Posts

Showing posts from October 15, 2025

मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत घर घर चला जागरूकता अभियान

Image
थरवई / बुधवार को  मिशन  शक्ति फेज 5.0 के तहत महिलाओं व बालिकाओं को किया जा रहा जागरूक। इस मिशन शक्ति का मुख्य उद्देश्य है महिलाओ और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन, स्वास्थ्य, सशक्तिकरण है। आज महिलाएं बिना भय के घर से बाहर निकल रहीं हैं और अपने लक्ष्य की ओर बढ़ रही हैं। बुधवार को थाना थरवई मिशन शक्ति टीम से रिचा वर्मा अपनी टीम के साथ थाना क्षेत्र थरवई कुसुंगुर  ग्राम व सार्वजानिक स्थानों पर जाकर महिलाओं व बालिकाओं को नारी शक्ति का पाठ पढ़ाया और उनकी सुरक्षा व सम्मान को लेकर दिए गए वीमेन पॉवर लाइन 1090, महिला हेल्प लाइन नंबर 181, चाइल्ड हेल्प लाइन नंबर 1098, मुख्यमंत्री हेल्प लाइन नंबर 1076 एवं कॉमन नंबर पुलिस आपात कालीन डायल 112 के बारे में बताया गया। साइबर अपराध को लेकर भी बड़े ही विस्तार से जानकारी देते हुए उनसे बचने के उपाय बताये व जरूरत पड़ने पर हेल्प लाइन नंबर 1930 के प्रयोग को लेकर बताया। एवं सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं में सुकन्या समृद्ध योजना, कन्या सुमंगला योजना, शादी अनुदान योजना सहित कई योजनाओं के बारे में जानकारी ...

मुश्किल में भी घबराइये नहीं लगाइये फोन

Image
खेतासराय, जौनपुर। पुलिस अधीक्षक डॉ कौस्तुभ के निर्देशन में बुधवार को खेतासराय कस्बा में एंटी रोमियो की टीम ने छात्राओं एकत्रित कर महिला आरक्षी नेहा यादव ने मिशन शक्ति फेज-5 के तहत उनकी सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। वहीं शाहगंज पुलिस टीम ने मिशन शक्ति अभियान के तहत कस्बा स्थित ADVM कॉन्वेंट स्कूल में छात्राओं और महिलाओं को जागरूक किया। इस दौरान महिला कांस्टेबल की ओर से छात्राओं को महिला सुरक्षा सम्बन्धी जानकारी और हेल्पलाइन नम्बरों के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि कैसे विशेष परिस्थितियों में इन नंबरों की मदद ली जा सकती है।आयोजित कार्यक्रम में महिला कांस्टेबल अंतिमा सिंह ने कहा कि स्कूल परिवेश, स्कूल की गाड़ियों में आते जाते समय, रास्ते, घर के आस—पास कहीं भी महिलाएं और लड़कियां अगर छेड़छाड़ या भद्दे कमेंट का शिकार होती हैं। ऐसी स्थिति में उन्हें तुरंत अपने परिजनों और अपने शिक्षकों को इसकी जानकारी देनी चाहिए। अगर कोई गलत व्यवहार करता है तो तत्काल डॉयल 1090 व 112 सहित अन्य मोबाइल नंबरों पर फोन करके सूचना दे सकते हैं। उन्होंने बेटियों को भरोसा दिया कि पुलिस को सूचना देने वाल...

फरीदुल हक़ मेमोरियल पीजी कॉलेज में डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम जयंती पर कार्यक्रम आयोजित

Image
राष्ट्र निर्माण में छात्रों की भूमिका" विषय पर चर्चा शाहगंज -जौनपुर -फरीदुल हक़ मेमोरियल पीजी कॉलेज तालीमाबाद, सबरहद शाहगंज-जौनपुर में मिसाइल मैन डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के जन्म दिवस के अवसर पर विज्ञान संकाय द्वारा एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में "राष्ट्र निर्माण में छात्रों की भूमिका" विषय पर चर्चा की गई। एमए उर्दू तृतीय सेमेस्टर के छात्र अब्दुर्रहमान ने कहा कि छात्रों की भूमिका राष्ट्र निर्माण में बहुत अहम होती है। बीए प्रथम सेमेस्टर की छात्रा मंतशा मतलूब ने कहा कि हमें डॉ. कलाम की जीवनी से बहुत कुछ सीखना चाहिए और उनकी तरह राष्ट्र निर्माण में मदद करना चाहिए। कार्यक्रम में डॉ. शिव प्रसाद यादव, डॉ. विनय कुमार, डॉ. रवींद्र कुमार यादव सहित अन्य विद्वानों ने डॉ. कलाम के कार्य और योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। प्राचार्य डॉ. तबरेज़ आलम ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम से छात्रों की प्रतिभा खुलकर सामने आती है और उन्हें शिक्षा के प्रति ईमानदार रहना होगा और देश के हर एक कार्य में अपनी सहभागिता दर्ज करनी होगी।

