Posts

Showing posts from October 3, 2023

सफाई कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष बने अमर बहादुर यादव तथा तेजबहादुर ‘राना‘ बने मंत्री

Image
जौनपुर:उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत राज सफाई कर्मचारी संघ जनपद शाखा जौनपुर का द्विवार्षिक अधिवेशन/निर्वाचन पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार शहर के एक होटल में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष एंव राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद जौनपुर के जनपद अध्यक्ष डॉ0 प्रदीप सिंह द्वारा किया गया। अधिवेशन के विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत राज अधिकारी जौनपुर तथा मुख्य अतिथि सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष नरेन्द्र पाल सिंह एंव प्रदेश महामंत्री राकेश चौधरी रहे। अधिवेशन में जनपद के समस्त विकासखण्डों से आये सफाई कर्मचारी संघ के प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक सर्वसम्मति से अमर बहादुर यादव को पुनः जिलाध्यक्ष, तेजबहादुर ‘राना‘ जिला महामंत्री, शिवहरि सिंह कार्यवाहक जिलाध्यक्ष, संजय सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अजय लाल मौर्य कोषाध्यक्ष, राजू चौहान  सम्प्रेक्षक कुलदीप यादव संगठन मंत्री, अजय राजभर मीडिया प्रभारी, अखिलेश यादव संयुक्त मंत्री तथा छः पदाधिकारियों उपेन्द्र उपाध्याय, प्रमोद शर्मा, बबलू श्रीवास्तव, समर बहादुर यादव, सरोज कुमार एवं सेवालाल यादव को जिला उपाध्यक्ष

फिर डोली धरती दिल्ली एनसीआर सह‍ित यूपी के इन जिलों में भूकंप के झटके से सहमे लोग घरो से निकल कर भागे दूर

Image
भारत की राजधानी दिल्ली एवं एनसीआर सहित आसपास उत्तर प्रदेश के कई जिलों में अभी अभी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। जोर के झटके लगते देख लोग अपने घरों और ऑफिसों से बाहर निकल आए। इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.2 बताई जा रही है। भूकंप का झटके दोपहर दो बजकर 53 मिनट पर महसूस किए गए। हालांकि, अभी तक किसी भी तरह का अप्रिय समाचार सामने नहीं आया है।  यह झटके दिल्ली, नोएडा, फरीदाबाद, गुरुग्राम, गाजियाबाद सहित आसपास के शहरों में महसूस किए हैं। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान में भी लोगों को भूकंप के झटके लगे हैं। अमेरिकी भू-विज्ञानी चार्ल्‍स एफ रिक्‍टर ने सन 1935 में एक ऐसे उपकरण का इजाद किया, जो पृथ्वी की सतह पर उठने वाली भूकंपीय तरंगों के वेग को माप सकता था। इस उपकरण के जरिए भूकंपीय तरंगों को आंकड़ों में परिवर्तित किया जा सकता है। रिक्‍टर स्‍केल आमतौर पर लॉगरिथम के अनुसार कार्य करता है। इसके अनुसार एक संपूर्ण अंक अपने मूल अर्थ के 10 गुना अर्थ में व्यक्त होता है। रिक्‍टर स्‍केल में 10 अधिकतम वेग को दर्शाता है। धरती मुख्य तौर पर चार परतों से बनी हुई ह

पहले प्रेमी से मिलकर पत्नी ने पति की कराई हत्या,फिर लाश पर फफक कर रोई,अब पहुंची जेल जानें घटना की कहांनी

Image
जनपद गाजीपुर के थाना खानपुर क्षेत्र स्थित सिधौना गांव निवासी व्यापारी स्वतंत्र भारती की हत्या का राज तत्काल पुलिस ने खोल दिया। उसकी पत्नी ने ही प्रेमी और उसके साथियों से मिलकर करवाई थी। वजह बिना इच्छा उसकी शादी व्यापारी से हुई थी, जबकि वह अपने प्रेमी के साथ रहना चाहती थी। पुलिस ने हत्याकांड में शामिल मृतक की पत्नी और दो हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि मुख्य आरोपी प्रेमी को दबोचने के लिए पुलिस की दो टीम संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है। सोमवार को हत्याकांड का खुलासा एसपी ओमवीर सिंह ने पत्रकार वार्ता के दौरान किया। स्वतंत्र भारती हत्याकांड में पकड़ी गई मृतक की पत्नी कंचन का दोहरा चरित्र सामने आया। पहले पति की योजना बनाकर हत्या कराई फिर उसके शव पर फूट-फूट कर रोई। कॉल डिटेल्स खंगालने पर शक के दायरे में आई कंचन ने सख्ती के बाद पूरी सच्चाई उगल दी और बोली वह वीरु के बिना नहीं रह सकती थी, उससे प्यार करती है। हालांकि वीरू अभी फरार चल रहा है। पुलिस के मुताबिक हत्या के करीब आधा घंटा पहले स्वतंत्र के फोन पर कंचन की कॉल गई थी। 10 मिनट तक बात की। पुलिस ने इस बारे में कं

