Posts

Showing posts from February 10, 2021

निर्माणाधीन शौचालय घर युवक की लाश मिलने पर सनसनी, पुलिस छान बीन में जुटी

Image
जौनपुर। थाना लाईन बाजार क्षेत्र स्थित जेसीज चौराहा के पास निकट शारदा टावर के सामने निर्माणाधीन सुलभ शौचालय के अन्दर टीडी पीजी कालेज के पास छात्र बुक डिपो के मालिक राजेन्द्र प्रसाद सिंह के 38 वर्षीय पुत्र प्रवेश सिंह उर्फ बंटी निवासी महरूपुर की सायं काल 6 बजे लाश मिलने से सनसनी फैल गयी है। सूचना पर थाना प्रभारी सहित सीओ सिटी एवं एसपी सहित पुलिस के सभी अधिकारी मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर छान बीन शुरू कर दिये है। प्रवेश के हत्या की आशंका जतायी जा रही है।  खबर मिली है कि प्रवेश सिंह गत शनिवार 6 फरवरी 21 से लापता थे आज उनकी लाशा निर्माणाधीन शौचालय घर से मिली है। बताया जा रहा है कि लाश से बदबू आने पर आस पास के लोगों ने निर्माणाधीन शौचालय घर जा देखे तो सन्न रह गये और लाश की सूचना पुलिस को दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को बाहर निकाला तो उसकी शिनाख्त प्रवेश सिंह पुत्र राजेन्द्र सिंह के रूप में हुई है। मृतक के गांव महरूपुर में इस घटना से मातमी सन्नाटा पसर गया है। प्रवेश उर्फ बन्टी  की लाश मिलने से सनसनी फैल गयी है। अनुमान लगाया जा रहा है कि शनिवार को ही बन्टी की हत्या क

भाजपा की वर्चुअल बैठक में निर्णय, समर्पण दिवस के रूप में मनाये पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि

Image
  जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी की वर्चुअल समीक्षा बैठक में तय किया गया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रूप में मनाया जायेगा। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने किया।  वर्चुअल समीक्षा बैठक में सभी मण्डल के अध्यक्ष जुड़े रहें बैठक का संचालन जिला महामंत्री पीयूष गुप्ता ने की।  बैठक में जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने कहा कि  11 फरवरी को पंडित दीनदयाल उपाध्याय के पुण्यतिथि है सभी बूथों पर जो समर्पण दिवस मनाया जायेगा उसके बारे में विस्तार से वृत लिये और सभी मण्डल अध्यक्षों से कहा कि पंडित दीनदयाल जी के चित्र पर पुष्प अर्पित करके समर्पण दिवस मनाना है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी ने अपने जीवन मे जो संघर्ष किये है और भारतीय जनसंघ को जिस ऊँचाई पर ले जाने का प्रयत्न किये है उसके बारे में विस्तार से चर्चा करनी है। यह कार्यक्रम इस महीने को जो 6 कार्य है उसमें से ये सबसे महत्वपूर्ण कार्य है इसलिये आप लोग अपने प्रत्येक बूथ पर  कार्यक्रम करें।  उक्त वर्चुअल समीक्षा बैठक में जिला महामंत्री सुशील मिश्र, जिला उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंघानिया, मण्डल अध्यक्ष गण विनोद शर