त्योहार से पहले जीआरपी जौनपुर का बड़ा तोहफा 75 गुम मोबाइल बरामद, यात्रियों के चेहरों पर लौटी मुस्कान!

Image
जौनपुर। दीपावली से पहले जीआरपी जौनपुर ने यात्रियों को बड़ी सौगात दी है। रेलवे डीजी प्रकाश डी और एसपी रेलवे प्रशांत वर्मा के निर्देश पर चलाए गए विशेष अभियान में जीआरपी जौनपुर ने 75 गुम हुए मोबाइल फोन बरामद किए, जिनकी कुल कीमत करीब 15 लाख रुपये बताई जा रही है। थानाध्यक्ष सुनील कुमार गोंड़ के नेतृत्व में सक्रिय क्यूआरटी और सर्विलांस टीम ने तकनीकी सहायता से मोबाइल की लोकेशन ट्रैक कर उन्हें बरामद किया। बरामद मोबाइल फोन दूर-दूर के यात्रियों को निशुल्क सूचना देकर बुलाया गया और भंडारी स्टेशन पर उन्हें उनके फोन सौंपे गए। फोन मिलते ही यात्रियों के चेहरों पर खुशी झलक उठी। कई यात्रियों ने कहा कि “यह हमारे लिए दीपावली का सबसे बड़ा तोहफा है, पुलिस ने त्योहार की खुशी दोगुनी कर दी।” बरामदगी में निरीक्षक बृजेश कुमार, निरीक्षक राधा मोहन द्विवेदी, प्रदीप कुमार, रामप्रवेश और मनीष कश्यप की अहम भूमिका रही। जीआरपी जौनपुर ने कहा कि बाकी बचे गुम मोबाइल भी जल्द बरामद कर उनके rightful मालिकों को सौंपे जाएंगे। त्योहार से पहले जीआरपी जौनपुर की यह पहल न केवल तकनीकी सफलता का उदाहरण है, बल्कि जनता के विश्...

जौनपुर में अवैध अस्पतालों पर स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, दिशा हॉस्पिटल सील डॉक्टर व स्टाफ मौके से फरार

Image
जौनपुर। जिले में अवैध तरीके से संचालित अस्पतालों पर स्वास्थ्य विभाग की सख्त कार्रवाई लगातार जारी है। बीते दिनों जहां प्रेमा हॉस्पिटल को सील किया गया था, वहीं बुधवार को दूसरे दिन कोतवाली थाना क्षेत्र के रसूलाबाद स्थित दिशा हॉस्पिटल को भी स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सील कर दिया। आप को बता दे कि, दिशा हॉस्पिटल एक मकान की बेसमेंट में अवैध रूप से संचालित किया जा रहा था। जब स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची, तो डॉक्टर और पूरा स्टाफ पहले से ही फरार हो चुका था। अस्पताल के अंदर दो मरीज मौजूद मिले जिनमें एक प्रसूता महिला थी और दूसरा व्यक्ति हर्निया ऑपरेशन के लिए भर्ती था। दोनों मरीजों को एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल भेजा गया। एसीएमओ राजीव यादव ने बताया कि जिले में अवैध रूप से चल रहे अस्पतालों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दिशा हॉस्पिटल की जांच के दौरान अनियमितताएं मिलने पर उसे सील कर दिया गया। उन्होंने कहा कि इस तरह की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी। स्वास्थ्य विभाग की इस कार्रवाई के बाद शहर के अन्य अस्पतालों में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि ...

