कैसे जा पाएगा? भाजपा ने किसानों के साथ एक छल यह कि

जौनपुर में कोरोना संक्रमितो की संख्या पहुंची 248 , अब जौनपुर बना नंबर वन

Image
       जौनपुर। प्रवासी मजदूरों के चलते जिले में लगातार कोरोना पाजिटिव मरीजों की संख्या में बृद्धि हो रही है।आज आयी रिपोर्ट में एक बार फिर जनपद में एक साथ 40 कोरोना पाजिटिव मरीज पाये गये इससे स्वास्थ्य विभाग में  हड़कम्प मच गया है । जिले में तेजी से कोरोना के मामले बढ़ रहे है। अब तक कुल 248 कोरोना पाजिटिव मामले सामने आ चुके हैं जिसमें तीन लोगों की मौत हो गयी है जबकि 110 लोग ठीक हो कर अस्पताल से छोड़े जा चुके हैं। वर्तमान में 135 लोगों का इलाज चल रहा है। बृहस्पतिवार को मिले 40 नये कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि सीएमओ राम जी पाण्डेय ने करते हुए जानकारी दिया है कि सभी मरीजों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है ।

पसेवां बलात्कार एवं हत्या कांड की मातम पोसी किये सपा अध्यक्ष,किया सरकार से मांग पीड़ित परिवार को दे 10 लाख रुपये का मुआवजा

Image
जौनपुर। थाना केराकत क्षेत्र के पसेवा गांव मे विकास निषाद की पुत्री नेहा निषाद के बलात्कार  एवं  हत्या की घटना पर आज समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष लालबहादुर यादव उनके घर जाकर शोक संवेदना व्यक्त किया और धटना की  जानकारी लिया साथ  आर्थिक मदद भी किया वहीं उन्होंने कहा जिस प्रकार भाजपा सरकार मे आये दिन बलात्कार हत्या की घटनाएं हो रही है और सरकार सो रही हैं तथा अपराधियों को संरक्षण दे रही हैं  उससे आये दिन अपराधियों के हौसले बुलंद हैं । हमारी सरकार से मांग है इस परिवार को 10 लाख की आर्थिक मदद करते हुए असली अपराधियों सजा दिलाये उन्होंने कहा इस घटना की जानकारी  सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव  व प्रदेश अध्यक्ष को दिया जायेगा उसके बाद आगे की कार्यवाही किया जायेगा किसी भी किमत पर इस परिवार को समाजवादी पार्टी न्याय दिलाऐगी इस अवसर इनके साथ सपा के पूर्व विधायक गुलाब चन्द  सरोज, संजय सरोज, राहुल त्रिपाठी राकेश यादव, सचिन यादव आदि तमाम सपा जन एवं गांव के लोग उपस्थित रहे।

पुरस्कार के लिए दिव्यांग जन आवेदन कर सकते हैं

Image
जौनपुर । दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण हेतु 03 दिसम्बर 2020 को विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर विभिन्न श्रेणी के राष्ट्रीय पुरस्कार भारत सरकार सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग नई दिल्ली द्वारा प्रदान किये जाते है। राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए सर्वश्रेष्ठ दिव्यांग कर्मचारी अथवा प्लेसमेंट अधिकारी या एजेंन्सी, सर्वश्रेष्ठ नियोक्ताओं अथवा प्लेसमेंट अधिकारी एवं एजेंन्सी, दिव्यांग व्यक्तियों के निर्मित्त सर्वश्रेष्ठ व्यक्ति अथवा संस्था, प्रेरणास्त्रोत, दिव्यांग व्यक्तियों के जीवन सुधारने के निमित्त सर्वश्रेष्ठ अनुप्रयुक्त या नवप्रवर्तन या उत्पाद विकास, दिव्यांग व्यक्तियों के लिए बाधामुक्त वातावरण के सृजन में उत्कृष्ट कार्य के लिए, पुर्नवास सेंवाए प्रदान करने में सर्वश्रेष्ठ जिला के लिए, राष्ट्रीय दिव्यांग वित्त और विकास निगम की सर्वश्रेष्ठ राज्य चैनेलाईजिंग एजेन्सी , सृजन सृजनशील वयस्क दिव्यांग व्यक्तियों, उत्कृष्ट सृजनशील दिव्यांग बच्चें, सर्वश्रेष्ठ सुगम्य बेबसाइट, सर्वश्रेष्ठ दिव्यांग खिलाडी़ की श्रेणियां निर्धारित की गयी है।  राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्बन्

