असलहा की नोक पर दबंगो ने दलित महिला को किया निर्वस्त्र,कानून भी है चुप



प्रदेश सरकार के मुखिया मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के गृह जनपद में दबंग का आलम यह है कि गरीबी दलित परिवारों पर जुल्म ढाये जा रहे हैं कानून खामोश बैठा है। जनपद गोरखपुर के गीडा थाना क्षेत्र की एक महिला को असलहा की नोक पर निर्वस्त्र कर दिया जाता है और थाना एफआईआर तक लिखने से परहेज कर रही है क्या यही है कानून का काम। जब गोरखपुर में कानून यह दशा है तो प्रदेश की स्थिति का आकलन करना कठिन नहीं होगा। खबर है कि गोंडा थाना क्षेत्र के एक गांव का एक मनबढ़ अपने साथियों के साथ महिला के घर में घुस गया। असलहा सटाकर उसके कपड़े फाड़ दिया। उसे निर्वस्त्र कर दिया। शोर सुनकर उसका पुत्र भी मौके पर पहुंचा। बचाव में अन्य लोग भी मनबढ़ों ने उनकी पिटाई की और धमकी देकर निकल गए। महिला की तहरीर पर पुलिस घटना की जांच में जुटी है। 
महिला ने तहरीर के जरिये आरोप लगाया है कि गांव का एक मनबढ़ व्यक्ति अपने 10 साथियों के साथ उसके घर में घुस गया। उसके कपड़े फाड़ दिया। विरोध करने पर असलहा सटाकर साड़ी खींच कर निर्वस्त्र कर दिया। शोर सुनकर उसका बेटा भी वहां पहुंच गया। विरोध करने पर मनबढ़ों ने उसे पीटकर घायल कर दिया। पड़ोस के आधा दर्जन लोग मदद के लिए आये तो मनबढ़ों ने उन्हें भी पीट कर घायल कर दिया। महिला ने आरोप लगाया है कि मनबढ़ों ने उन्हें जातिसूचक गालियां व जान से मारने की धमकी भी दी है। 
महिला का कहना है कि इस घटना वह और उसका परिवार अत्यंत डर गया है। मनबढ़ अत्यंत दबंग किस्म में व्यक्ति हैं। वह आये-दिन गांव में लोगों से मारपीट करते रहते हैं। महिला ने किसी तरह से इसकी सूचना पुलिस को दी। बाद में सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहजनवा इलाज के लिए भेज दिया। पीडि़ता ने गांव के दर्जन भर से अधिक व्यक्तियों के विरुद्ध थाने में तहरीर दी है। हालांकि पुलिस ने घटना का मुकदमा नहीं दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक सुधीर सिंह ने कहतेज है कि महिला ने घटना की तहरीर दी है। मामले की जांच कराने के बाद दोषियों के विरुद्ध  कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

पूर्व सांसद धनंजय सिंह के प्राइवेट गनर को गोली मारकर हत्या इलाके में कोहराम पुलिस छानबीन में जुटी

सपा ने जारी किया सात लोकसभा के लिए प्रत्याशियों की सूची,जौनपुर से मौर्य समाज पर दांव,बाबू सिंह कुशवाहा प्रत्याशी घोषित देखे सूची

21 अप्रैल को जौनपुर पहुंच कर लोकसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार का आगाज करेंगे बाबू सिंह कुशवाहा, जाने क्या है पूरा कार्यक्रम