Posts

Showing posts from January 29, 2023

आइए जानते है नायब तहसीलदार हिम्मत बहादुर आखिर निलंबित क्यों किये गए

Image
अयोध्या में निर्माणाधीन राम मंदिर पर विवादित बयान देने वाले गाजीपुर के नायब तहसीलदार पर गाज गिर गई। शासन ने शनिवार देर शाम निलंबित कर दिया। नायब तहसीलदार का राम मंदिर पर दिया गया विवादित बयान सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। बयानबाजी का मामला सामने आते ही डीएम ने नायब तहसीलदार को सेवराई तहसील से हटाकर जिला मुख्यालय से संबंद्ध करने के साथ शासन को रिपोर्ट भी भेजी थी। शासन के विशेष सचिव माध्यमिक शिक्षा एवं जिले के नोडल अधिकारी निरीक्षण के दौरान कामाख्या धाम मंदिर में दर्शन पूजन के लिए गए थे। उनके साथ सेवराई तहसील में नायब तहसीलदार के पद पर तैनात हिम्मत बहादुर भी गए थे। वहां से लौटने के बाद उन्होंने तहसील परिसर में लोगों के बीच विवादित बयान देते हुए मंदिर में पूजा करने वाले लोगों को बेवकूफ बताया था। साथ ही अयोध्या में बन रहे राम मंदिर को दुकानदारी कहा था। विवादित बयान सोशल मीडिया पर आने के बाद बवाल मच गया था। बड़ी संख्या में लोग ऐसे अधिकारी को निलंबित कर कार्रवाई करने की मांग करने लगे थे। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएम आर्यका अखौरी ने कार्रवाई के लिए शासन को पत्र लिखा था। साथ

मंत्री के वाहन से ट्रैक्टर ट्राली सहित भिड़न्त बाल बाल बचे मंत्री, ट्रैक्टर चालक पुलिस हिरासत में

Image
  लखनऊ से देवरिया जा रहे कारागार मंत्री सुरेश राही की गाड़ी रविवार की दोपहर में गोरखपुर के सहजनवां में ट्रैक्टर-ट्राली से भिड़ गई। दुर्घटना में मंत्री की कार व एक्सकोर्ट में चल रही पुलिस की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। मंत्री के दाएं हाथ में खरोंच आई है। वहीं हादसे में उनके निजी सचिव व सुरक्षाकर्मी बाल-बाल बच गए। कारागार मंत्री सुरेश राही रविवार की दोपहर देवरिया जाने के लिए लखनऊ से कार द्वारा निकले। दोपहर दो बजे वह सहजनवां पहुंचे। यहां लखनऊ हाईवे पर आगे चल रहे ट्रैक्टर-ट्राली ने मंत्री के काफिले में चल रही पुलिस की जीप में ठोकर मार दी। चालक ने बचने के लिए ब्रेक लगाया तो पीछे चल रही मंत्री की गाड़ी भीड़ गई। संयोग ठीक रहा कि दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। दुर्घटना की खबर मिलते ही पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। एसओ सहजनवां अपनी गाड़ी से मंत्री को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सहजनवां ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें दूसरी गाड़ी से शहर लाया गया। एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने बताया कि ट्राली पर ईंट लदी थी। ट्रैक्टर चालक को हिरासत में लिया गया है।

सपा की राष्ट्रीय कमेटी घोषित शिवपाल यादव को मिली जिम्मेदारी, राष्ट्रीय महासचिव के साथ बने यूपी के प्रभारी,देखे सूची