स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची बिजली टीम पर व्यापारी भड़के

Image
शासनादेश दिखाने की मांग, अधिकारी नहीं दिखा सके आदेश खेतासराय जौनपुर -जिले के खेतासराय बाजार में स्मार्ट मीटर लगाने पहुंचे अधिकारियों और व्यापारियों में बुधवार को जमकर नोंक झोंक हुई। पुराना मीटर रहने के बावजूद जबरिया नए मीटर लगा रहे विद्युत विभाग के कर्मचारियों से जब व्यापारियों ने इसका कारण पूछा, और शासन का आदेश दिखाने को कहा तो वह कुछ नहीं बता सके। सिर्फ जबरिया स्मार्ट मीटर लगाने की जिद पर अड़े रहे। नगर पंचायत खेतासराय के प्रसिद्ध सराफा कारोबारी पन्ना सेठ के यहाँ स्मार्ट मीटर लगाने के दौरान व्यापारियों की भारी भीड़ जुट गई। व्यापारियों ने उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष संजय विश्वकर्मा, भाजपा नेता धर्म रक्षक मनीष गुप्ता को फोन करके मौके पर बुलाया। उन्होंने विद्युत विभाग खेतासराय के एसडीओ सौरभ मिश्रा, जेई संजय प्रजापति से आदेश दिखाने के बाबत पूछा तो अधिकारी सिर्फ अपनी जिद पर अड़े रहे। वह व्यापारियों को संतुष्ट करने के बजाय सिर्फ यह कहते रहे कि शासन का आदेश है स्मार्ट मीटर लगाया जाएगा। धर्मरक्षक मनीष गुप्ता, भाजपा नेता विनीता मौर्य ने कहा कि जब पुराने मीट...

उज्ज्वला लाभार्थियों को मिली मुफ्त गैस रिफिल की सब्सिडी — कलेक्ट्रेट सभागार में हुआ कार्यक्रम

Image
जौनपुर। शासन के निर्देश पर  उज्ज्वला योजना  के लाभार्थियों को निःशुल्क गैस सिलेंडर रिफिल की सब्सिडी वितरण कार्यक्रम का आयोजन मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया। लखनऊ में आयोजित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संबोधन और उज्ज्वला योजना के तहत  1.86 करोड़ परिवारों को ₹1500 करोड़ की सब्सिडी वितरण कार्यक्रम  का सीधा प्रसारण यहां देखा गया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष  पुष्पराज सिंह , नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष  मनोरमा मौर्या  और जिलाधिकारी  डॉ. दिनेश चंद्र  सहित अन्य अधिकारी एवं बड़ी संख्या में महिला लाभार्थी मौजूद रहीं। कार्यक्रम में अतिथियों ने लगभग  150 लाभार्थियों  को योजना की जानकारी दी और  सरोजा देवी, शकुंतला, शांति, आरजू बानो, शाहिदा बानो, उषा  सहित अन्य को सब्सिडी का  प्रतीकात्मक चेक  प्रदान किया। जानकारी के अनुसार जिले में कुल  4,03,934 लाभार्थी  इस योजना से जुड़े हैं। इनमें से  15 अक्टूबर तक 44,087 लाभार्थियों  को निःशुल्क रिफिल की सब्सिडी उनके खातों में भेजी जा चुकी...

जिलाधिकारी ने किया मेडिकल कॉलेज का औचक निरीक्षण, अधूरे कार्यों पर जताई नाराजगी

Image
जौनपुर। जिलाधिकारी  डॉ. दिनेश चंद्र  ने उमानाथ सिंह स्वशासी चिकित्सा महाविद्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल भवन में कार्यदायी संस्था द्वारा कराए जा रहे निर्माण कार्यों की प्रगति देखी। अवशेष  विद्युत और सिविल कार्यों  में लापरवाही देखकर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई। उन्होंने प्रोजेक्ट मैनेजर को निर्देश दिए कि  इलेक्ट्रिकल कार्य 15 नवंबर 2025 तक  और सिविल कार्य यथाशीघ्र पूर्ण कर लिया जाए, अन्यथा संस्था के खिलाफ  कड़ी कार्रवाई  की जाएगी। जिलाधिकारी ने अस्पताल में मरीजों को दी जा रही  स्वास्थ्य सुविधाओं और दवाओं की उपलब्धता  की भी जानकारी ली और निर्देश दिया कि इलाज कराने आने वाले सभी मरीजों की  समुचित देखभाल  की जाए। निरीक्षण के दौरान  प्राचार्य प्रो. आर.बी. कमल, सीएमएस डॉ. जाफरी, डॉ. आशीष यादव  और  डॉ. रूचिरा सेठी  सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

