Posts

Showing posts from April 16, 2022

आग लगने की सूचना इन नम्बरो पर दें अब तहसील स्तर बना अग्निशमन केंद्र

Image
जौनपुर। मुख्य अग्निशमन अधिकारी जनहित में अग्नि सुरक्षा के दृष्टिगत अवगत कराया है कि जनपद के समस्त तहसील स्तर पर स्थाई एवं अस्थाई फायर स्टेशन स्थापित किया गया है।  फायर स्टेशन जौनपुर (स्थाई) में फाoयूo प्रभारी/कर्मचारी अग्नि नियंत्रण कक्ष जौनपुर, फायर स्टेशन जौनपुर कंट्रोल रूम प्रभारी अग्निशमन केंद्र जौनपुर का फोन नंबर 05452-269999, 101, 112, मोबाइल नंबर 9454418612 एवं 9454418611 तथा कार्य क्षेत्र के थाने व थानाध्यक्षों के सीयूजी नंबर कोतवाली नगर 9454403619, लाइन बाजार 9454403620, जफराबाद 9454403635, महिला थाना 9454404885 थाना बक्सा 9454403611 सरायख्वाजा 9454403628 है। फायर स्टेशन सतहरिया (स्थाई)  फायर स्टेशन सतहरिया प्रभारी अग्निशमन केंद्र सतहरिया मोबाइल नंबर 9454418614 एवं 9625555143, कार्य क्षेत्र के थानाध्यक्ष के सीयूजी नंबर थाना मछलीशहर 9454403621, मुंगराबादशाहपुर 9454403610, पवारा 9454403626, मीरगंज 9454403624, फायर स्टेशन केराकत (अस्थाई) प्रभारी ली०फा० मैन अखिलेश पांडेय मोबाइल नंबर 9452563151, थानाध्यक्ष केराकत 9454403616, चंदवक 9454403613, जलालपुर 9454403615, गौर

सवाल क्या शिवपाल सिंह यादव भाजपाई बन जायेगे या कुछ और राजनैतिक खेल होगा ?

Image
सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के कुनबे में दरार की खाई अब काफी गहरी हो चुकी है। शिवपाल इन दिनो लगातार राजनैतिक सुर्खियों में है। उनको भाजपा में जाने की अटकलें जोरों पर हैं। अब यहां पर एक बड़ा सवाल खड़ा होता है कि क्या सचमुच शिवपाल यादव भाजपा के होने जा रहे है। या फिर गठबंधन कर सकते है? राजनीति के जानकारों का यहां तक कहना है कि शिवपाल के जाने की पटकथा करीब-करीब लिखी जा चुकी है। सपा हाईकमान भी उन्हें मनाने के मूड में नहीं है। कहा तो यहां तक जा रहा है कि शिवपाल 19 अप्रैल या इसके बाद अपने निर्णय को लेकर बड़ा कदम उठा सकते हैं। हालांकि, शिवपाल अथवा भाजपा पदाधिकारियों में किसी ने भी उनको भाजपाई बनने की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। प्रसपा की राज्य कार्यकारिणी भंग होने के बाद शुक्रवार से इन चर्चाओं का बाजार फिर गर्म हो गया। अटकलें लगाई गईं कि शिवपाल यादव भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर सकते हैं। सोशल मीडिया पर शुक्रवार को शिवपाल यादव सुर्खियों में रहे। अटकलें चलीं कि 19 अप्रैल को वह दिल्ली में भाजपा मुख्यालय पर अपने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता लेंगे। भाजपा के राष्ट्रीय अध

पुलिस के उपर पथराव करने वालो पर विभिन्न धाराओ में मुकदमा दर्ज, जानें क्या था मामला

Image
जौनपुर। थाना लाइन बाजार की पुलिस ने बीती देर रात वाराणसी-सुल्तानपुर रेल प्रखंड पर स्थित सीहीपुर रेलवे क्रासिंग पर जौनपुर- प्रयागराज मार्ग जाम करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार मिश्रा के अनुसार 10 नामजद, 10 महिला और 20 अज्ञात पुरुषों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। बता दें कि बुधवार की रात रेल लाइन किनारे एक युवक का शव मिला था। प्रदर्शनकारी युवक की हत्या का आरोप लगाते हुए बृहस्पतिवार की रात जमकर प्रदर्शन किए थे। पुलिस पर पथराव भी किया गया। इससे दो आरक्षी को भी चोटें आई थीं। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर दरवेश अली गांव निवासी प्रदीप बिंद (24) का बृहस्पतिवार की रात सीहीपुर रेलवे क्रासिंग के पास शव पाया गया था। मृत युवक के स्वजन ने गांव के एक युवक के विरुद्ध घर से बुलाकर ले जाने के बाद हत्या करने का आरोप लगा रहे थे। इसी मामले को लेकर मृतक के परिजनों ने प्रदर्शन किया था। इस दौरान पुलिस पर पथराव भी किया था। रात 12 बजे तक सीओ सिटी जितेंद्र कुमार दूबे की अगुवाई में पुलिस ने सुल्तानपुर दरवेश अली गांव में पैदल मार्च भी किया था। साथ