Image
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने तीन माह बाद राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। उपाध्यक्ष पद पर किरणमय नंदा और प्रमुख महासचिव पद पर प्रोफेसर रामगोपाल यादव बरकरार है। यह दोनों पहले भी इसी पद पर थे। राष्ट्रीय कार्यकारिणी में 14 महासचिव बनाए गए हैं। इसमें मोहम्मद आजम खान, शिवपाल सिंह यादव, स्वामी प्रसाद मौर्य, लालजी वर्मा, राम अचल राजभर, अवधेश प्रसाद, इंद्रजीत वर्मा, मधु गुप्ता आदि शामिल हैं। 62 सदस्य राष्ट्रीय कार्यकारिणी में जातीय समीकरण का पूरा ध्यान रखा गया है। राष्ट्रीय कार्यकारिणी में अभिषेक मिश्रा, पवन पांडे को भी जगह मिली है। इसी तरह पूर्व मंत्री राम आसरे विश्वकर्मा, लीलावती कुशवाहा, धर्मेंद्र यादव, जावेद आब्दी, दयाराम पाल आदि को भी शामिल किया गया है।

विकास कार्यो की समीक्षा बैठक में मुख्य सचिव का निर्देश शत-प्रतिशत सड़के अच्छी रखी जाये

Image
डीएम मनीष कुमार वर्मा ने विकास कार्यो से मुख्य सचिव को दी विस्तृत जानकारी  जौनपुर।मुख्य सचिव, उत्तर प्रदेश शासन, दुर्गा शंकर मिश्रा जनपद भ्रमण के दौरान विकास कार्यो का निरीक्षण किया।आगमन के पश्चात मुख्य सचिव ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित सभागार के जिर्णोद्धार कार्य का उद्घाटन किया गया। मुख्य सचिव ने जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा, उप महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक अजय साहनी की उपस्थिति में जनपद के विकास कार्यो एवं कानून व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने मुख्य सचिव को जनपद में कराए गए कार्यों का विस्तार से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि नगर पालिका परिषद में पीपीपी मॉडल पर चौराहे का निर्माण, सौदर्रीकरण कराया गया है जिसपर मुख्य सचिव के द्वारा कहा गया कि जिला प्रशासन के द्वारा चौराहों का बहुत ही अच्छा सौदर्रीकरण कराया गया है और उन्होंने निर्देश दिया कि जनपद में एक रंग एवं साइज के बोर्ड लगाए जाए जिससे नगर की सुंदरता बढ़े और एकरुपता बनी रहे। मुख्य सचिव के द्वारा निर्देशित किया गया कि मुख्य मार्ग की सड़क एवं मुख्य मार्ग से जुड़ी हुई सड़कें शत-प्रतिशत अच्छी

आखिर जाम की समस्या से निजात के लिए शहर में पार्किग कब तक बन सकेगी ?

Image
जौनपुर। नगर में जाम की समस्या का कोई हल नहीं निकल पा रहा है। जिला प्रशासन की तरफ से जेसीज चौराहे व सद्भावना पुल के समीप किला के पीछे पार्किंग स्टैंड की व्यवस्था की जानी थी। इसमें समय-समय पर प्रशासन की तरफ से बदलाव होने के कारण आज तक स्टैंड नहीं बन सका। इससे नगर में आड़े-तिरछे वाहन खड़ा करने से जाम की समस्या विकराल होती जा रही है। पूर्व सीआरओ रजनीश राय के कार्यकाल में जेसीज चौराहे के समीप पार्किंग बनाने की तैयारी की गई थी। यहां पर ढाई से तीन बीघे भूमि पर विनियमित क्षेत्र से 39 लाख रुपये का प्रस्ताव तैयार किया गया। इसमें पार्किंग होने से जेसीज चौराहे व आस-पास के क्षेत्र के बड़े वाहनों को यहां पार्क करने के बाद लोग कही भी पैदल खरीदारी करने जा सकते है। फिलहाल विनयमित क्षेत्र से स्वीकृति के बाद इस पर कोई अमल नहीं हो सका। वहीं किला के पीछे वाले हिस्से में जहां पर पार्किंग बननी थी वहां पर सुंदरीकरण कराया जा रहा है, जिससे लोगों को ध्यानाकर्षण हो सके। ऐसे में यहां पर भी पार्किंग की कोई व्यवस्था नहीं हो सकी। इसके अलावा पूर्व सीआरओ राजकुमार द्विवेदी के समय में टाउनहाल मैदान में अंडरग्