सिकरारा पुलिस और स्वाट टीम की कार्रवाई , 32 बोरी अवैध पटाखे के साथ दो गिरफ्तार

Image
जौनपुर ।  दीपावली पर्व से पहले जनपद की सिकरारा पुलिस व स्वाट टीम ने संयुक्त अभियान चलाकर बड़ी सफलता हासिल की है। टीम ने दो अभियुक्तों को  32 बोरी अवैध पटाखा व आतिशबाजी सामग्री  के साथ गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक  उदय प्रताप सिंह  के नेतृत्व में उपनिरीक्षक  ओम प्रकाश यादव ,  दिनेश कुमार  तथा  स्वाट टीम जौनपुर  ने मुखबिर की सूचना पर  रइया गुलजारगंज  क्षेत्र में छापा मारकर यह बरामदगी की। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान  मो. सिद्दीक पुत्र स्व. मकसूद अली  और  अख्तर अली पुत्र स्व. महबूब अली  (दोनों निवासी ग्राम गुलजारगंज, थाना सिकरारा) के रूप में हुई है। इस संबंध में  थाना सिकरारा पर मुकदमा संख्या 351/25, धारा 4/5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम  के तहत मामला दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक  उदय प्रताप सिंह , उपनिरीक्षक  ओम प्रकाश यादव ,  दिनेश कुमार , हेड कांस्टेबल  चन्द्र शेखर सिंह , कांस्टेबल  जितेन्द्र यादव ,...

पूर्व सांसद अर्जुन सिंह की मनाई गई 27 पुण्यतिथि

Image
जिले की शान, गरीबों और मजलूमों के मसीहा, पूर्व विधायक एवं पूर्व सांसद श्रद्धेय स्व. अर्जुन सिंह यादव जी की 27वीं पुण्यतिथि के अवसर पर आज एक सर्वदलीय श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री के. पी. सोनकर, राष्ट्रीय महासचिव, भारत मुक्ति पार्टी ने की तथा संचालन एडवोकेट राम कृपाल यादव (आंबेडकरवादी) द्वारा किया गया। इस अवसर पर जिले के विभिन्न राजनैतिक दलों एवं सामाजिक संगठनों के सम्मानित व्यक्तित्वों ने पहुँचकर स्व. अर्जुन सिंह यादव जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके द्वारा किए गए संघर्षों, जनसेवा और समाजिक न्याय के कार्यों को याद किया।  श्रद्धांजलि सभा में विभिन्न राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों और बुद्धिजीवियों ने एक साथ आकर स्व. अर्जुन सिंह यादव जी के संघर्षमय जीवन, सामाजिक चेतना और जनसेवा के कार्यों को याद किया।  सभी वक्ताओं ने कहा कि स्व. अर्जुन सिंह यादव जी ने अपना संपूर्ण जीवन गरीबों, किसानों, मजदूरों और शोषितों के अधिकारों की लड़ाई में समर्पित किया। वे एक ऐसे जननेता थे जिन्होंने सदैव स...

जनता से पुलिस का व्यवहार हो मित्रतापूर्ण: विधायक

Image
सुइथाकला, जौनपुर। विधायक शाहगंज रमेश सिंह ने कहा कि पुलिस को जनता के साथ मित्रतापूर्ण व्यवहार रखना चाहिए, ताकि लोग अपनी समस्याएं बिना झिझक और डर के पुलिस के सामने रख सकें। वे बुधवार को सरायमोहिउद्दीनपुर में नवनिर्मित पुलिस चौकी भवन के उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। विधायक ने कहा कि पुलिस जनता की सुरक्षा और सेवा के लिए हर समय तत्पर रहती है और कठिन परिस्थितियों में भी पूरी निष्ठा से काम करती है, लेकिन संसाधनों की कमी के कारण कई बार उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।कार्यक्रम में भाजपा नेता बेचन सिंह, मण्डल अध्यक्ष अवधेश दूबे पूर्व जिला पंचायत सदस्य मो. हसन तनवीर,क्षेत्रीय मन्त्री पवन पाल और प्रमुख प्रतिनिधि उमेश चंद्र तिवारी ने अपने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर खुशीराम मिश्र,डॉ. विनोद सिंह वत्स,थानाध्यक्ष सरपतहा यजुवेंद्र सिंह,रविशंकर चतुर्वेदी,सुरेश धुरिया,मनोज यादव प्रधान समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान ने किया और सभी आगन्तुकों का आभार चौकी प्रभारी अरविंद यादव ने व्यक्त किया।

