*जौनपुर के नायब तहसीलदार अतुल सिंह का UPSC में चयन, डीएम ने किया सम्मानित*
जौनपुर। सिविल सेवा परीक्षा 2025 में सफलता प्राप्त करने पर *जनपद में तैनात नायब तहसीलदार अतुल सिंह* को *जिलाधिकारी डॉ०दिनेश चंद्र* ने सम्मानित किया। कलेक्ट्रेट में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने उन्हें पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्रम भेंट कर बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
*जिलाधिकारी ने बताया कि* अतुल सिंह विगत कई वर्षों से संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की तैयारी कर रहे थे। कई बार असफलता मिलने के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और निरंतर प्रयास करते रहे। अंततः उनके कठिन परिश्रम और दृढ़ संकल्प का परिणाम सामने आया और उन्होंने सिविल सेवा परीक्षा 2025 में सफलता प्राप्त कर जनपद का नाम गौरवान्वित किया।
इस अवसर पर *अतुल सिंह ने* अपनी सफलता का श्रेय जिलाधिकारी डॉ०दिनेश चंद्र के मार्गदर्शन, प्रेरणा और आशीर्वाद को दिया। उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग में व्यस्त नौकरी के बावजूद जिलाधिकारी के प्रोत्साहन से उन्हें तैयारी जारी रखने की प्रेरणा मिलती रही। सेवा भावना के साथ अध्ययन करते हुए उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की।
*जिलाधिकारी डॉ०दिनेश चंद्र ने* कहा कि अतुल सिंह की सफलता न केवल उनके व्यक्तिगत परिश्रम का परिणाम है, बल्कि यह जनपद के युवाओं के लिए भी प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा युवाओं को अपने लक्ष्य प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रेरित किया जाता है।
अंत में जिलाधिकारी ने राजस्व विभाग की ओर से अतुल सिंह को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और विश्वास जताया कि वह आगे चलकर प्रशासनिक सेवा में उत्कृष्ट कार्य करते हुए देश और समाज की सेवा करें
Comments
Post a Comment