Posts

Showing posts from January 20, 2026

*जिलाधिकारी ने की समीक्षा,उत्कृष्ट कार्य पर बैंककर्मियों व अधिकारियों का सम्मान*

Image
*मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना में जौनपुर फिर अव्वल* जौनपुर -जिलाधिकारी *डॉ०दिनेश चंद्र* की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में *मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना* की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी द्वारा योजना की बैंकवार प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि *मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना* के क्रियान्वयन में जनपद लगातार शीर्ष स्थान पर बना हुआ है, जिसे भविष्य में भी बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों से आपसी समन्वय और तत्परता के साथ कार्य करने का आह्वान किया। *साथ ही बैंकों के स्तर पर लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने तथा पात्र* लाभार्थियों को समयबद्ध रूप से लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान जिलाधिकारी द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले *अधिकारियों एवं बैंककर्मियों* को अंगवस्त्रम प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में *सुजीत कुमार सिंह (ब्रांच मैनेजर, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया), रणजीत सिंह (यूनियन बैंक ऑफ इंडिया), सुनील गायकवाड (उत्तर प...

महिला ही परिवार की वास्तविक आधारशिला : डॉ रागिनी

Image
विधायक ने महिला सशक्तिकरण अभियान के तहत महिलाओं को किया जागरूक जौनपुर। मछलीशहर विधानसभा के ग्रामसभा परियत में विधायक डॉ रागिनी सोनकर ने महिला सशक्तिकरण अभियान के तहत महिलाओं को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कैलेंडर वितरित किए। विधायक ने क्षेत्र की महिलाओं से मुलाकात कर उनसे संवाद किया। उन्होंने महिलाओं की सशक्तिकरण पर बल दिया। कार्यक्रम में भारी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया। विधायक ने कहा कि महिला ही परिवार की वास्तविक आधारशिला है। दिन-रात परिश्रम करके परिवार को सुरक्षा और स्थिरता प्रदान करती हैं। विधायक ने कहा कि उन्हें किसी से अपने आप को कम आंकने की जरूरत नहीं। उन्होंने महिलाओं से आगे आकर राजनीति में भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। कहा कि अपना जनप्रतिनिधि चुनने के लिए अपने विवेक का प्रयोग करना चाहिए। उन्होंने बिना किसी दबाव के मतदान करने के लिए जागरूक किया। उन्होंने महिलाओं की तुलना साइकिल के पहिए से करते हुए कहा कि जिस दिन यह पहिया कमजोर पड़ा जीवन की यात्रा भटक जाएगी। उन्होंने कहा कि कोई भी नेता या सरकार जादुई बदलाव नहीं ला सकती इसके...