सशक्त भारत के नायक हैं कलाम — लेफ्टिनेंट कर्नल पुष्पेंद्र सिंह

Image
कलाम: सशक्त भारत के सपनों का आधार — ज्ञान प्रकाश सिंह जौनपुर। भारत रत्न, पूर्व राष्ट्रपति और मिसाइल मैन  डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम  की जयंती पर मोहम्मद हसन पी.जी. कॉलेज, जौनपुर में “ एक सशक्त राष्ट्र निर्माण में डॉ. कलाम का योगदान ” विषय पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता  लेफ्टिनेंट कर्नल पुष्पेंद्र सिंह  ने की, जबकि  समाजसेवी ज्ञान प्रकाश सिंह  मुख्य अतिथि और  प्रो. एम. हसीन खान (सुहेलदेव विश्वविद्यालय) ,  प्रो. बाला लखेन्द (बीएचयू)  तथा  ब्रुनेई के समाजसेवी अहमद शमीम  विशिष्ट अतिथि रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और पुष्पांजलि से हुआ। विद्यार्थियों ने डॉ. कलाम के जीवन पर कविता, भाषण और देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए जिससे पूरा परिसर देशभक्ति की भावना से गूंज उठा। कॉलेज के प्राचार्य  डॉ. अब्दुल कादिर  ने कहा कि “डॉ. कलाम का जीवन शिक्षा, अनुशासन और विज्ञान का प्रेरक उदाहरण है। उन्होंने युवाओं को राष्ट्र निर्माण की दिशा में प्रेरित किया।” अध्यक्ष  लेफ्टिनेंट कर्नल पुष्पे...

साइबर अपराधियों से डरने की नहीं है जरूरत : डॉ. दिग्विजय सिंह राठौर

Image
मिशन शक्ति फेस-5 के तहत छात्राओं को मिली साइबर सेफ्टी की सीख जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के संकाय भवन स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में बुधवार को मिशन शक्ति फेस-5 के अंतर्गत छात्राओं के लिए "साइबर क्राइम जागरूकता" विषय पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य वक्ता साइबर क्लब के नोडल अधिकारी डॉ. दिग्विजय सिंह राठौर ने कहा कि भारत में साइबर अपराधों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। पिछले चार वर्षों में इन अपराधों में लगभग 400 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि छात्राओं को साइबर अपराधियों से डरने की आवश्यकता नहीं है, बल्कि उन्हें तकनीकी रूप से सशक्त होकर उनका साहसपूर्वक सामना करना चाहिए। डॉ. राठौर ने छात्राओं को नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया से अवगत कराया और बताया कि महिलाओं और बच्चों से संबंधित अपराधों के लिए अलग से शिकायत दर्ज करने की सुविधा उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि मोबाइल और व्हाट्सएप जैसे प्लेटफार्मों पर बढ़ते साइबर अपराधों से निपटने के लिए पीड़ितों को संचार साथी ...

*विश्व शांति पर पीस पोस्टर प्रतियोगिता का लायन्स क्लब जौनपुर मेन ने किया आयोजन*

Image
*बच्चों के मन में विश्व शांति का बीज बोना है, पीस पोस्टर प्रतियोगिता का उद्देश्य-सै मो मुस्तफा* *बच्चों के मन में विश्व शांति, आपसी सौहार्द्र, सहयोग की भावना को बढ़ावा देना है पीस पोस्टर प्रतियोगिता का उद्देश्य- सै मो मुस्तफा   लायन्स क्लब जौनपुर मेन द्वारा इंटरनेशनल प्रोग्राम के अन्तर्गत पीस पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन कम्पोजिट विधालय लपरी में किया गया। यह कार्यक्रम बच्चों की कला और उनकी रचनात्मक सोच के माध्यम से विश्व शांति, सद्भाव, भाईचारे और सहयोग की भावना को समाज में फैलाने की दिशा में एक सराहनीय प्रयास रहा।     बच्चों ने बढ़ चढ़ कर बड़ी रुचि के साथ प्रतियोगिता में शामिल होकर अपनी पेंटिंग के माध्यम से अपनी प्रतिभा व भावनाओं को प्रदर्शित किया। जिसमें प्रथम पियूषा बिन्द, द्वितीय निखिल गौतम, व तृतीय स्थान पर शिवांगी रही, जिन्हें शील्ड व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। सांत्वना पुरस्कार में खुशी विश्वकर्मा, मोहम्मद तालिब, शेजल यादव, रिया प्रजापति व सोनाली को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।      इस अवसर प...