जेल के औचक निरीक्षण डीएम एसपी को मिला कुछ आपत्ति जनक सामग्री, दिया जांच का आदेश

Image
  जौनपुर। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा एवं  पुलिस अधीक्षक राजकरन नैय्यर ने संयुक्त रूप से आज अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रामप्रकाश, मुख्य राजस्व अधिकारी राजकुमार द्विवेदी, उप जिलाधिकारी केराकत, मछलीशहर, शाहगंज, बदलापुर तथा भारी पुलिस बल के साथ जिला जेल का औचक निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों से सभी बैरकों का निरीक्षण करवाया। बैरक में 05 लाइटर तथा कुछ अन्य वस्तुएं पाई गई जिसके लिए जिलाधिकारी ने प्राप्त वस्तुओं को जेल के अन्दर पहुंचने के मामले की जांच कराने तथा विधिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।  जिलाधिकारी ने बताया कि कोई भी गंभीर आपत्तिजनक वस्तु निरीक्षण के दौरान नहीं पाई गई। निरीक्षण के दौरान पाकशाला में बन रहे भोजन का भी निरीक्षण किया गया। पुलिस अधीक्षक, मुख्य राजस्व अधिकारी, अपर जिलाधिकारी द्वारा पाकशाला में बनी रोटी खाकर देखी गई। पाकशाला में बना भोजन गुणवत्ता का पाया गया।  निरीक्षण के समय जेल अस्पताल को भी देखा  गया जिसमें 16 कैदी भर्ती थे, जिनका  इलाज चल रहा है।  जिला जेल के बाहर गंदगी फैले होने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त क

दुर्घटना में मरने वालों के घर जाकर मंत्री गिरीश चन्द यादव ने व्यक्त की शोक संवेदना, सहायता राशि भी दिया

Image
  जौनपुर।  थाना जलालपुर क्षेत्र स्थित लहंगपुर में एन एच 56 पर बीते 08 फरवरी 21 को ट्रक तथा पिकप के बीच हुई टक्कर में सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के ग्राम जलालपुर के 06 तथा हरबसपुर के एक व्यक्ति कुल 07 लोगों की मृत्यु हो गई थी। आज राज्यमंत्री आवास एवं शहरी नियोजन गिरीश चंद्र यादव शोकाकुल परिवारों के घर पहुंच कर शोक संवेदना व्यक्त किया तथा परिजनों को मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहत रुपए पांच लाख की सहायता धनराशि का स्वीकृत प्रमाण पत्र दिया गया। उन्होंने कहा कि यह अत्यंत ही दुःखद घटना है जिसकी भरपाई नहीं की जा सकती है। सरकार शोकाकुल परिवारों के साथ हैं, उन्हें सरकार की तरफ से हर संभव मदद प्रदान की जाएगी तथा जो लोग दुर्घटना में घायल हुए हैं उनका समुचित इलाज निःशुल्क कराया जाएगा। राज्यमंत्री द्वारा जिला अस्पताल पहुचकर दुर्घटना में घायलों का हाल चाल पुछा गया तथा चिकित्सा अधीक्षक को निर्देश दिया कि घायल व्यक्तियों के इलाज में कोई लापरवाही न बरती जाय। राज्यमंत्री ने उप जिलाधिकारी सदर से कहा कि मृतकों के परिजनों के पास अगर आवास नहीं है तो उन्हें प्रधानमंत्री आव

जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में संगठन की मजबूती के लिए बनी रणनीति

Image
जौनपुर । जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष अध्यक्ष फैसल हसन तबरेज की अध्यक्षता में कांग्रेस की मासिक बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में संगठन की मजबूती पर विशेष रूप से चर्चा किया गया तथा 2022 विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति बनाई गई। संगठन को न्याय पंचायत व बूथ स्तर पर मजबूत करने के लिए सभी पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गयी। गांव-गांव लोगों तक संवाद स्थापित करने व कांग्रेस कमेटी के विचारधारा को पहुंचाने के  लिए जिला अध्यक्ष ने सभी पदाधिकारियों को निर्देशित किया और बताया की सभी धर्मो का सम्मान करना है और जनपद वासियों के दुःख दर्द व उनके अधिकारों के लिए सदैव समर्पित रहने की जरूरत है। 12 फरवरी से 22 फरवरी तक सभी ब्लाक में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा  इस अवसर पर राकेश उपाध्याय विशाल सिंह हुकुम इन्द्रमणि दुबे आज़म ज़ैदी धर्मेन्द्र निषाद सत्यवीर सिंह राज कुमार निषाद डॉ सन्तोष गिरी लालता चौधरी विजय वर्मा अतीक राजीव निषाद रमेश पाल प्रेम चन्द्र यादव सुरेश गौड़ नरेन्द्र पटेल संजय माली विकास अस्थाना सत्यवीर सिंह विजय प्रजापति डॉ सुरेश चंद्र सोनकर विनय तिवारी शिव मिश्रा स

