होमगार्ड भर्ती परीक्षा में जौनपुर पुलिस का सुरक्षा कवच, हर केंद्र पर कड़ी निगरानी

जौनपुर में आयोजित होमगार्ड भर्ती परीक्षा को निष्पक्ष, नकलविहीन और शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न कराने के लिए जौनपुर पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह के निर्देशन में जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का सघन निरीक्षण किया गया और सुरक्षा व्यवस्थाओं की बारीकी से जांच की गई।

परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की चेकिंग, प्रवेश व्यवस्था, ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल की सक्रियता, संवेदनशील बिंदुओं की निगरानी तथा परीक्षा की पारदर्शिता को लेकर अधिकारियों ने विशेष सतर्कता बरती। साफ निर्देश दिए गए कि नकल, अव्यवस्था या कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ तत्काल सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

हर केंद्र पर पुलिस की चुस्त तैनाती और प्रशासनिक निगरानी के चलते अभ्यर्थियों को सुरक्षित व भरोसेमंद वातावरण मिला। जौनपुर पुलिस की इस मुस्तैदी ने यह संदेश दिया कि भर्ती परीक्षा की शुचिता से किसी भी कीमत पर समझौता नहीं होगा।

Comments

Popular posts from this blog

अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकराई दो की मौत, एक घायल

आखिर छात्र ने अपने प्रोफेसर पर हमला क्यों किया जानें कारण, प्रोफेसर अस्पताल में भर्ती,छात्र पर एफआईआर दर्ज

राज्यपाल, मुख्यमंत्री के नाम संबोधित मांग पत्र सौंपा ज्वाइंट मजिस्ट्रेट को