पंचायत चुनावः मार्च में अधिसूचना जारी होने की प्रबल संभावना,सरकार ने दिया ग्रीन सिगनल


यूपी में पंचायत चुनाव को लेकर जल्द घोषणा हो सकती है।आयोग त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर 17 मार्च से 20 मार्च के बीच चुनाव की अधिसूचना जारी हो सकता है। अधिसूचना जारी होते ही सरकार 45 दिन में चुनाव करा लेगी। सूत्रों के हवाले से खबर है कि प्रदेश में 15 अप्रैल से 30 अप्रैल के बीच पंचायत चुनाव के लिए वोटिंग हो सकती है.
विश्वस्त सूत्रों की मानें तो सरकार चार पदों के लिए एक चरण में ही चुनाव करा सकती है. पंचायती राज विभाग जल्दी ही सभी सीटों पर आरक्षण प्रक्रिया करने की तैयारी में है. इसके बाद बाद 17 से 20 मार्च के बीच पंचायत चुनाव को लेकर अधिसूचना भी जारी कर सकता है. 
अधिसूचना जारी होने के 45 दिन के योगी सरकार पंचायत चुनाव कराने की तैयारी में है. इसके संकेत पंचायती राज मंत्री ने भी दिए हैं. अगर सबकुछ ठीक रहा तो 15 अप्रैल से 30 अप्रैल के बीच उत्तर प्रदेश में गांव की सरकार यानी पंचायत चुनाव वोटिंग होगी. 30 अप्रैल तक ग्राम प्रधानों के नाम भी सामने आ जाएंगे. प्रदेश सरकार ग्राम प्रधान, ब्लॉक प्रमुख, क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधि और जिला पंचायत अध्यक्ष  पदों के लिए एक ही बार में चुनाव करवाने की तैयारी में है.
प्रदेश में कितनी ग्राम पंचायतों की संख्या?
उत्तर प्रदेश में कुल 58,194 ग्रामसभाएं हैं. जबकि जिला पंचायत के 3051 वार्ड हैं. वहीं क्षेत्र पंचायत के 75,855 वार्ड हैं. ग्राम पंचायत के कुल 7,31,0813 वार्ड हैं. कुल मतदाताओं की संख्या 12 करोड़ से अधिक है. पिछली बार प्रदेश में दो फेज में और 8 चरण में पंचायत चुनाव हुए थे. जबकि इस बार एक फेज और 4 चरण में ही चुनाव होंगे।

Comments

Popular posts from this blog

गभीरन बाजार में परीक्षा देकर लौट रहे छात्र पर हमला, एससी-एसटी एक्ट समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज

बच्चों में रंग लगाने की बात को लेकर हुई मारपीट में तीन जख्मी,पत्थर बाजी भी हुई

जलालपुर में एक ही परिवार पर जानलेवा हमला, 7 माह की गर्भवती समेत 5 घायल