Posts

Showing posts from February 10, 2026

संदिग्ध गति विधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें : थरवई एसीपी अरुण पाराशर

Image
महाशिवरात्रि पर्व की तैयारियों का लिया गया जायजा थरवई। थाना थरवई क्षेत्र के पांडेश्वर नाथ धाम पड़िला महादेव जी में आगामी तीन दिवसीय महाशिवरात्रि पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। मंगलवार को एसीपी थरवई अरुण पाराशर, थाना प्रभारी संतोष कुमार पाण्डेय और पुलिस बल ने पांडेश्वर नाथ धाम पड़िला मे मंदिर, पूजा स्थलों और मार्गों का सघन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंदिर परिसर में बैरिकेडिंग, सीसीटीवी कैमरों की जांच, पार्किंग व्यवस्था और श्रद्धालुओं के प्रवेश-निकास मार्गों को सुव्यवस्थित करने पर विशेष ध्यान दिया गया। बंद पड़े सीसीटीवी कैमरों को चालू करने का निर्देश दिया गया। महाशिवरात्रि के अवसर पर भारी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी से निगरानी रखी जाएगी और महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए महिला पुलिसकर्मी भी तैनात रहेंगी। इसके अतिरिक्त, यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए एक अलग यातायात योजना तैयार की जाएगी, ज...

एआई का जिम्मेदार उपयोग जरूरी: सेफर इंटरनेट डे पर विशेषज्ञों का संदेश

Image
विश्वविद्यालय के साइबर क्लब द्वारा हुआ आयोजन जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय ,  जौनपुर के संकाय भवन में साइबर क्लब के तत्वावधान में सेफर इंटरनेट डे 2026 के अवसर पर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की थीम स्मार्ट टेक ,  सुरक्षित निर्णय — एआई का सुरक्षित और जिम्मेदार उपयोग रही। कार्यक्रम में आधुनिक डिजिटल युग में बढ़ते ऑनलाइन जोखिमों तथा कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के सुरक्षित एवं जिम्मेदार प्रयोग पर विशेष चर्चा की गई। कार्यक्रम में वैलनेस सेंटर के समन्वयक प्रो. अजय प्रताप सिंह ने कहा कि बौद्धिक क्षमताओं के विकास के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता का असंतुलित उपयोग खतरनाक हो सकता है। उन्होंने कहा कि जहाँ एक ओर इंटरनेट ने जीवन के अनेक आयामों को सहज और सुविधाजनक बनाया है ,  वहीं एआई ने कई नई चुनौतियों और समस्याओं को भी जन्म दिया है। ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट सेल के निदेशक प्रो. प्रदीप कुमार ने कहा कि एआई का प्रयोग जीवन में बेहतरी के लिए किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज नई और पुरानी दोनों पीढ़ियाँ एआई से प्रभावित हो रही हैं ,...

पुलिस मुठभेड़ एक पशु तस्कर को लगी गोली

Image
जौनपुर।थाना सरायख्वाजा पुलिस टीम के साथ हुई मुठभेड़ में अंतरजनपदीय गौ-तस्करी में संलिप्त एक शातिर अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान बदमाश के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया, जबकि उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।  पुलिस अधीक्षक जौनपुर कुँवर अनुपम सिंह के निर्देशन में अपराध नियंत्रण एवं अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष श्रीवास्तव के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी सदर देवेश सिंह के पर्यवेक्षण में मंगलवार को थाना सरायख्वाजा पुलिस पूर्वांचल विश्वविद्यालय के पास संदिग्ध वाहनों व व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक सफेद पिकअप पर सवार दो संदिग्ध व्यक्तियों ने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया। पुलिस द्वारा पीछा कर घेराबंदी की गई तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। सूचना तत्काल कंट्रोल रूम को दी गई। पीछा करते हुए बदमाश देवकली नहर पुलिया के पास पहुंच गए, जहां पिकअप अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गई। पुलिस द्वारा आत्मरक्षा में की गई जवाबी फायरिंग मे...

मदरसा बोर्ड परीक्षा में बड़ी लापरवाही उजागर, सहायक केंद्र व्यवस्थापक पर एफआईआर के आदेश

Image
जौनपुर। जिले में चल रही उत्तर प्रदेश मदरसा बोर्ड परीक्षा के दौरान गंभीर खामियां सामने आई हैं। घोर लापरवाही पाए जाने पर उप निदेशक अल्पसंख्यक कल्याण विभाग वाराणसी ने सख्त रुख अपनाते हुए एक सहायक केंद्र व्यवस्थापक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश दिया है। उल्लेखनीय है कि 9 फरवरी से उत्तर प्रदेश मदरसा बोर्ड की परीक्षाएं प्रारंभ हुई हैं। इसी क्रम में सोमवार को उप निदेशक अल्पसंख्यक कल्याण विभाग वाराणसी विजय प्रताप यादव ने जौनपुर जिले के परीक्षा केंद्र मझगवा कला का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सहायक केंद्र व्यवस्थापक इद्रीश अहमद खान परीक्षा केंद्र से अनुपस्थित पाए गए। जांच में यह भी सामने आया कि सहायक केंद्र व्यवस्थापक परीक्षा के पहले दिन से ही केंद्र पर उपस्थित नहीं हुए हैं। इस गंभीर अनियमितता को परीक्षा की निष्पक्षता और सुचिता के साथ सीधा खिलवाड़ मानते हुए उप निदेशक ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने जिला अल्पसंख्यक अधिकारी को आदेशित किया कि संबंधित सहायक केंद्र व्यवस्थापक के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई जाए। उप निदेशक विजय प्रताप यादव ने स्पष्ट शब्दों में ...

