Posts

Showing posts from April 8, 2026

साहूकार के चंगुल से मुक्त हुआ दिव्यांग वृद्ध, लौटे गहने

Image
जौनपुर। प्रशासन की तत्परता और संवेदनशीलता का एक सराहनीय उदाहरण सामने आया है। साहूकार के चंगुल में फंसे एक दिव्यांग वृद्ध को जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की पहल पर बड़ी राहत मिली और वर्षों से अटके उसके गहने वापस दिलाए गए। जनसुनवाई कक्ष में पहुंचे मोहन लाल प्रजापति ने जिलाधिकारी के समक्ष प्रार्थना पत्र देकर अपनी पीड़ा बताई। उन्होंने बताया कि गहनों के बदले लिया गया ऋण वह पूरी तरह चुका चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद साहूकार द्वारा गहने वापस नहीं किए जा रहे थे, जिससे वह मानसिक और आर्थिक रूप से परेशान थे। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने तत्काल कोतवाली प्रभारी निरीक्षक को निर्देश दिए कि पीड़ित को न्याय दिलाया जाए। प्रशासन की सक्रियता के बाद दोनों पक्षों को बुलाकर सुनवाई की गई और आपसी सहमति से मामले का निस्तारण कराया गया। अंततः पीड़ित को उसके गहने वापस दिला दिए गए। अपने गहने वापस पाकर भावुक हुए मोहन लाल प्रजापति ने मुख्यमंत्री के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया और प्रशासन की इस पहल की सराहना की। इस मौके पर जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि सरकार की मंशा है कि आमजन की समस्याओं का सम...

मत्स्यिकी के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान हेतु डॉ. देवब्रत मिश्रा सम्मानित

Image
जौनपुर। मत्स्यिकी एवं प्राणि विज्ञान के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए तिलकधारी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जौनपुर के प्राध्यापक डॉ. देवब्रत मिश्रा को प्रतिष्ठित सम्मान से नवाजा गया। 37वें ऑल इंडिया कांग्रेस ऑफ जूलॉजी के अंतर्गत आयोजित अंतरराष्ट्रीय त्रिदिवसीय सम्मेलन (07, 08 एवं 09 अप्रैल 2026) का आयोजन चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के प्राणि विज्ञान विभाग, जूलॉजिकल सोसाइटी ऑफ इंडिया, पीएम उषा, प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना तथा नेशनल फिशरीज डेवलपमेंट बोर्ड के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। सम्मेलन के प्रथम दिवस 07 अप्रैल को उद्घाटन सत्र के उपरांत आयोजित भव्य अवार्ड सेरेमनी में डॉ. मिश्रा को उनके उत्कृष्ट शैक्षणिक एवं शोध योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जूलॉजिकल सोसाइटी ऑफ इंडिया के बोर्ड सदस्यों द्वारा उन्हें मत्स्यिकी (Fisheries) के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु प्रतिष्ठित “प्रोफेसर बी. एन. पांडेय मेडल” प्रदान किया गया। यह सम्मान मुख्य अतिथि प्रोफेसर आर. सी. सोबती, कुलपति प्रोफेसर संगीता शुक्ला, प्रोफेसर नीलिमा गुप्ता, प्रोफेसर उमेश राय, निदेशक (श...

आंधी का कहर: पेड़ गिरने से 17 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत, CCTV में कैद हुई घटना

Image
जौनपुर। जिले में बीती रात आई तेज आंधी-तूफान ने एक परिवार की खुशियां उजाड़ दीं। मछलीशहर रोड स्थित सरकारी अस्पताल के पास अचानक नीम का पेड़ गिरने से बाइक सवार एक युवक उसकी चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पूरी घटना पास में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसने हादसे की भयावहता को उजागर कर दिया। जानकारी के अनुसार, मुंगरा बादशाहपुर क्षेत्र के पकड़ी गोदाम मोहल्ला निवासी मनीष कुमार गौतम (17 वर्ष) अपनी बाइक से कहीं जा रहे थे। इसी दौरान तेज आंधी-तूफान शुरू हो गया, जिसके चलते वह सड़क किनारे रुक गए। तभी अचानक सड़क किनारे खड़ा एक पुराना नीम का पेड़ भरभराकर उनके ऊपर गिर पड़ा। पेड़ की भारी डाल के नीचे दबने से मनीष गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू करते हुए उन्हें बाहर निकाला और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां से हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही युवक ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं स्थानीय लोगों में भी इ...

सुबह-सुबह मिला युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी, पहचान के बाद जांच में जुटी पुलिस

Image
जौनपुर के केराकत तहसील क्षेत्र अंतर्गत सरोनी पूरब पट्टी गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब सुबह एक अज्ञात युवक का शव मिलने की सूचना सामने आई। ग्रामीणों ने खेत की ओर जाते समय शव को देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच के बाद मृतक की पहचान मंगरु के रूप में हुई, जो वाराणसी जनपद के चोलापुर थाना क्षेत्र स्थित लश्करपुर गांव निवासी निहोरी का पुत्र बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, सुबह करीब 6 बजे घटना की जानकारी मिली थी। शव मिलने के बाद पूरे इलाके में दहशत और तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, ताकि मौत के कारणों का पता लगाया जा सके। फिलहाल पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है और आसपास के लोगों से पूछताछ भी की जा रही है, जिससे घटना के पीछे की सच्चाई सामने आ सके।

बैंक ऑफ बड़ौदा से जनता को मिलेगी ग्राहकों को मिलेगी बेहतर सुविधाएं :-महाप्रबंधक

Image
जफराबाद। बैंक ऑफ बड़ौदा के नये ब्रांच का उदघाटन करने के पश्चात बतौर मुख्य अतिथि बोलते हुए बैंक के महाप्रबंधक मिथिलेश कुमार ने कहा कि बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा ग्राहकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करायी जाएगी। उन्होंने कहा कि बैंक में जीरो बैलेंस से खाता खुलेगा।लोगो को अच्छा व्यवहार देखने को मिलेगा।विशिष्ट अतिथि के तौर पर बोलते हुए समाजसेवी आशुतोष सिंह”जमैथा”ने कहा कि बैंक को क्षेत्र के आम लोगों का सकारात्मक सहयोग मिलेगा।इस ब्रांच के खुलने से लोगों को राहत मिलेगी।कार्यक्रम को बैंक के रिजिनल मैनेजर मनीष कुमार, हरिशंकर प्रसाद,प्रबन्धक सुमित सिंह,चेयरमैन प्रतिनिधि डॉ सरफराज खान,डॉ शिवकुमार सेठ,विकास सेठ,राजेश सिंह “पुल्लु” प्रवीन सिंह,जमाल हाशमी आदि ने भी सम्बोधित किया।बैंक के कार्यकारी मैनेजर रितेश यादव ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। सुमित सिंह व विकास सेठ ने अतिथियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर सर्वेश सिंह,सन्दीप सेठ,आशीष सेठ,डॉ जनार्दन प्रजापति सहित अन्य मौजूद रहे।