जफराबाद में वोटर लिस्ट से नाम कटवाने का आरोप, वीडियो वायरल, सपा ने लगाए गंभीर आरोप
समाजवादी पार्टी के नेताओं का आरोप है कि भारतीय जनता पार्टी से जुड़े लोग योजनाबद्ध तरीके से पीडीए वर्ग के मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से कटवा रहे हैं। मामला विकास खंड रामनगर के ग्राम करमौवा से जुड़ा बताया जा रहा है।
दूसरा आरोप के अनुसार जफराबाद विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा रत्तीपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में भारतीय जनता पार्टी के बूथ कार्यकर्ता महिला सहायक अध्यापक से कथित तौर पर जबरन फॉर्म-7 लिया गया। आरोप है कि फर्जी हस्ताक्षर कराकर पीडीए वर्ग के मतदाताओं के नाम कटवाने के उद्देश्य से कई फॉर्म लेकर वह विद्यालय से चले गए।
इस मामले को लेकर क्षेत्र में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। सपा नेताओं ने जफराबाद विधानसभा के विधायक से मांग की है कि मामले का तत्काल संज्ञान लिया जाए और जनपद के संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाए, ताकि निष्पक्ष जांच हो सके और मतदाता सूची की पवित्रता बनी रहे। फिलहाल प्रशासन की ओर से इस प्रकरण पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
Comments
Post a Comment