विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यों का डीएम ने किया निरीक्षण, सुनवाई प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश

जौनपुर। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने मंगलवार को विधानसभा क्षेत्र मड़ियाहू अंतर्गत खंड विकास अधिकारी कार्यालय मड़ियाहूं के सभागार में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के तहत चल रहे कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने उपस्थित ईआरओ एवं एईआरओ से अब तक निर्गत नोटिस, नोटिस वितरण, डाटा फीडिंग, जनसुनवाई, साक्ष्य मिलान सहित अन्य बिंदुओं पर अद्यतन प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि नोटिस निर्गत करने के बाद अनमैप्ड मतदाताओं के साक्ष्य मिलान हेतु सुनवाई प्रक्रिया में तेजी लाई जाए, ताकि कार्य को निर्धारित समयसीमा में पूर्ण किया जा सके।

डॉ. दिनेश चंद्र ने बीएलओ को निर्देशित किया कि अर्हता आयु पूर्ण कर रहे युवाओं से मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए फार्म-6 भरवाया जाए तथा संशोधन के लिए मतदाताओं से फार्म-8 भरवाना सुनिश्चित किया जाए।

निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने सुनवाई के लिए उपस्थित अनमैप्ड मतदाताओं से सीधे संवाद किया। साथ ही उपस्थित वृद्धजनों से बातचीत करते हुए उन्हें कंबल एवं अंगवस्त्रम भी प्रदान किए।

इस अवसर पर ईआरओ नवीन, खंड विकास अधिकारी रामश्री, एईआरओ, सुपरवाइजर, बीएलओ सहित अन्य संबंधित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

कुंवर अनुपम सिंह बने जौनपुर के नए पुलिस अधीक्षक

यूपी में बोतलबंद पानी ब्रांड्स पर लगे प्रतिबंध से जौनपुर में खुशी की लहर, मिठाई बाटकर मनाई जीत।

फायरिंग कर युवक को घायल करने वाले दो बाल अपचारी 24 घंटे में गिरफ्तार