सांड ने अधेड़ जगदीश मिश्रा को उतारा मौत के घाट,घटना से ग्रामीण गुस्से में

Image
जौनपुर। थाना पवांरा क्षेत्र स्थित ऊंचडीह गांव में  आज बुधवार को लगभग ग्यारह बजे के आसपास एक सांड ने एक अधेड़ को मौत के घाट उतार दिया है। इस घटना को जहां ग्रामीण जन गमजदा है वहीं पर सरकार के प्रति गहरा आक्रोश भी जता रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी जगदीश कुमार मिश्रा पुत्र राम कृपाल मिश्र उम्र 50 वर्ष सुबह करीब ग्यारह बजे अपने घर के पास टहल रहे थे। उसी समय सांडो का एक झुंड उनके करीब पहुंचा और उस झुन्ड के एक सांड ने जगदीश के उपर हमला कर दिया। जब तक वे बचते अथवा  आस पास के ग्रामीण उनको बचा पाते तब तक सांड ने जगदीश को गंभीर रूप से घायल कर मरणासन्न स्थिति में पहुंचा दिया था। घटना की जानकारी होते ही परिजन आनन फानन में जगदीश को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सतहरिया में ले आए। जहां चिकित्सकों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी स्वेताशु शेखर पंकज आवश्यक कार्यवाही करते हुए लाश को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है।  इस घटना से जहां परिवार में करूण क्रन्दन है और पूरे गांव में मातमी सन्नाटा

चर्चित बाला यादव हत्या काण्ड का खुलासा, प्रतिशोध में की गयी थी हत्या,हत्यारे गिरफ्तार

Image
जौनपुर। जनपद के थाना लाईन बाजार क्षेत्र स्थित सिटी स्टेशन के प्लेटफार्म नम्बर एक पर भू माफिया एवं सभासद तथा सपा नेता बाला यादव हत्या काण्ड का खुलासा आज जीआरपी पुलिस ने करते हुए चार हत्यारों को गिरफ्तार कर उनके पास से हत्या मे प्रयुक्त असलहा रिवाल्वर एवं कारतूस आदि बरामद किया गया  सभी को जेल रवाना कर दिया है।  इस संदर्भ में जीआरपी के पुलिस अधीक्षक डा बृजेश कुमार ने बताया कि बाला की हत्या एक प्रतिशोध को लेकर किया गया है। जीआरपी पुलिस के अनुसार वर्ष 2016 में सैदनपुर गांव में ओम प्रकाश यादव की हत्या की गयी थी। उस हत्या काण्ड में बाला यादव का हाथ था।इसमें एक साजिश के तहत ओम प्रकाश यादव मृतक के  परिवार के दो सदस्यों को धारा 302 का मुजरिम बना दिया गया था। तभी से परिजन इस हत्या काण्ड का बदला लेने की फिराक में थे और 2021में 01 फरवरी को रात्रि 8.30 बजे मौका मिलते ही सिटी स्टेशन के प्लेटफार्म नम्बर पर बाला यादव की हत्या करके बदला ले लिया गया । घटना के पश्चात जीआरपी थाना मे मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की गयी। खुद पुलिस अधीक्षक विवेचना की निगरानी कर रहे थे गहन तफतीश में पता

पंचायत चुनावःयोगी सरकार ने आरक्षण को लेकर सपा सरकार के फैसले को पलट दिया,जाने पूरा मामला क्या है