कोडीनयुक्त कफ सिरप मामला: 42.5 करोड़ के कारोबार के आरोपित भोला जायसवाल की एनडीपीएस कोर्ट में हुई पेशी

Image
जौनपुर। कोडीनयुक्त कफ सिरप के अवैध कारोबार से जुड़े चर्चित मामले में आरोपित भोला प्रसाद जायसवाल की मंगलवार को दीवानी न्यायालय स्थित एनडीपीएस कोर्ट में पेशी हुई। भोला प्रसाद जायसवाल, शुभम जायसवाल के पिता हैं। उन पर आरोप है कि उन्होंने फर्म शैली ट्रेडर्स के माध्यम से जौनपुर जिले की 12 फर्मों के जरिए लगभग 42.5 करोड़ रुपये का कारोबार किया। औषधि विभाग की जांच में सामने आया है कि इन फर्मों के नाम पर बड़े पैमाने पर बिलिंग की गई है। प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस और विशेष जांच टीम (एसआईटी) इस पूरे नेटवर्क की गहन पड़ताल में जुटी हुई है। आरोपित की गिरफ्तारी के बाद मामले ने और तूल पकड़ लिया है, जिससे संबंधित फर्मों की वैधता और उनके जरिए किए गए लेन-देन को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं। जांच एजेंसियां इस बिंदु पर विशेष रूप से ध्यान केंद्रित कर रही हैं कि क्या इन फर्मों का इस्तेमाल अवैध गतिविधियों और मादक पदार्थों के कारोबार को छिपाने के लिए किया गया। जिला प्रशासन और पुलिस ने मामले को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए सभी आवश्यक कानूनी कदम उठाने का भरोसा दिलाया है। साथ ही आरोपित की चल-अचल संपत्तियों...

जफराबाद में वोटर लिस्ट से नाम कटवाने का आरोप, वीडियो वायरल, सपा ने लगाए गंभीर आरोप

Image
जौनपुर। जफराबाद विधानसभा क्षेत्र के दो गांवों में मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से कटवाने को लेकर विवाद सामने आया है। इस संबंध में एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें भारतीय जनता पार्टी से जुड़े लोगों पर मतदाता सूची में गड़बड़ी कराने के आरोप लगाए जा रहे हैं। हालांकि वायरल वीडियो की आधिकारिक पुष्टि शिराज हिंद डॉट कॉम द्वारा नहीं की गई है। समाजवादी पार्टी के नेताओं का आरोप है कि भारतीय जनता पार्टी से जुड़े लोग योजनाबद्ध तरीके से पीडीए वर्ग के मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से कटवा रहे हैं। मामला विकास खंड रामनगर के ग्राम करमौवा से जुड़ा बताया जा रहा है। दूसरा आरोप के अनुसार जफराबाद विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा रत्तीपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में भारतीय जनता पार्टी के बूथ कार्यकर्ता महिला सहायक अध्यापक से कथित तौर पर जबरन फॉर्म-7 लिया गया। आरोप है कि फर्जी हस्ताक्षर कराकर पीडीए वर्ग के मतदाताओं के नाम कटवाने के उद्देश्य से कई फॉर्म लेकर वह विद्यालय से चले गए। इस मामले को लेकर क्षेत्र में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। सपा नेताओं ने जफराबाद विधानसभा के विधा...

विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यों का डीएम ने किया निरीक्षण, सुनवाई प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश

Image
जौनपुर। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने मंगलवार को विधानसभा क्षेत्र मड़ियाहू अंतर्गत खंड विकास अधिकारी कार्यालय मड़ियाहूं के सभागार में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के तहत चल रहे कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने उपस्थित ईआरओ एवं एईआरओ से अब तक निर्गत नोटिस, नोटिस वितरण, डाटा फीडिंग, जनसुनवाई, साक्ष्य मिलान सहित अन्य बिंदुओं पर अद्यतन प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि नोटिस निर्गत करने के बाद अनमैप्ड मतदाताओं के साक्ष्य मिलान हेतु सुनवाई प्रक्रिया में तेजी लाई जाए, ताकि कार्य को निर्धारित समयसीमा में पूर्ण किया जा सके। डॉ. दिनेश चंद्र ने बीएलओ को निर्देशित किया कि अर्हता आयु पूर्ण कर रहे युवाओं से मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए फार्म-6 भरवाया जाए तथा संशोधन के लिए मतदाताओं से फार्म-8 भरवाना सुनिश्चित किया जाए। निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने सुनवाई के लिए उपस्थित अनमैप्ड मतदाताओं से सीधे संवाद किया। साथ ही उपस्थित वृद्धजनों से बातचीत करते हुए उन्हें कंबल एवं अंगवस्त्रम भी प्रदान कि...