Posts

Showing posts from March 6, 2026

डीआईओएस कार्यालय में भ्रष्टाचार पर भड़के रमेश सिंह, समाधान न होने पर मूल्यांकन बहिष्कार की चेतावनी

Image
जौनपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ठुकराई गुट की बैठक एवं होली मिलन समारोह तिलकधारी सिंह इंटर कॉलेज में आयोजित हुआ, जिसमें प्रदेश संरक्षक रमेश सिंह ने शिक्षक समस्याओं को लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) कार्यालय पर गंभीर आरोप लगाए। बैठक को संबोधित करते हुए रमेश सिंह ने कहा कि संगठन के लगातार प्रयासों से अधिकांश तदर्थ शिक्षकों का विनियमितीकरण हो चुका है और जो शिक्षक अभी शेष हैं उनका भी जल्द विनियमितीकरण कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि वर्ष 2000 के बाद नियुक्त तदर्थ शिक्षकों के मानदेय का आदेश भी संगठन और शिक्षकों के संघर्ष का ही परिणाम है। उन्होंने डीआईओएस कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार पर तीखी नाराजगी जताते हुए कहा कि सेवानिवृत्त प्रधानाचार्यों और शिक्षकों की पेंशन पत्रावलियां केवल इस कारण लंबित रखी जा रही हैं कि विनियमितीकरण के सत्यापन के लिए आवश्यक डिस्पैच रजिस्टर गायब बताया जा रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब रजिस्टर कार्यालय से गायब हुआ है तो इसकी जिम्मेदारी शिक्षकों पर कैसे डाली जा सकती है। इसे उन्होंने धन उगाही का नया तरीका बताया। रमेश सिंह ने आरोप लगाया कि...

टीईटी अनिवार्यता के विरोध में 12 मार्च को मशाल जुलूस निकालेगा यूटा

Image
जौनपुर। यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन (यूटा) जौनपुर की एक आवश्यक बैठक शुक्रवार को जिलाध्यक्ष संजय सिंह के नेतृत्व में सिद्धार्थ उपवन में आयोजित हुई। बैठक में शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 लागू होने से पहले कार्यरत अध्यापकों पर टीईटी अनिवार्यता थोपे जाने के विरोध में आंदोलन की रणनीति तय की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि इस मुद्दे को लेकर 12 मार्च को शाम पांच बजे रोडवेज परिसर से मशाल जुलूस निकाला जाएगा, जो शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए विकास भवन के सामने स्थित शहीद स्तंभ पर समाप्त होगा। इसके बाद जिलाधिकारी या उनके प्रतिनिधि के रूप में उपस्थित सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपकर शासन से शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 लागू होने से पहले कार्यरत अध्यापकों को टीईटी से मुक्त रखने की मांग की जाएगी। जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम लागू होने से पहले नियुक्त शिक्षकों पर टीईटी की अनिवार्यता थोपना अव्यावहारिक और अनुचित है। संगठन इसके विरोध में चरणबद्ध आंदोलन करेगा। बैठक में वरिष्ठ उपाध्यक्ष चंद्रेश यादव, जिला मंत्री लक्ष्मी नारायण तिवारी, कोषाध्यक्ष डॉ. आशीष सिंह, प्र...

दबंगों ने घर का दरवाजा व खिड़की तोड़ी, लाठी-डंडे व धारदार हथियार से हमला

Image
  20 से अधिक लोगों के हमले से 8 घायल, दो की हालत गम्भीर सरायख्वाजा, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के पतहना गांव में नाली की पुरानी जमीनी रंजिश को लेकर बुधवार शाम दबंगों ने एक परिवार पर हमला बोल दिया। आरोप है कि करीब 20 से अधिक लोग लाठी-डंडे और धारदार हथियारों से लैस होकर एकजुट हुए और घर में घुसकर मारपीट व तोड़फोड़ शुरू कर दी। इस दौरान महिलाओं सहित कई लोग घायल हो गए। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। पीड़ित पक्ष का कहना है कि जमीन से जुड़ा विवाद लंबे समय से चला आ रहा है और यह मामला न्यायालय में लंबित है। इसी रंजिश को लेकर बुधवार शाम करीब तीन बजे पड़ोसी पक्ष के लोग एकजुट होकर उनके घर पहुंच गए और गाली-गलौज करते हुए हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने घर में मौजूद लोगों को बेरहमी से पीटा और घर के बाहर खड़े वाहनों को भी निशाना बनाया। मारपीट की इस घटना में महेंद्र यादव पुत्र अमल यादव, जय प्रकाश यादव, प्रदीप कुमार, संदीप कुमार, सुषमा, प्रीतम, निर्मला और उर्मिला यादव घायल हो गए। हमलावरों का आक्रोश इतना बढ़ गया कि उन्होंने घर में लगे सीसीटीवी कैमरे तोड़ डाले। इसके ...

