जौनपुर खेतासराय के मझौरा में गोली से घायल व्यक्ति की उपचार के दौरान हुई मौत, गांव में तनाव

 

जौनपुर। जनपद के थाना खेतासराय क्षेत्र स्थित ग्राम मझौरा में 29 सितम्बर 23 को प्रातःकाल बदमाशों की गोली से घायल मत्स्य पालक अबूजर की लखनऊ के मेदांता हॉस्पिटल में उपचार के दौरान तीन दिन बाद 01 अक्टूबर को अर्ध रात के बाद मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद सोमवार को शव घर लाया गया। मामले में पुलिस ने पूर्व प्रधान सहित तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। एक नामजद आरोपी गिरफ्तार किया जा चुका है।
बता दे मझौरा गांव निवासी अबूजर (48) गांव के अपने तालाब के किनारे बने कमरे में सोया था। 29 सितंबर की भोर में जब कमरे से बाहर आया तो गांव के यासिर, आरिफ उर्फ गुड्डू तथा एक अन्य अज्ञात ने उसपर फायर कर दिया। दो गोली उसके पेट मे लगी। उसे पहले जिला अस्पताल बाद में लखनऊ ले जाया गया। रविवार की रात करीब डेढ़ बजे अबूजर की मौत हो गई।
उसके भाई जावेद ने आरोप लगाया की गांव के वर्तमान ग्राम प्रधान ओबेद के सभी कार्य पूर्व प्रधान सूबिया व उसके पति अफरोज देखते हैं। अबूजर ने अधिकारियो से गांव में सरकारी धन के गबन की शिकायत की थी। इसी रंजिश में हत्या की गई है।
थानाध्यक्ष चंदन राय ने बताया की पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद मुकदमे की धारा हत्या में परिवर्तित कर दी जाएगी। नामजद आरोपियों मे से एक आरिफ उर्फ गुड्डू निवासी मझौरा को क्षेत्र के मानीकलां क्रासिंग से सोमवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।अबूजर की मौत के बाद गांव में तनाव की स्थित कायम है।

Comments

Popular posts from this blog

*जौनपुर में PNG गैस पाइपलाइन खुदाई के दौरान धंसी मिट्टी में फंसे मजदूर, 30 फीट गहरे गड्ढे में हादसा, दो मजदूरों की मौत, एक की तलाश जारी*

पीयू को भारत सरकार से मिला प्रशस्ति-पत्र ,कुलपति के मार्गदर्शन में मिली बड़ी उपलब्धि

राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी के खिलाफ दर्ज मुकदमा वापस,सभी आरोपी दोषमुक्त