BSA ने 30 बच्चों को पहनाई माला, कराया नामांकन… अभिभावकों ने रख दी बड़ी मांग!


जौनपुर के बदलापुर विकासखंड स्थित अभिनव इंग्लिश मीडियम प्राथमिक विद्यालय पुरानी बाजार में आयोजित नामांकन मेले का माहौल उस समय खास बन गया जब बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल ने स्वयं 30 नवप्रवेशी बच्चों का माल्यार्पण कर, कापी-कलम और ट्रॉफी देकर उनका विद्यालय में प्रवेश कराया। बच्चों के चेहरे खुशी से दमक उठे और अभिभावकों ने भी इस पहल की सराहना की।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की प्रधानाध्यापिका डॉ. विभा शुक्ला एवं समस्त स्टाफ ने बीएसए का स्वागत किया। बीएसए ने अभिभावकों से सीधा संवाद कर विद्यालय की शिक्षा व्यवस्था, अनुशासन और पठन-पाठन की जानकारी ली। इसी बीच अभिभावकों ने विद्यालय में मिल रही बेहतर शिक्षा का हवाला देते हुए एक स्वर में मांग रखी कि विद्यालय को कक्षा-8 तक मान्यता दिलाई जाए, ताकि क्षेत्र के बच्चों का भविष्य और मजबूत हो सके।

इस पर बीएसए डॉ. गोरखनाथ पटेल ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए कहा कि इस प्रस्ताव पर गंभीरता से विचार किया जाएगा।

कार्यक्रम में नव निर्मित दिव्यांग शौचालय का शुभारंभ भी बच्चों के हाथों फीता कटवाकर कराया गया। विद्यालय की स्वच्छता, अनुशासन, शिक्षण गुणवत्ता और नामांकन को लेकर किए जा रहे प्रयासों की बीएसए ने खुलकर प्रशंसा की और अधिक से अधिक बच्चों को विद्यालय से जोड़ने का आह्वान किया।

Comments

Popular posts from this blog

अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकराई दो की मौत, एक घायल

आखिर छात्र ने अपने प्रोफेसर पर हमला क्यों किया जानें कारण, प्रोफेसर अस्पताल में भर्ती,छात्र पर एफआईआर दर्ज

राज्यपाल, मुख्यमंत्री के नाम संबोधित मांग पत्र सौंपा ज्वाइंट मजिस्ट्रेट को