Posts

Showing posts from October 22, 2023

भीषण सड़क दुर्घटना में वाइक सवार तीन युवाओ की हुई दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम

Image
  आजमगढ़ जिले के बिलरियागंज थाना क्षेत्र के पटवध गांव स्थित पाखरे के पास शनिवार देर रात अज्ञात वाहन और बाइक की टक्कर हो गई। बाइक पर किशोर समेत चार लोग सवार थे। हादसे में तीन की मौत हो गई। एक की हालत गंभीर है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस हादसे के शिकार लोगों के परिजनों में कोहराम मचा है। रौनापार थाना क्षेत्र निवासी हर्ष मौर्य (12), अर्जुन मौर्य (22), मनीष यादव (24) और आदित्य दुबे (20) शनिवार को किसी काम से एक ही बाइक से जिला मुख्यालय आए थे। देर रात चारों एक ही बाइक पर सवार हो कर घर लौट रहे थे। अभी वे बिलरियागंज थाना अंतर्गत पटवध पोखरी के पास ही पहुंचे थे कि अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। हादसे में बाइक सवार चारों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तत्काल जिला अस्पताल भिजवाया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मनीष यादव को मृत घोषित कर दिया। वहीं इलाज के दौरान देर रात अर्जुन मौर्य ने भी दम तोड़ दिया। रविवार दोपहर घायल किशोर हर्ष मौर्य की भी मौत हो गई। घायल आदित्य दुबे अभी जीवन और मौत से संघर्ष कर रहा है। उसकी भी हालत गं

दशहरा दुर्गा पूजनोत्सव पर्व के दृष्टिगत जिले में पुलिस अधिकारी की देखे तैनाती, जानें क्या रहेगा रूट डायवर्जन

Image
  जौनपुर।पुलिस अधीक्षक डा0 अजय पाल शर्मा के निर्देश पर महा नवमी / दशहरा पर्व के दृष्टिगत प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था एवं पर्व को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु जनपद जौनपुर को 07 जोन व 28 सेक्टर मे विभाजीत कर जोनल प्रभारी के रूप में क्षेत्राधिकारीगण एवं सेक्टर प्रभारी के रूप में थाना प्रभारीगण को नियुक्त किया गया है। पूजा पण्डालों की सुरक्षार्थ हेतु कुल-3784 मु0आरक्षी/आरक्षी/होम गार्ड पुलिस बल की ड्यूटी लगाकर पूजा पण्डालों की सुरक्षा व्यवस्था की जा रही हैं। उक्त के अतिरिक्त जनपद के सम्बन्धित क्षेत्राधिकारी -07 थाना प्रभारी-29, चौकी प्रभारी-41 को निर्देशित कर अपने-अपने अधीनस्थ अधिकारी/कर्मचारीगण के साथ अपने-अपने सर्किल/थानाक्षेत्र / चौकीक्षेत्र में पड़ने वाले मन्दिर एवं पूजा पण्डालों पर प्रभावी गश्त एवं पुलिस प्रबन्ध कर सुरक्षा व्यवस्था हेतु निर्देशित किया गया है तथा जगह - जगह पर अग्निशमन पुलिस बल की भी ड्यूटी लगायी गयी है।  उक्त के अतिरिक्त अष्टमी एवं नवमी तिथि को थाना कोतवाली में निरी0-02, उ0नि0- 18, मु0आ0-100 म0आ0-15, पीएसी-01 प्लाटून, एवं फा0टे0-01 तथा मां शीतला चैकिया धाम था

शाइस्ता सहित इन छह इनामी आरोपियों की सम्पत्तियां कुर्क करने की तैयारी में जुटी पुलिस

Image
उमेश पाल हत्याकांड में फरार चल रही 50 हजार रुपए की इनामी लेडी शाइस्ता परवीन समेत छह आरोपियों की संपत्ति जल्द कुर्क होगी। पुलिस को कोर्ट से इसकी अनुमति मिल चकी है। ढाई महीने पहले पुलिस ने इन सभी के घर पर कुर्की की कार्रवाई का नोटिस चस्पा किया था। हलांकि पुलिस कई माह से शाइस्ता को गिरफ्तार करने के लिए खाक झान रही है लेकिन उसके सभी नेटवर्क फेल हो चुके है आज तक उसको गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। इसके बावजूद हाजिर नहीं होने पर धूमनगंज थाने में उनके खिलाफ 26 अगस्त को कोर्ट के आदेश की अवमानना के आरोप में भी केस दर्ज किया गया था। गौरतलब है कि उमेश पाल हत्याकांड में 50 हजार की इनामी शाइस्ता परवीन व पांच-पांच लाख के इनामी गुड्डू मुस्लिम, साबिर व अरमान के अलावा अशरफ की पत्नी जैनब उर्फ रूबी व अतीक की बहन आयशा नूरी फरार चल रही है। आठ अगस्त को उनके घरों पर कुर्की की कार्रवाई संबंधी नोटिस चस्पा किया गया था। एसपीओ दिनेश कुमार द्विवेदी ने बताया कि फरार चल रहे सभी आरोपियों की संपत्ति कुर्क करने के संबंध में दी गई अर्जी को कोर्ट ने मंजूर कर लिया है। साथ ही अनुमति भी दे दी है। माना जा रहा है क

सपा और कांग्रेस की तल्खी कम करने की कोशिश शुरू, अखिलेश ने अपने नेताओ को कांग्रेस नेतृत्व के खिलाफ बोलने से रोका

Image
इंडिया गठबंधन को लेकर अखिलेश यादव ने कहा कि कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व का संदेश मुझे मिल चुका है। अब उसी के अनुसार काम होगा। उन्होंने कहा कि नेताजी और राम मनोहर लोहिया ने कहा है कि जब कांग्रेस बहुत कमजोर होगी, तो समाजवादियों को बुलाएगी, तब समाजवादियों को उसकी मदद कर देनी चाहिए। मैंने अपने नेताओं को कह दिया है कि वह किसी भी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के खिलाफ बयानबाजी न करें। सपा और कांग्रेस के बीच तल्ख बयानबाजी के सिलसिले को थामने के लिए कवायद शुरू हो गई है। इस मामले में कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से भी बात की। उसके बाद सपा अध्यक्ष ने भी अपने नेताओं को कांग्रेस के खिलाफ अनर्गल बयानबाजी न करने की हिदायत दी। सपा के टीवी पैनलिस्ट आईपी सिंह ने एक्स के जरिये राहुल गांधी और कांग्रेस के खिलाफ जमकर निशाना साधे। उन्होंने राहुल गांधी को लेकर व्यक्तिगत टिप्पणियां भी कीं। इस वाक युद्ध में उतरते हुए सपा सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे मनोज पांडे ने कहा कि भाजपा से लड़ने का काम सिर्फ सपा कर रही है, जबकि कांग्रेस भाजपा को बढ़ाने का काम कर रही है।बताते चलें कि शनिवार को

पूर्वांचल विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में मेडल पाने वालों की सूची जारी, जानें किसे मिलेगा गोल्ड मेडल

Image
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में नौ नवंबर को होने वाले दीक्षांत समारोह को लेकर विश्वविद्यालय में तैयारी तेज हो गई है। दीक्षांत समारोह के अवसर पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के हाथों मेडल पाने वाले छात्रों की सूची भी विश्वविद्यालय की तरफ से जारी कर दी गई है। इसमें 18 यूजी और 43 पीजी के छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। यदि किसी छात्र को आपत्ति है तो वह 27 अक्तूबर शाम तीन बजे तक आपत्ति कर सकता है। पूर्वांचल विश्वविद्यालय के अवैद्यनाथ संगोष्ठी भवन में नौ नवंबर को कार्यक्रम होना है। इसमें विश्वविद्यालय परिसर तथा विवि से संबद्ध महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं शामिल हैं। इसमें प्रमोद भारती बीटेक (मैकेनिकल इंजीनियरिंग) पूर्वांचल विवि, दीक्षा मिश्रा बीटेक (इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग) विवि परिसर, आंचल सिंह बीटेक (इलेक्ट्रॉनिक कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग) विश्वविद्यालय परिसर, जाकिया गफ्फार बीटेक (इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी इंजीनियरिंग) विश्वविद्यालय परिसर ,सौरभ सिंह बीटेक (इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंस्ट्रूमेंट इंजीनियरिंग) विश्वविद्यालय परिसर, अंजली दुबे बीटेक (कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग) विश