एक परिवार के पांच सदस्यों की हत्या से मचा हडकंप,पुलिस शवो का पोस्टमार्टम करा कर छानबीन में जुटी

Image
जनपद प्रयागराज में बीती रात एक बड़ी घटना हो गई है। गंगापार के नवाबगंज थाना क्षेत्र स्थित खागलपुर गांव में शुक्रवार की रात में एक ही परिवार के पांच लोगों की चापड़ से वार कर हत्या कर दी गई। सुबह जानकारी होने पर हड़कंप मच गया। स्‍थानीय पुलिस से लेकर एसएसपी तक मौके पर पहुंचे। डाग स्‍क्‍वायड और फोरेंसिक टीम भी जांच पड़ताल कर रही है। एक ही परिवार के इतने लोगों की हत्‍या से गांव में दहशत का माहौल है। पुलिस की सात टीमें राजफाश के लिए लगी हैं। जिस राहुल और उसके परिवार के चार लोगों की हत्‍या हुई है, उसके साले पिंटू, चंद्रशेखर व मैनेजर, आशु के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज हो गया है। बड़े भाई मुन्ना ने संपत्ति के विवाद में हत्या का आरोप लगाते हुए एफआइआर दर्ज कराई है। पुलिस की प्रारंभिक जांच, राहुल ने पत्‍नी व बच्‍चों को मारकर आत्‍महत्‍या की आरंभिक जांच के आधार पर पुलिस ने दावा किया है कि राहुल ने पत्नी, बच्चों को मारकर आत्महत्या की है। उसका शव फंदे से लटका मिला था। ससुराल पक्ष पर उत्पीड़न का आरोप। पुलिस को दो पेज का सुसाइड नोट मिला है। बताते हैं कि सुसाइड नोट में साले व कुछ अन्य लोगों पर

समाधान दिवस में डीएम ने दिया शख्त आदेश, अवैध कब्जा, राशन कार्ड और राजस्व की शिकायतें सर्वाधिक

Image
जौनपुर। जनपद में जिला स्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन तहसील बदलापुर मुख्यालय पर जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में किया गया।जिसमें ग्राम पंचायत दुगौली के संजय कुमार के द्वारा शिकायत की गई कि चकमार्ग पर अतिक्रमण कर लिया गया है जिस पर जिलाधिकारी द्वारा उप जिलाधिकारी को निर्देशित किया गया कि अतिक्रमण को खाली कराया जाए। ग्राम पंचायत कल्याणपुर में सरकारी जमीन पर कब्जे की शिकायत जिलाधिकारी के समक्ष आयी, जिस पर जिलाधिकारी द्वारा नाराजगी व्यक्त करते हुए लेखपाल को स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी द्वारा शिकायतों को सुनते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि शिकायतकर्ताओं से अच्छा व्यवहार करते हुए गंभीरता पूर्वक उनकी शिकायतें सुनी जाए और समय से निस्तारण किया जाए।  संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर कुल 118 शिकायते प्राप्त हुई जिसमें मौके पर ही 09 शिकायतों का निस्तारण किया गया और सम्बन्धित शेष शिकायते सम्बन्धित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्वक जल्द से जल्द निस्तारण करने का निर्देश दिया गया। मुख्य रूप से अवैध कब्जा, राशन कार्ड एवं राजस्व की शिकायतें आई ज

