Posts

Showing posts from February 16, 2023

मजबूती के लिए करना होगा पार्टी कोआत्मसात तभी संगठन हित में चिंतन संभव हैं: दिनेश प्रताप सिंह

Image
जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की बैठक जिला अध्यक्ष पुष्पराज सिंह के अध्यक्षता में जिला कार्यालय शीहीपुर जौनपुर में सम्पन्न हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में जिले के प्रभारी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह रहें। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह और जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह और विधायक गण रमेश मिश्रा, रमेश सिंह, आर के पटेल, विधान परिषद सदस्य विद्यासागर सोनकर और बृजेश सिंह प्रिंशु ने सयुक्त रूप से पार्टी के पुरोधा डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पण्डित दीन दयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। उसके उपरांत मुख्य अतिथि को जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने पुष्प गुच्छ, स्मृति चिन्ह और अंगवस्त्र देकर स्वागत किया। स्वागत भाषण पूर्व प्रदेश महामंत्री, पूर्व सांसद और वर्तमान में विधान परिषद सदस्य विद्यासागर सोनकर ने की। मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि देश में मोदी और प्रदेश में योगी ने गरीब, किसान और मजदूरों के लिए जन कल्याणकारी योजनाएं चलाई हैं, जिसका उन्हें सीधा लाभ मिल रहा है। प्रदेश में यो

आंगनबाड़ी के पदोन्नति में हो रही धांधली -सरिता सिंह

Image
जौनपुर।आंगनबाड़ी कर्मचारी व सहायिका एसोसिएशन की  आवश्यक बैठक जिलाध्यक्ष सरिता सिंह की अध्यक्षता में की गयी जिसका विषय था आंगनबाड़ी के पदोन्नति में जिले में हो रही धांधली। बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष सरिता सिंह ने कहा कि  जो प्रमोशन की लिस्ट 2017 में तैयार हुई थी उसी आधार पर प्रमोशन होना चाहिए, परन्तु ऐसा नहीं हो रहा है। जिन आंगनबाड़ियों का नाम सारी योग्यता के साथ लिस्ट में था और वे हकदार भी हैं उनका नाम लिस्ट से निकाल दिया गया है, परियोजना से लेकर जिले तक स्थिति अस्पष्ट है। जिले से निदेशालय तक के चक्कर काट रही आंगनबाड़ियों को   जानकारी नहीं दी जा रही है कि किस आधार पर पदोन्नति की जा रही है। 2012 के बाद आज तक कोई पदोन्नति नहीं हुयी, इंतज़ार करते करते आंगनबाड़ी सेवानिवृत्त हो गयीं लेकिन उन्हें कोई लाभ नहीं मिला।आज जब मौका आया तो इसमें भी गोपनीयता की आड़ में धांधली हो रही है। श्रीमती सिंह ने चेतावनी देते हुए कहा कि इस तरह धांधली युक्त पदोन्नति नहीं होने दिया जाएग, जब तक सही तरीके से इसका मानक उम्र और अनुभव के हिसाब से नहीं  तय होगा। आरक्षण

बोर्ड परीक्षा के पहले दिन डीएम एसपी ने केन्द्रो का निरीक्षण कर दिया यह निर्देश

Image
जौनपुर। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा, पुलिस अधीक्षक अजय पाल शर्मा के साथ आज से शुरू हुई यू०पी० बोर्ड परीक्षा-2023 का विभिन्न कॉलेजो में जा कर निरीक्षण किया। उन्होंने टी०डी० इंटर कॉलेज, बी०आर०पी० इंटर कॉलेज के निरीक्षण के दौरान निर्देश दिया कि ड्यूटी लगाए गए सभी कार्मिको के गले मे आई कार्ड जरूर होना चाहिए, उन्होंने केंद्र व्यवस्थापक को निर्देशित किया कि सभी बच्चों की तलाशी अच्छे से की जाए। इस दौरान जिलाधिकारी ने सी०सी०टी०वी० रूम में जा कर देखा और आवश्यक दिशा- निर्देश भी दिए।

भाजपा की वरिष्ठ नेत्री मंजू उपाध्याय का निधन, शोक में डूबे शुभ चिन्तक

Image
जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी की बरिष्ठ नेता मंजू उपाध्याय(68) वर्ष का लम्बी बीमारी चलते आज निधन हो गया। मंजू उपाध्याय टीडीपीजी कालेज के पूर्व विभागाध्यक्ष भूगोल विभाग स्व0 डीपी उपाध्याय की पत्नी थी। उनके निधन की खबर मिलते उनके आवास हुसेनाबाद में श्रद्धाजंलि देने वालो का ताता लग गया है।  वे अपने पीछे दो पुत्र व भरा पूरा परिवार छोड़ गई है।  बता दे मंजू ने अपने जीवन में भाजपा की राजनीति करते हुए पार्टी के उत्थान में बड़ा अहम योगदान दिया था। 

जांच का बिषय है आखिर बच्चो में क्यों और कैसे बढ़ रहा है कैंसर का रोग

Image
जौनपुर। बीमारी में जब कैंसर का नाम आता है तो मरीज ही नहीं सुनने वाले लोगों को भी पसीने छूट जाते हैं। शायद इसके पीछे यह कारण है कि कैंसर का कोई इलाज नहीं है। विगत कुछ वर्षो से बच्चों में भी यह बीमारी तेजी से बढ़ रही है। जिला अस्पताल में हर साल 5 से 6 बच्चे कैंसर से पीड़ित मिल रहे हैं। जांच के बाद कैंसर की पुष्टि होती है तो उन्हें इलाज के लिए किसी बड़े सेंटर पर भेज दिया जाता है। जागरूक करने के उद्देश्य से हर वर्ष 15 फरवरी को अंतराष्ट्रीय बाल कैंसर दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिवस का उद्देश्य बच्चों में होने वाले कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाना तथा कैंसर का उपचार कराना। चिकित्सकों का कहना है कि कैंसर लाइफ स्टाइल से जुड़ी बीमारी है। अनियमित रहन-सहन और गलत खानपान की वजह से बढ़ रही है। ल्यूकेमिया एक तरह के ब्लड कैंसर की शुरुआती स्टेज है। इसका इलाज आसानी से हो सकता, लेकिन जब इस रोग का शुरुआत में ही पता चल जाए। बच्चों में ल्यूकीमिया यानि ब्लड कैंसर के लक्षणों को पहचानना थोड़ा मुश्किल है। लेकिन इन लक्षणों पर ध्यान देकर अगर आप तुरंत चिकित्सक से संपर्क करें तो शायद इस