पूर्वांचल के इन जिलो में जानें कब तक लगातार जारी रहेगी बरसात, गर्मी से मिलेगी राहत


जौनपुर। जनपद जौनपुर सहित पूर्वांचल के जिलो में मौसम ने अपना मिजाज बदलते हुए जबरदस्त बरसात शुरू कर दी है मौसम विज्ञानी के अनुसार दो दिन से चल रही बारिश अभी दो दिनो तक और अनवरत जारी रहने की प्रबल संभावना है। पूर्वी उत्तर प्रदेश के जनपदो में जौनपुर वाराणसी सहित आसपास के जिलों में सोमवार सुबह से मौसम का मिजाज बदला-बदला नजर आ रहा है। पूर्वांचल के जिलो में सुबह की शुरुआत बारिश के साथ हुई। आसमान में बादलों का डेरा है। इससे मौसम खुशनुमा हो गया है। इधर, मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक पूरे पूर्वांचल में बिजली गिरने के साथ भारी बारिश की  चेतावनी जारी की है।
पूर्वांचल में रविवार को भी बारिश हुई थी।  इससे लोगों ने गर्मी से राहत तो महसूस की लेकिन कई सड़कों पर जलभराव होने से राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई। रविवार का अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। सोमवार को तापमान का पारा काफी नीचे आ गया था। मौसम विभाग के अनुसार पूर्वांचल के इन जिलो में जौनपुर, वाराणसी, भदोही, मिर्जापुर, चन्दौली, गाजीपुर, मऊ, आजमगढ़, इलाहाबाद, सोनभद्र आदि जनपदो में आगामी दो दिनो तक लगातार बरसात होने की प्रबल संभावना है।

Comments

Popular posts from this blog

*जौनपुर में PNG गैस पाइपलाइन खुदाई के दौरान धंसी मिट्टी में फंसे मजदूर, 30 फीट गहरे गड्ढे में हादसा, दो मजदूरों की मौत, एक की तलाश जारी*

जौनपुर को जाम से राहत: बदलापुर पड़ाव–तूतिपुर के बीच पीपे का पुल जनता को समर्पित

पीयू को भारत सरकार से मिला प्रशस्ति-पत्र ,कुलपति के मार्गदर्शन में मिली बड़ी उपलब्धि