मुठभेड़ के साथ पुलिस ने तीन बदमाशो के गिरफ्तारी का किया दावा

Image
जौनपुर। जनपद में थाना लाइन बाजार की पुलिस ने एक मुठभेड़ में तीन बदमाशो को गिरफ्तार करने का दावा करते हुए एक बदमाश को बायें पैर में घुटने के नीचे पुलिस की गोली लगने की बात भी स्वीकार किया है। पुलिस के अनुसार बीती रात पुलिस मुठभेड़ में तीन शातिर लुटेरे गिरफ्तार हुए। इनमें से एक पैर में गोली लगने से घायल है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बदमाशो के कब्जे से चोरी की एक बाइक, दो पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। मुठभेड़ के दौरान बदमाशों की ओर से चली गोली चौकी प्रभारी सिविल लाइन के बुलेट प्रूफ जैकेट में लगी है। पुलिस द्वारा जारी बयान के अनुसार लाइन बाजार थाना प्रभारी अखिलेश कुमार मिश्रा फोर्स के साथ प्रसाद तिराहे पर मौजूद थे। पुलिस संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एसओजी प्रभारी आदेश त्यागी और सर्विलांस प्रभारी रामजनम यादव, चौकी इंचार्ज टीडी कॉलेज आशुतोष गुप्ता, चौकी प्रभारी चौकियां धाम चंदन कुमार राय मौजूद थे। रात करीब साढ़े 11 बजे तेज गति से एक बाइक आती दिखी जिस पर तीन लोग सवार थे। पुलिस ने रूकने का इशारा किया तो बाइक पर सबसे पीछे बैठे युवक ने गोली चला द

नहीं रहे प्रख्यात मनोवैज्ञानिक प्रो गिरिधर प्रसाद ठाकुर, जानें कहां होगी आज अन्तेष्टि

Image
अत्यंत दुःखद है देश के प्रतिष्ठित मनोवैज्ञानिक प्रो गिरिधर प्रसाद ठाकुर जी का देहावसान शुक्रवार दिनाँक 15 को प्रातः 10:12 मिनट पर दिल्ली में निधन हो गया। उनकी अन्तेष्टि आज शनिवार को वाराणसी स्थित मणिकर्णिका घाट पर पूरे विधि-विधान के साथ होगी।  गत कुछ दिनों से उनका  स्वास्थ्य ठीक नहीं था और दिल्ली के मैक्स अस्पताल में इलाज चल रहा था।उनके निधन का समाचार प्राप्त होते ही पूरे मनोविज्ञान जगत में शोक की लहर दौड़ गई। लोग परस्पर एक दूसरे से सम्पर्क करने लगे और अपना अनुभव भी साझा किया।हर कोई सहसा विश्वास नहीं कर पा रहा था। तमाम मनोविज्ञानी उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि व्यक्त करते हैं और आदर्शों पर चलने का प्रयास करेंगें। प्रो ठाकुर अकादमिक जगत के ध्रुव तारे के समान सदैव दैदिप्त्यमान रहेंगे। पारस पत्थर की तरह अपने संपर्क में आए हर व्यक्ति को उन्होंने सामान्य से स्वर्ण में परिवर्तित किया।श्रद्धेय प्रो ठाकुर जी के अंतिम दर्शन की व्यवस्था गांधी अध्ययनपीठ, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी में की जा रही है। गांधी अद्धयनपीठ हेतु गेट नम्बर 3 मलदहिया चौराहा से प्रवेश करना पड़ेगा।

नगरो में 60 दिनो तक चलेगा विषेश सफाई अभियान शासनादेश

Image
नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आगामी पांच वर्ष में प्रदेश में एक हजार अमृत सरोवर बनाए जाएंगे। 2024 तक सभी शहरों में कूड़े के पुराने ढेरों से निजात मिलेगी। शुक्रवार को नगर विकास निदेशालय में विशेष सफाई अभियान का वर्चुअल शुभारंभ करते हुए शर्मा ने कहा कि इसके लिए पूरे प्रदेश में 60 दिनों तक विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि विभाग ने जनता की सफाई से जुड़ी समस्या समाधान के लिए 1533 टोल फ्री नंबर जारी किया है। उन्होंने कहा कि अब शाम 4 से रात 8 बजे तक भी सफाई कराई जाएगी। स्वच्छता का उल्लंघन क रने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अभियान में सभी नाले और नालियों की सफाई कराने और वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए सड़क किनारे घास लगाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने सड़कों की मरम्मत कराने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विशेष सफाई अभियान में पार्कों और चौराहों के सौंदर्यीकरण में लोगों की मदद ली जाएगी। दो लेन और उससे अधिक चौड़े मार्गों के चौराहों पर जेब्रा क्रॉसिंग और मार्किंग कराई जाएगी। मोह