Image
यूपी में इस बार होने जा रहे त्रि-स्तरीय  पंचायत चुनाव  में सीटों के आरक्षण को तय करने के लिए प्रदेश की भाजपा सरकार ने 2015 के पंचायत चुनाव में तत्कालीन सपा सरकार के फैसले को पलट दिया है। इस बारे में मंगलवार को पंचायतीराज विभाग की ओर से लाये गये प्रस्ताव को कैबिनेट बाई सर्कुलेशन मंजूरी दी गई। 2015 के पंचायत चुनाव में तत्कालीन सपा सरकार ने उत्तर प्रदेश पंचायतीराज (स्थानों और पदों का आरक्षण और आवंटन) नियमावली 1994  में संशोधन कर ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्य के पदों के पूर्व में हुए आरक्षण को शून्य कर दिया था। उस चुनाव में 71 जिलों में ग्राम पंचायतों का पुनर्गठन हो गया था मगर चार जिलों गोण्डा, सम्भल, मुरादाबाद और गौतमबुद्धनगर में यह पुर्नगठन कानूनी अड़चनों की वजह से नहीं हो पाया था।  नियमावली के यह प्रावधान अभी तक लागू थे, जिनकी वजह से इन चार जिलों में फिर से आरक्षण शून्य कर नया आरक्षण करना पड़ता और बाकी के 71 जिलों में 2015 के चुनाव में हुए चक्रानुक्रम आरक्षण के अगले क्रम का आरक्षण होता। इस तरह से अगर यह प्रावधान लागू रहते तो इस बार के पंचायत चुनाव में दो तरह के आरक्ष

शराब माफियाओ ने पुलिस पर हमला बोला कर एक सिपाही को उतारा मौत के घाट

Image
उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले के सिढ़पुरा थाना इलाके के गांव नगला धीमर और नगला भिकारी में अवैध शराब की सूचना पर कार्रवाई को निकले सिढ़पुरा थाने के दारोगा और एक सिपाही की शराब माफियाओं ने घेरकर पिटाई की। उनकी वर्दी उतरवा दी और लाठी-डंडों व अन्य हथियारों से जमकर पिटाई की। लहूलुहान दरोगा और सिपाही को अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। यहां सिपाही की मौत हो गई और दारोगा की हालत गंभीर बनी हुई है। मंगलवार देर शाम सिढ़पुरा थाने के दरोगा अशोक कुमार व सिपाही देवेंद्र बाइक से अवैध शराब बनने की सूचना पर नगला भिकारी और नगला धीमर के जंगलों की ओर पहुंचे थे। वहां आरोपियों ने दोनों को बंधक बना लिया। उनकी वर्दी उतरवा ली और जमकर पीटा। इसके बाद लहूलुहान अवस्था में छोड़कर भाग गए। जानकारी पर सिढ़पुरा थाना सहित अन्य थानों की पुलिस और पीएसी मौके पर पहुंची। करीब डेढ़ घंटे की तलाशी के बाद दोनों खेतों में पड़े मिले। गंभीर अवस्था में उन्हें नजदीकी गंजडुंडवारा चिकित्सालय से अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। घटनास्थल से पुलिस टीमों से दारोगा अशोक कुमार की बाइक मिली। इसके अलावा एक अन्य अज्ञात की बाइक भी मिली। दारो

असलहा की नोक पर दबंगो ने दलित महिला को किया निर्वस्त्र,कानून भी है चुप

Image
प्रदेश सरकार के मुखिया मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के गृह जनपद में दबंग का आलम यह है कि गरीबी दलित परिवारों पर जुल्म ढाये जा रहे हैं कानून खामोश बैठा है। जनपद गोरखपुर के गीडा थाना क्षेत्र की एक महिला को असलहा की नोक पर निर्वस्त्र कर दिया जाता है और थाना एफआईआर तक लिखने से परहेज कर रही है क्या यही है कानून का काम। जब गोरखपुर में कानून यह दशा है तो प्रदेश की स्थिति का आकलन करना कठिन नहीं होगा। खबर है कि गोंडा थाना क्षेत्र के एक गांव का एक मनबढ़ अपने साथियों के साथ महिला के घर में घुस गया। असलहा सटाकर उसके कपड़े फाड़ दिया। उसे निर्वस्त्र कर दिया। शोर सुनकर उसका पुत्र भी मौके पर पहुंचा। बचाव में अन्य लोग भी मनबढ़ों ने उनकी पिटाई की और धमकी देकर निकल गए। महिला की तहरीर पर पुलिस घटना की जांच में जुटी है।  महिला ने तहरीर के जरिये आरोप लगाया है कि गांव का एक मनबढ़ व्यक्ति अपने 10 साथियों के साथ उसके घर में घुस गया। उसके कपड़े फाड़ दिया। विरोध करने पर असलहा सटाकर साड़ी खींच कर निर्वस्त्र कर दिया। शोर सुनकर उसका बेटा भी वहां पहुंच गया। विरोध करने पर मनबढ़ों ने उसे पीटकर घायल कर दिया।

