Posts

Showing posts from November 19, 2023

छठ पूजन के तहत डूबते सूर्य को दिए गए अर्घ्य, किन्नर भी इस पर्व को मनाए

Image
जौनपुर। जनपद में छठपूजा उत्साह एवं धार्मिक परम्पराओ के साथ हर्ष एवं उल्लास के डूबते सूर्य अर्घ्य दिया। नगर मुख्यालय स्थित गोमती के के पावन तट पर विसर्जन घाट सहित हनुमान घाट एवं शास्त्री पुल के पास नदी के दोनो किनारो पर बड़ी तादाद में छठी मैया का पूजन करने के लिए डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया गया। इस अवसर पर नदी के दोनो तट पर सुरक्षा का मुकम्मल इंतजाम पुलिस प्रशासन द्वारा किया गया था। अब सोमवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठमैया के पूजन का कार्य सम्पन्न होगा। खेतासराय नगर में भी महाछठ पूजा कार्यक्रम लोगों का उत्साह देखने को मिला । छठ के मौके पर पुत्रवती माताओ ने पुत्र की सुख समृद्धि की कामना की । सुबह से ही विधि विधान के साथ छठ पूजा की सामग्रियों को एकत्र कर सुहागिन के परिधान में व्रती महिलाओं ने पूजा अर्चना की । वही अतुल्य वेल्फेयर ट्रस्ट परिवार के गुलाबी समिति कि अध्यक्ष किन्नर बिट्टू दीदी और सचिव डॉली जोशी  के नेतृत्व में भव्य डाला छठ पूजा का आयोजन अस्ताचलगामी सूर्य भगवान को राम जानकी मंदिर बावलिया पोखरा घास मंडी चौराहा शाहगंज मे अर्घ्य दी।      इससे पूर्व खेतासराय न

हलाल को लेकर एफआईआर हुआ दर्ज, राष्ट्र विरोधी साजिश का लगा आरोप,पुलिस जांच पड़ताल में जुटी

Image
प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित हजरतगंज थाने में हलाल प्रमाण पत्र को लेकर एक एफआईआर दर्ज की गई है। जिसमें प्रमाण पत्र जारी करने वाली चार कंपनियों, राष्ट्र विरोधी साजिश रचने वालों , आतंकी संगठनों को फंडिंग करने वाले अज्ञात व अन्य को आरोपी बनाया गया है। आरोप है कि उत्पादों की बिक्री बढ़ाने के लिए कंपनियां फर्जीवाड़ा कर हलाल प्रमाण पत्र जारी कर रही हैं। एक विशेष वर्ग को प्रभावित कर आर्थिक लाभ लेने की साजिश बताया गया है। पुलिस अब प्रकरण की तफ्तीश कर रही है। ऐशबाग निवासी भाजपा के अवध क्षेत्र के पूर्व अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार शर्मा के मुताबिक जिन उत्पादों (खासकर शाकाहारी) में हलाल प्रमाण की जरूरत नहीं होती है। वह भी हलाल प्रमाण पत्र ले रही है। ये पूरा फर्जीवाड़ा उत्पादों की बिक्री बढ़ाने के लिए किया जा रहा है। शैलेंद्र के मुताबिक इससे जन आस्था से खिलवाड़ कर एक समुदाय विशेष को प्रभावित किया जा रहा है। आरोप है कि इसमें राष्ट्र विरोधी साजिश रचने और आतंकवादी संगठनों को फंडिंग करने वाले लोग शामिल हैं। इंस्पेक्टर हजरतगंज विक्रम सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर धोखाधड़ी, साजिश र

बलात्कारी को दस साल की सजा, 12 हजार रुपए का जुर्माना

Image
जौनपुर। अपर सत्र न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट काशी प्रसाद सिंह यादव ने सिकरारा थाना क्षेत्र निवासी 16 वर्षीय किशोरी का अपहरण करके दुष्कर्म करने के आरोपी विकास यादव को 10 साल की सजा व 12 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। घटना की प्राथमिकी पीड़िता के भाई ने दर्ज कराई थी। वादी के अनुसार 16 वर्षीय पीड़िता एक फरवरी 2021 को घर के बाहर बाथरुम के लिए गई थी। गांव का विकास यादव उसे चाकू के बल पर दबोच लिया और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद जबरन चार पहिया गाड़ी से अगवा कर ले गया। रास्ते में एक खराब ट्रक के अंदर ले जाकर दुष्कर्म किया। दूसरे दिन गांव ले जाकर छोड़ दिया। घर आकर किशोरी ने परिवार वालों से आपबीती बतायी। सूचना पर पीड़िता का भाई मुंबई से आया और प्राथमिकी दर्ज कराया। पीड़िता का चिकित्सीय परीक्षण व बयान दर्ज हुआ। पुलिस ने विवेचना करके कोर्ट में केस डायरी केस दाखिल की। सरकारी वकील राजेश उपाध्याय एवं कमलेश राय ने कोर्ट में गवाहों का बयान दर्ज कराया। कोर्ट ने दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद विकास को दोषी पाते हुए सजा सुनाया।

विवाद: स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी संघमित्रा कोर्ट में तलब जानिए क्या है आरोप

Image
बिना तलाक लिए धोखाधड़ी करके दूसरी शादी करने के आरोपों में स्वामी प्रसाद मौर्य की पुत्री संघमित्रा और मारपीट, गालीगलौज, जान-माल की धमकी व साजिश रचने के आरोपों में स्वामी प्रसाद मौर्य, उनकी पत्नी व बेटे के साथ ही कई अन्य को बतौर आरोपी कोर्ट में तलब किया गया है। एमपीएमएलए कोर्ट के विशेष एसीजेएम अम्बरीश श्रीवास्तव ने आरोपियों को कोर्ट में पेश होने का आदेश देते हुए सुनवाई के लिए छह जनवरी 2024 की तारीख तय की है। सुशांत गोल्फ सिटी के रहने वाले वादी दीपक कुमार स्वर्णकार ने कोर्ट में संघमित्रा, स्वामी प्रसाद मौर्य, उनकी पत्नी शिवा मौर्य, पुत्र उत्कृष्ट मौर्य, नीरज तिवारी, सूर्यप्रकाश शुक्ल और रितिक सिंह के खिलाफ परिवाद दाखिल किया था। इसमें बताया था की वादी और संघमित्रा वर्ष 2016 से लिव इन रिलेशन में रह रहे थे। संघमित्रा और उनके पिता स्वामी प्रसाद मौर्य ने वादी को बताया की संघमित्रा का पहले पति से तलाक हो गया है। लिहाजा वादी ने तीन जनवरी 2019 को संघमित्रा से उनके घर में ही शादी कर ली थी। दीपक ने आरोप लगाया कि संघमित्रा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में झूठा शपथपत्र देकर खुद को