जेल के औचक निरीक्षण डीएम एसपी को मिला कुछ आपत्ति जनक सामग्री, दिया जांच का आदेश

 

जौनपुर। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा एवं  पुलिस अधीक्षक राजकरन नैय्यर ने संयुक्त रूप से आज अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रामप्रकाश, मुख्य राजस्व अधिकारी राजकुमार द्विवेदी, उप जिलाधिकारी केराकत, मछलीशहर, शाहगंज, बदलापुर तथा भारी पुलिस बल के साथ जिला जेल का औचक निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों से सभी बैरकों का निरीक्षण करवाया। बैरक में 05 लाइटर तथा कुछ अन्य वस्तुएं पाई गई जिसके लिए जिलाधिकारी ने प्राप्त वस्तुओं को जेल के अन्दर पहुंचने के मामले की जांच कराने तथा विधिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। 
जिलाधिकारी ने बताया कि कोई भी गंभीर आपत्तिजनक वस्तु निरीक्षण के दौरान नहीं पाई गई। निरीक्षण के दौरान पाकशाला में बन रहे भोजन का भी निरीक्षण किया गया। पुलिस अधीक्षक, मुख्य राजस्व अधिकारी, अपर जिलाधिकारी द्वारा पाकशाला में बनी रोटी खाकर देखी गई। पाकशाला में बना भोजन गुणवत्ता का पाया गया।
 निरीक्षण के समय जेल अस्पताल को भी देखा  गया जिसमें 16 कैदी भर्ती थे, जिनका  इलाज चल रहा है।  जिला जेल के बाहर गंदगी फैले होने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद को नियमित साफ-सफाई कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जेल अधीक्षक एस के पाण्डेय, चिकित्साधिकारी डा0 रविराज, जेलर राजकुमार, डिप्टी जेलर सुनील दत्त मिश्रा, राजकुमार सिंह, फार्मसिस्ट सतीश कुमार गुप्ता, सर्वेश कुमार शुक्ला उपस्थित रहे।
                                                      

Comments

Popular posts from this blog

गयादीन विश्वकर्मा इण्टर कालेज के विद्यार्थियों ने बोर्ड परीक्षा में बच्चों ने लहराया परचम

जालसाज़ी के आरोप में जेल में बंद एक बंदी की मौत

जौनपुर पुलिस व एसटीएफ लखनऊ की बड़ी कामयाबी, 50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार