सपा के लोंगो को अपराधी बताने वाले बाबा जी अपने उपर देखे कितने है मुकदमें - नरेश उत्तम पटेल
जौनपुर। निकाय चुनाव प्रचार के अन्तिम दिन सपा प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार करने आये सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल मीडिया से बात करते हुए प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तीखा हमला करते हुए कहा कि महात्मा जी जो मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठे है भारत के संविधान की कसम खाये है,सत्य निष्ठा और ईश्वर की कसम खाये लेकिन उनकी भाषा से अब जनता नाराज हो रही है। उन्होंने कहा कि बाबा सपा के लोंगो को अपराधी बताते है। हम भी राजनीति कर रहे है बता दे हम पर कितने मुकदमे है और अपने उपर देख ले कितने मुकदमे है। निकाय के चुनाव में जनता के ध्यान को भटकाने के लिए अनाप सनाप भाषण बाजी कर रहे है।निकाय के चुनाव में नगर की बात करनी चाहिए नालियां बज बजा रही है।चौतरफा कूड़े के ढेर लगे है। नगरो का विकास रूक गया है।इस पर बात क्यों नहीं करते है। प्रदेश के बजट की बन्दर बांट कर लिया गया इस भी बात करनी चाहिए। उन्होंने डबल इंजन की सरकार की चर्चा करते हुए कहा डबल इंजन की सरकार ने जनता को डबल परेशानी में डाल दिया है। मंहगाई, बेरोजगारी,भ्रष्टाचार बढ़ाने के साथ साथ किसानो की फसलो को लूट लिया गया। ...