मदरसा चश्म-ए-हयात में डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की जयंती पर छात्रों ने दी प्रेरक प्रस्तुतियां

Image
जौनपुर। मदरसा चश्म-ए-हयात रेहटी त्रिलोचन में भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं मिसाइल मैन डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की जयंती बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत कुरआन की तिलावत से हुई। इसके बाद विद्यार्थियों ने डॉ. कलाम के जीवन, विचारों और आदर्शों पर भाषण, कविता एवं निबंध प्रस्तुत किए, जिनसे वातावरण प्रेरणादायक हो उठा। शिक्षक मोहम्मद शाहिद ने बच्चों को डॉ. कलाम के जीवन से प्रेरणा लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि डॉ. कलाम केवल महान वैज्ञानिक ही नहीं, बल्कि युवाओं के सच्चे मार्गदर्शक थे। प्रधानाचार्य गुफरान सज्जाद ने कहा कि डॉ. कलाम का जीवन संदेश देता है कि कठिन परिश्रम, अनुशासन और शिक्षा ही सफलता की कुंजी हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों को राष्ट्र निर्माण की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर रुखसाद अहमद, बबली सिंह, मोहम्मद लुकमान, तौफीक अहमद, हयातुल्लाह, मोहम्मद जावेद सहित शिक्षकगण एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

*समर्थ परमाणु वैज्ञानिक के साथ एक अच्छे, दार्शनिक, लेखक और शिक्षक भी थे ए . पी .जे अब्दुल कलाम साहब:-राकेश मौर्य*

Image
*जौनपुर*-समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देशानुसार आज समाजवादी पार्टी जौनपुर के तत्वाधान में जिलाध्यक्ष श्री राकेश मौर्य की अध्यक्षता में भारत के पूर्व राष्ट्रपति सुविख्यात महान वैज्ञानिक, दार्शनिक, मिसाईल मैन के नाम से प्रसिद्ध भारत रत्न डॉ एपीजे अब्दुल कलाम साहब की जयंती सदर चुंगी, अल्फस्टीनगंज स्थित समाजवादी पार्टी जौनपुर के ज़िला कार्यालय पर दिन में 11 बजे मनाई गई। उक्त अवसर पर सपाजनों ने कलाम साहब के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प दोहराया। विचार गोष्ठी में देश में उनके योगदान पर चर्चा ज़िला महासचिव आरिफ हबीब ने कराई। गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति सुविख्यात महान वैज्ञानिक, दार्शनिक, मिसाईल मैन के नाम से प्रसिद्ध भारत रत्न से सम्मानित डॉ एपीजे अब्दुल कलाम साहब समर्थ परमाणु वैज्ञानिक के साथ ही एक अच्छे दार्शनिक, शिक्षक और लेखक भी थे।राजनीतिक, आध्यात्मिक क्षेत्र में भी उनकी विद्वता और शक्ति ने देश को नया आयाम दिया है। 40...

पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली, दो गिरफ्तार*

Image
*चारों आरोपी आजमगढ़ के, हत्या के प्रयास व गैंगस्टर एक्ट समेत कई संगीन मुकदमों में थे वांछित* *जौनपुर।*  बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे बदमाशों और पुलिस के बीच बुधवार की देर रात मुठभेड़ हो गई। दोनों तरफ से चली गोलियों की तड़तड़ाहट से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो बदमाशों के पैर में गोली लग गई, जबकि दो अन्य को घेराबंदी कर सही-सलामत गिरफ्तार कर लिया गया। घायल बदमाशों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) आतिश कुमार सिंह ने बताया कि थाना मीरगंज व मुगराबादशाहपुर की संयुक्त पुलिस टीम बीती रात गश्त पर थी। इसी दौरान सेमरी पुलिया अंडरपास से आगे करौर–मुगरा रोड स्थित ग्राम सेमरी के पास पुलिस को संदिग्ध वाहन दिखाई दिया। रोकने पर बदमाशों ने पुलिस पर फायर झोंक दिया। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दो बदमाशों को गोली लगी और दो अन्य को घेराबंदी कर दबोच लिया गया। घायल बदमाशों की पहचान आसिफ उर्फ बुनेल उर्फ सलीम पुत्र कल्लू निवासी मोहद्दीनपुर थाना गंभीरपुर, आजमगढ़ और कविनाश उर्फ करिया पुत्र प्यारेलाल हरिजन निवासी ...