सिकरारा के देवपुर गांव के शुभम सिंह चंदेल ने IAS परीक्षा में पाई 378वीं रैंक, क्षेत्र में खुशी की लहर

Image
जौनपुर। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा घोषित सिविल सेवा परीक्षा के परिणाम में सिकरारा क्षेत्र के देवपुर (धोबहा) गांव निवासी शुभम सिंह चंदेल ने 378वीं रैंक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। शुभम सिंह चंदेल, सिकरारा ब्लॉक में तैनात सोशल ऑडिटर दीनानाथ सिंह ‘छेदी’ के पुत्र हैं। जैसे ही शुभम के चयन की खबर गांव और क्षेत्र में पहुंची, परिवार सहित पूरे इलाके में खुशी की लहर दौड़ गई। लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर शुभम की इस बड़ी सफलता पर बधाई दी। शुभम की इस उपलब्धि से क्षेत्र के युवाओं में भी उत्साह देखने को मिल रहा है। बताया जा रहा है कि शुभम सिंह चंदेल ने कठिन परिश्रम और लगन के दम पर यह सफलता हासिल की है। परिवार और गांव के लोगों का कहना है कि शुभम बचपन से ही पढ़ाई में मेधावी रहे हैं और उनका सपना प्रशासनिक सेवा में जाकर देश की सेवा करना था। शुभम की इस उपलब्धि पर क्षेत्र के गणमान्य लोगों और शुभचिंतकों ने परिवार को बधाई दी है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

महिला दिवस पर दौड़ेंगी बेटियां: इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगी जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता

Image
मेरा युवा भारत अस्मिता लीग 2026 के तहत 8 मार्च को आयोजन, तीन आयु वर्ग में होंगी 100, 200 और 400 मीटर दौड़ स्पर्धाएं करंजाकला। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिले की महिला खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलने जा रहा है। 8 मार्च को इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम, सिद्दीकपुर में जिला स्तरीय महिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। यह प्रतियोगिता मेरा युवा भारत अस्मिता लीग 2026 के तहत आयोजित की जा रही है, जिसमें जिले की महिला खिलाड़ी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगी। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री गिरीशचंद्र यादव मुख्य अतिथि के रूप में करेंगे। प्रतियोगिता में महिला खिलाड़ियों के लिए 100 मीटर, 200 मीटर और 400 मीटर दौड़ की स्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी। खिलाड़ियों को तीन आयु वर्गों में विभाजित किया गया है, जिसमें अंडर-13, 13 से 18 वर्ष तथा 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की महिला खिलाड़ी भाग ले सकेंगी। आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता का उद्देश्य जिले की बेटियों को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना और उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच प्रदान करन...

*जौनपुर के नायब तहसीलदार अतुल सिंह का UPSC में चयन, डीएम ने किया सम्मानित*

Image
जौनपुर। सिविल सेवा परीक्षा 2025 में सफलता प्राप्त करने पर *जनपद में तैनात नायब तहसीलदार अतुल सिंह* को *जिलाधिकारी डॉ०दिनेश चंद्र* ने सम्मानित किया। कलेक्ट्रेट में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने उन्हें पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्रम भेंट कर बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। *जिलाधिकारी ने बताया कि* अतुल सिंह विगत कई वर्षों से संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की तैयारी कर रहे थे। कई बार असफलता मिलने के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और निरंतर प्रयास करते रहे। अंततः उनके कठिन परिश्रम और दृढ़ संकल्प का परिणाम सामने आया और उन्होंने सिविल सेवा परीक्षा 2025 में सफलता प्राप्त कर जनपद का नाम गौरवान्वित किया। इस अवसर पर *अतुल सिंह ने* अपनी सफलता का श्रेय जिलाधिकारी डॉ०दिनेश चंद्र के मार्गदर्शन, प्रेरणा और आशीर्वाद को दिया। उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग में व्यस्त नौकरी के बावजूद जिलाधिकारी के प्रोत्साहन से उन्हें तैयारी जारी रखने की प्रेरणा मिलती रही। सेवा भावना के साथ अध्ययन करते हुए उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की। *जिलाधिकारी डॉ०दिनेश चंद्र ने* कहा कि अतुल सिंह की सफलता न केवल उन...

ललई यादव हत्याकांड का खुलासा: पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

Image
जौनपुर। थाना लाइन बाजार क्षेत्र में 4 मार्च को हुई ललई यादव की पीट-पीटकर हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ की और आवश्यक विधिक कार्यवाही पूरी करते हुए न्यायालय भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम रैभानीपुर थाना लाइन बाजार निवासी राजन यादव पुत्र स्व. ललई यादव ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि 4 मार्च को कुछ लोगों ने उनके पिता ललई यादव के साथ मारपीट की, जिससे उनकी गंभीर चोटों के कारण मृत्यु हो गई। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना लाइन बाजार में मुकदमा अपराध संख्या 94/2026 धारा 103(1)/3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था। घटना के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में अपराधियों और वांछित अभियुक्तों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस टीम सक्रिय हो गई। अपर पुलिस अधीक्षक नगर और सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में थाना लाइन बाजार पुलिस ने जांच तेज करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू की। जा...