Posts

Showing posts from March 16, 2026

मुकदमे से परेशान युवक की मौत का आरोप, आक्रोशित ग्रामीणों ने लोहिंदा चौराहे पर लगाया जाम

Image
महराजगंज (जौनपुर)।क्षेत्र के मजीठी गांव में एक युवक की मौत को लेकर रविवार को ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। परिजनों ने पुलिस प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए प्रयागराज मार्ग स्थित लोहिंदा चौराहे पर शव रखकर जाम लगा दिया। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच गया और लोगों को समझाने का प्रयास करता रहा। मृतक की पत्नी वंदना सिंह ने आरोप लगाया कि उनके पति संतोष सिंह के खिलाफ गांव की एक महिला द्वारा कुछ दिन पहले छेड़खानी और मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया गया था। उनका कहना है कि यह मुकदमा फर्जी तरीके से दर्ज कराया गया था। वंदना सिंह के अनुसार गांव के बृजेश जायसवाल से एक व्यक्ति का विवाद चल रहा था, जिसमें उनके पति ने बृजेश जायसवाल के खिलाफ गवाही दी थी। इसी से नाराज होकर बृजेश जायसवाल ने अपनी पत्नी सुमन जायसवाल के माध्यम से उनके पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया। परिजनों का आरोप है कि मुकदमे के बाद पुलिसकर्मी लगातार उनके पति को फोन कर और घर पहुंचकर 50 हजार रुपये की मांग करते थे तथा पैसे न देने पर जेल भेजने की धमकी देते थे। इसी मानसिक तनाव के कारण संतोष सिंह की तबीयत खराब हो गई। परिजन उन्...

जौनपुर में युवक की हत्या, तीन दिन पहले ही पुलिस से मांगी थी सुरक्षा

Image
जौनपुर। चंदवक थाना क्षेत्र के गोबरा गांव में रविवार रात 26 वर्षीय युवक की धारदार हथियार व लाठी से हमला कर हत्या कर दी गई। मृतक ने तीन दिन पहले ही अपनी जान को खतरा बताते हुए पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई थी। घटना के बाद परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है। गोबरा गांव निवासी सच्चिदानंद मिश्र (26) पुत्र रामचरण की रविवार रात करीब 10 बजे गांव के कुछ लोगों ने कथित रूप से पीटकर हत्या कर दी। परिजनों के अनुसार गांव के ही विष्णु मिश्रा व उसके साथियों से पुरानी रंजिश चल रही थी। इसी को लेकर सच्चिदानंद ने 13 मार्च को चंदवक थाने में लिखित शिकायत देकर अपनी जान को खतरा बताया था। आरोप है कि पुलिस ने शिकायत पर गंभीरता नहीं दिखाई। मृतक के पिता रामचरण मिश्र का कहना है कि आरोपितों ने फोन कर सच्चिदानंद को ट्यूबवेल पर बुलाया और वहां कई लोगों ने मिलकर उस पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। उन्होंने कहा कि यदि पुलिस समय रहते कार्रवाई करती तो उनके बेटे की जान बच सकती थी। मृतक के मामा तीर्थराय दूबे ने मामले की निष्पक्ष जांच के लिए उच्च अधिकारियों की निगरानी में एसआईटी गठित करने की मांग ...

अवैध गैस सिलेंडरों के भंडारण पर छापेमारी, 53 अवैध गैस सिलेंडर बरामद

Image
 रेलवे लाइन से महज 10 मीटर की दूरी पर अवैध गैस सिलेंडरों का बड़ा भंडारण मिला जौनपुर- गौराबादशाहपुर। एलपीजी गैस की कालाबाजारी पर शिकंजा कसते हुए पूर्ति विभाग की टीम ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई की। छापेमारी के दौरान 53 अवैध गैस सिलेंडर बरामद किए गए। सिलेंडरों से संबंधित कोई वैध दस्तावेज न मिलने पर विभाग ने उन्हें कब्जे में लेते हुए संबंधित दुकानदार के खिलाफ विधिक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र के निर्देश पर जनपद में अवैध गैस सिलेंडरों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में जिला पूर्ति अधिकारी संतोष विक्रम साही द्वारा गठित टीम ने गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के गोपालापुर गांव स्थित केशवपुर रेलवे फाटक के पास मौर्य जलपान गृह पर सोमवार सुबह करीब नौ बजे छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान दुकान के पीछे तथा रेलवे लाइन से लगभग दस मीटर की दूरी पर बड़ी संख्या में गैस सिलेंडरों का अवैध भंडारण मिला। टीम ने मौके से 16 भरे और 37 खाली सिलेंडर सहित कुल 53 एलपीजी सिलेंडर बरामद किए। लगभग दो घंटे तक चली इस छापेमारी से आसपास के दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा...

रसोई गैस की किल्लत और मूल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

Image
गैस एजेंसियों पर लगी लम्बी कतारें सरकार के नाकामियों और झूठ का है ज्वलंत प्रमाण - डा प्रमोद कुमार सिंह जौनपुर - रसोई गैस की सिलेंडर की भारी किल्लत और उसके मूल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष डा प्रमोद कुमार सिंह के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी कार्यालय के समझ जोरदार नारेबाजी करते हुए धरना प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सोमवार को जिलाधिकारी को सौंपा। इस दौरान धरना-प्रदर्शन को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष डा प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि देश मोदी सरकार के झूठे, जुमलों और नाकामियों की सजा झेल रहा है, हर तरफ अफरातफरी, भय और अविश्वास का माहौल खड़ा हो गया है। कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष डा प्रमोद कुमार सिंह ने सरकार पर गम्भीर आरोप लगाते हुए कहा कि रसोई गैस के लिए गैस एजेंसियों पर लम्बी लाइनें और भारी भीड़ जमा हो रही है, एक तरफ सरकार झूठे दावे कर रही है कि गैस सिलेंडर सबको मिल रहा है किन्तु सच्चाई यह है कि गैस सिलेंडर न मिलने के कारण एजेंसियो पर भारी भीड़ लगी हुई है और लोगो के घरों में चूल्हे नही...