यूपी सरकार की कैबिनेट बैठक में पंचायत चुनाव के आरक्षण पर लगी मुहर

Image
उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने पंचायत में आरक्षण प्रस्ताव पर मुहर लगा दी है। मंगलवार को कैबिनेट बाई सर्कुलेशन के जरिये समाजवादी सरकार में उत्तर प्रदेश पंचायत राज (स्थानों व पदों का आरक्षण और आवंटन) नियमावली में किए गए दसवें संशोधन की दो धाराओं को हटा दिया गया है। अब पुनर्गठित  सभी 75 जिलों में एक समान आरक्षण फार्मूले पर अमल किया जाएगा। उत्तर प्रदेश कैबिनेट की बाई सर्कुलेशन बैठक में इसके साथ ही 11 अन्य प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है। उत्तर प्रदेश सरकार ने पंचायत चुनाव के लिए आरक्षण को बदल दिया है। योगी आदित्यनाथ कैबिनेट ने पंचायत चुनाव के लिए होने वाले आरक्षण को भी तय कर दिया है। इसमें कैबिनेट बैठक में प्रस्ताव के माध्यम से संशोधन किया गया है। प्रदेश में गांव की सरकार बनाने के लिए हाई कोर्ट की फटकार के बाद चुनाव की तैयारी है। इसके लिए 17 मार्च से पहले आरक्षण की सूची आनी थी। इस सूची के आने से पहले सरकार ने आज आरक्षण के प्रस्ताव में संशोधन किया। कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने प्रस्ताव रखा था, अब कई जिलों में पंचायत सीटें प्रभावित होंगी। योगी आदित्यनाथ की कैबिनेट ने इ

पंचायत चुनावः मार्च में अधिसूचना जारी होने की प्रबल संभावना,सरकार ने दिया ग्रीन सिगनल

Image
यूपी में पंचायत चुनाव को लेकर जल्द घोषणा हो सकती है।आयोग त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर 17 मार्च से 20 मार्च के बीच चुनाव की अधिसूचना जारी हो सकता है। अधिसूचना जारी होते ही सरकार 45 दिन में चुनाव करा लेगी। सूत्रों के हवाले से खबर है कि प्रदेश में 15 अप्रैल से 30 अप्रैल के बीच पंचायत चुनाव के लिए वोटिंग हो सकती है. विश्वस्त सूत्रों की मानें तो सरकार चार पदों के लिए एक चरण में ही चुनाव करा सकती है. पंचायती राज विभाग जल्दी ही सभी सीटों पर आरक्षण प्रक्रिया करने की तैयारी में है. इसके बाद बाद 17 से 20 मार्च के बीच पंचायत चुनाव को लेकर अधिसूचना भी जारी कर सकता है.  अधिसूचना जारी होने के 45 दिन के योगी सरकार पंचायत चुनाव कराने की तैयारी में है. इसके संकेत पंचायती राज मंत्री ने भी दिए हैं. अगर सबकुछ ठीक रहा तो 15 अप्रैल से 30 अप्रैल के बीच उत्तर प्रदेश में गांव की सरकार यानी पंचायत चुनाव वोटिंग होगी. 30 अप्रैल तक ग्राम प्रधानों के नाम भी सामने आ जाएंगे. प्रदेश सरकार ग्राम प्रधान, ब्लॉक प्रमुख, क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधि और जिला पंचायत अध्यक्ष  पदों के लिए एक ही बार में चुनाव करवाने