एक दिन में लूट दर लूट की घटनाओं से दहला आवाम, पुलिस फर्ज अदायगी में जुटी

Image
 जौनपुर।  जनपद में आज फिर लुट दर लूट की घटनाओं से जनपद की आवाम दहशत के साये में आ गयी है वहीं पर पुलिस की कार्य शैली पर भी सवाल खड़ा होने लगा है। अपराधी घटना को अंजाम दे कर सफलता पूर्वक फरार हो गये पुलिस केवल लीक पीटने का काम करती रही है।  थाना केराकत की अधीनस्थ चौकी थानागद्दी क्षेत्र स्थित मखदूम पुर गांव के पास सड़क पर संचालित ग्राहक सेवा केन्द्र से दिन दहाड़े 9 बजे सुबह दो बदमाशो ने असलहे की नोक पर 1.20 लाख रुपये की लूट कर असलहा हवा में लहराते फरार होने में सफल रहे।  घटना की सूचना ग्राहक सेवा केन्द्र संचालक विरेन्द्र कुमार मौर्य ने पुलिस को दिया सूचना पर घटना स्थल पर पहुंचे एसपी सिटी, सीओ केराकत, एस एच ओ केराकत ने बदमाशो की खोज करने के बजाय वाहन चेकिंग शुरू करा दिया। बदमाश लूट कर फरार हो गये और पुलिस मुकदमा दर्ज कर अपनी जिम्मेदारी पूरी कर ली है। घटना से इलाका दहशत जदा है।  थाना गौराबादशाहपुर क्षेत्र स्थित बाजार के मध्य कस्बा एकरामगंज में आज दिन में 10 बजे रचना देवी नामक महिला से मोटरसाइकिल सवार बदमाशो ने 35 सौ रूपये की छिनैती दिन दहाड़े करके फरार हो गये। वहीं सौ मीटर पर म

शासन प्रशासन की उपेक्षाओ के चलते जनपद में सिसक सिसक कर चलने को मजबूर हैं औद्योगिक इकाइयां

Image
       जौनपुर । बड़े एवं लघु उद्योगों सहित छोटे मोटे  कल कारखानों के विकास हेतु सरकार अथवा सरकारी तंत्र कागजी बाजीगरी का खेल चाहे जितना करें लेकिन भौतिक रूप से सच कुछ और ही नजर आता है। सुविधाओं के अभाव में औद्योगिक इकाइयां सिसक सिसक कर चलने को मजबूर हैं। जनपद जौनपुर में स्थापित औद्योगिक क्षेत्रों का निरीक्षण  करने पर जो सच सामने आया है वह शुद्ध रूप से शासन प्रशासन की लापरवाहीयो को साफ बयां कर रहा है। जनपद के लगभग सभी औद्योगिक परिक्षेत्र में समस्याओं का अम्बार लगा हुआ है। लेकिन जिम्मेदार इससे बेखबर पड़े हुए हैं।  बन्द रहता बैंक एटीएम  यहाँ बतादे कि जिले का ही नहीं पूर्वांचल का सबसे बड़ा औद्योगिक क्षेत्र जनपद जौनपुर में मुख्यालय से लगभग 50 किमी दूर जौनपुर  इलाहाबाद मार्ग पर स्थित मुंगराबादशाहपुर के पास सन् 1989 में 508 एकड़ क्षेत्रफल में औद्योगिक क्षेत्र सतहरिया की स्थापना भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी के द्वारा किया गया ताकि पूर्वांचल का विकास हो सके और यहाँ के बेरोजगारो को रोजगार मिल सके।  स्थापना के बाद कुछ समय तक तो यहाँ उद्यमियों द्वारा उद्योग लगाने की होड

तूफान " निसर्ग " का पूर्वांचल पर भी पड़ेगा असर,आसमान में बादलों का डेरा, तेज हवाओं संग वर्षा के आसार

Image
        जौनपुर ।  मुम्बई ,गुजरात से कल टकराने वाले खतरनाक तूफान "निसर्ग" का असर पूर्वान्चल के कई इलाकों पर भी पड़ेगा। आज से कल तक  यानी  4 व 5 जून को तेज हवा के झोंके संग कहीं तेज तो कहीं सामान्य वर्षा भी हो सकती है। बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एसएन पांडेय ने इस आशय की जानकारी शोसल  मीडिया पर वायरल की है । उन्होंने बताया कि अरब सागर से  दक्षिण पश्चिम हवाएं तेजी से आ रही हैं।  मुंबई व गुजरात के तटों से कल निसर्ग तूफान टकराने वाला भी  है। वहां के समुद्री इलाकों में तेज हवाएं आने से वहां का मौसम भी सुहाना जरूर लग रहा लेकिन कल तक यह आफत भी बन सकता है। वहां 100 किलोमीटर से भी ऊपर की रफ्तार से तूफान संग हवाएं चलने का अनुमान है। इसका असर एक दिन बाद पूर्वान्चल समेत कई इलाकों में पड़ना तय है। काशी व आसपास के इलाकों में आज सुबह से आसमान में बादल छाए रहे। आज सुबह अधिकतम तापमान 29 डिग्री रहा तो  कल अधिकतम तापमान लगभग 37 डिग्री व न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री रहा। आगे भी तापमान का क्रम लगभग वही रहेगा। अगले 10 दिनों के मौसम की बावत अनुमान लगाया गया है कि ,आगामी शनिवार तक फ़िलहाल