पूर्वांचल के इन जिलो में जानें कब तक लगातार जारी रहेगी बरसात, गर्मी से मिलेगी राहत

Image
जौनपुर। जनपद जौनपुर सहित पूर्वांचल के जिलो में मौसम ने अपना मिजाज बदलते हुए जबरदस्त बरसात शुरू कर दी है मौसम विज्ञानी के अनुसार दो दिन से चल रही बारिश अभी दो दिनो तक और अनवरत जारी रहने की प्रबल संभावना है। पूर्वी उत्तर प्रदेश के जनपदो में जौनपुर वाराणसी सहित आसपास के जिलों में सोमवार सुबह से मौसम का मिजाज बदला-बदला नजर आ रहा है। पूर्वांचल के जिलो में सुबह की शुरुआत बारिश के साथ हुई। आसमान में बादलों का डेरा है। इससे मौसम खुशनुमा हो गया है। इधर, मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक पूरे पूर्वांचल में बिजली गिरने के साथ भारी बारिश की  चेतावनी जारी की है। पूर्वांचल में रविवार को भी बारिश हुई थी।  इससे लोगों ने गर्मी से राहत तो महसूस की लेकिन कई सड़कों पर जलभराव होने से राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई। रविवार का अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। सोमवार को तापमान का पारा काफी नीचे आ गया था। मौसम विभाग के अनुसार पूर्वांचल के इन जिलो में जौनपुर, वाराणसी,

आज मंगलवार को जिले के सभी विद्यालय बन्द रहेंगे,जानिए क्या है कारण

Image
जौनपुर।  लगातार हो रही बरसात के कारण जिला प्रशासन ने जिले के सभी प्राथमिक विद्यालयो को बन्द करने का निर्देश दिया है। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार बेसिक शिक्षाधिकारी ने समस्त खंड शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया है कि अत्यधिक बरसात होने के कारण आज मंगलवार को सभी विद्यालय कक्षा 1 से 8 तक के मान्यता प्राप्त एवं सहायता प्राप्त तथा परिषदीय विद्यालय, बंद रहेंगे इसका कड़ाई से अनुपालन किया जाए।

जौनपुर खेतासराय के मझौरा में गोली से घायल व्यक्ति की उपचार के दौरान हुई मौत, गांव में तनाव

Image
  जौनपुर। जनपद के थाना खेतासराय क्षेत्र स्थित ग्राम मझौरा में 29 सितम्बर 23 को प्रातःकाल बदमाशों की गोली से घायल मत्स्य पालक अबूजर की लखनऊ के मेदांता हॉस्पिटल में उपचार के दौरान तीन दिन बाद 01 अक्टूबर को अर्ध रात के बाद मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद सोमवार को शव घर लाया गया। मामले में पुलिस ने पूर्व प्रधान सहित तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। एक नामजद आरोपी गिरफ्तार किया जा चुका है। बता दे मझौरा गांव निवासी अबूजर (48) गांव के अपने तालाब के किनारे बने कमरे में सोया था। 29 सितंबर की भोर में जब कमरे से बाहर आया तो गांव के यासिर, आरिफ उर्फ गुड्डू तथा एक अन्य अज्ञात ने उसपर फायर कर दिया। दो गोली उसके पेट मे लगी। उसे पहले जिला अस्पताल बाद में लखनऊ ले जाया गया। रविवार की रात करीब डेढ़ बजे अबूजर की मौत हो गई। उसके भाई जावेद ने आरोप लगाया की गांव के वर्तमान ग्राम प्रधान ओबेद के सभी कार्य पूर्व प्रधान सूबिया व उसके पति अफरोज देखते हैं। अबूजर ने अधिकारियो से गांव में सरकारी धन के गबन की शिकायत की थी। इसी रंजिश में हत्या की गई है। थानाध्यक्ष चंदन राय ने बताया की पीए