Posts

Showing posts from May 11, 2023

प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा में 32 हजार परीक्षार्थी देंगे परीक्षा, जानें क्या है व्यवस्था, धारा 144 रहेगी प्रभावी

Image
जौनपुर। उत्तर प्रदेश राज्य / प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा 2023 की तैयारियों को लेकर बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। बैठक में केंद्र व्यवस्थापक, स्टेटिक मजिस्ट्रेट और सेक्टर मजिस्ट्रेट उपस्थित रहे। परीक्षा 14 मई को प्रस्तावित है। परीक्षा सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होगी। परीक्षा के लिए कुल 34 केंद्र बनाए गए हैं। जिलाधिकारी ने परीक्षा से संबंधित निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। परीक्षा दो पाली में होगी। प्रथम पाली सुबह 09.30 बजे से 11.30 बजे तक, दूसरी पाली अपराह्न 02.30 बजे से 04.30 बजे तक है। परीक्षा के लिए 34 केंद्र बनाए गए हैं। बताया गया कि प्रथम पाली में 16000 एवं द्वितीय पाली में 16000 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा के लिए केंद्र व्यवस्थापकों, सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की तैनाती हो गई है। परीक्षा केंद्रों की निगरानी के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त रहेंगे, बाहरी निगरानी के लिए पुलिस बल की व्यवस्था रहेगी। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि जनपद में धारा 144 लागू है, परीक्षा केंद्र के पास फोटो स्टेट की दुकानें बंद रहेंगी। केंद्र के व्यवस्थापक स्वयं गेट के पास खड़े हो

प्रो. राजेश शर्मा बायोटेक्नालाजी के विभागाध्यक्ष बने विश्वविद्यालय के शिक्षकों ने दी बधाई

Image
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर में डिपार्टमेंट ऑफ बायो टेक्नोलॉजी के प्रो. राजेश शर्मा को विज्ञान संकाय के बायोटक्नालाजी, माक्रोबायलाजी, बायोकेमिस्ट्री एवं पर्यावरण विभाग का अध्यक्ष नामित किया गया है। यह नियुक्ति वरिष्ठता और चक्राक्रम के अनुसार तीन वर्षों के लिए की गई है। इस पद पर इसके पूर्व प्रो. रामनाराय़ण थे। प्रो. राजेश शर्मा ने कहा कि मेरी पहली प्राथमिकता विद्यार्थियों को अच्छी लैब की सुविधा उपलब्ध कराने की होगी। विश्वविद्यालय के पास अच्छे संसाधन हैं। कुलपति प्रो. निर्मला एस. मौर्य के निर्देशन में विज्ञान संकाय में आधुनिक सुविधाएं विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही हैं। प्रोफेसर राजेश शर्मा एनवायरमेंटल बायोटेक्नोलॉजी बाय प्रोसेस टेक्नोलॉजी विषय विशेषज्ञ हैं और अनुसंधान के प्रति उनका खास लगाव है। विभागाध्यक्ष बनते ही विज्ञान संकाय समेत विश्विद्यालय के अधिकतर शिक्षकों ने उन्हें बधाई दी। बधाई देने वालों में प्रो. वंदना राय. प्रो. रामनारायन, प्रो. प्रदीप कुमार, प्रो. अजय प्रताप सिंह,  प्रो. अजय द्विवेदी, प्रो. देवराज सिंह, डा. मनीष गुप्ता, डा. एसपी त

इंजीनियर ने ग्लैंडर मशीन से अपनी गर्दन काट कर, जानें क्यों किया लिया आत्महत्या,परिवार में कोहराम

Image
पूर्वांचल के जनपद वाराणसी स्थित चितईपुर क्षेत्र अंतर्गत पाल बस्ती निवासी इंजीनियर विशाल पाल (28) ने गुरुवार सोफे पर बैठकर ग्लैडर मशीन (लकड़ी काटने वाली मशीन) से गला काट कर आत्महत्या कर ली। सूचना के बाद फील्ड यूनिट और चितईपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है।  प्राप्त जानकारी के अनुसार विशाल पाल बेंगलोर स्थित एक कंपनी में पत्थर जांचने का काम करता था। दो साल पूर्व नौकरी छोड़कर पीएचडी की तैयारी करने के लिए बनारस आ गया था। तभी से ही वह तनाव में रहता था। गुरुवार सुबह वो बाजार से सब्जी लेकर घर लौटा था। घर के निचले तल पर स्थित कमरे में कोई नहीं था। तभी सोफे पर बैठकर गले पर ग्लैडर मशीन चला लिया। घर में प्लाई का काम चल रहा था। इस कारण किसी को भनक नहीं लगी। जब घर के लोगों ने चाय पीने के लिए आवाज लगाई तब विशाल ने कोई जवाब नहीं दिया। ऊपर के तल से नीचे पहुंचे परिवार के लोगों ने नजारा देखा तो उनके पैरों तले से जमीन खिसक गई। घटना के बाद सोफे पर खून ही खून था और विशाल औंधे मुंह गिरा हुआ था। उसका गला कटा था। पा

मांगलिक कार्यक्रम के दौरान विद्युत की चपेट में आने से नौकर की मौत से खुशियां बदली गई गम में

Image
जौनपुर। जनपद के थाना शाहगंज क्षेत्र स्थित कोरवलिया गांव में चल रहे मांगलिक कार्यक्रम के दौरान बर्तन धोते समय पानी में पंखा गिरने से अचानक पानी में उतरे करंट उतर आया। करंट की चपेट में आने से (23) वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।  मृतक दीपांशु तिवारी (23) पुत्र विश्वामित्र तिवारी बिहार प्रांत के शिवान जनपद के पचरुखी थाना क्षेत्र के मटू छपरा गांव निवासी था। शाहगंज में कछरा रोड सुरिस में किराए के मकान में रहकर नौकरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। मृतक तीन भाई तीन बहन है। वह भाइयों में सबसे बड़ा था। पिता की मौत डेढ़ वर्ष पहले हो गई थी। बरात में शामिल लोगों ने बताया कि बर्तन धोते समय अचानक पंखा गिरा और उसका करंट पानी मे उतर गया। दीपांशु ने उसे छुआ तभी करंट की चपेट में आ गया। वहां मौजूद लोग उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गए जहां डॉक्टरों ने मृत बता दिया।

अमृत सरोवर की खुदाई में 10 हजार श्रमिको को मिलेगा काम,चिन्हित हुए स्थान

Image
 जौनपुर। अमृत सरोवर के तहत खोदे जा रहे तालाबों से दस हजार दो सौ मनरेगा श्रमिकों को काम मिला है।यह दावा उपायुक्त मनरेगा का है। सरकारी आंकड़े के अनुसार जनपद में 355 तालाबों की खोदाई की जानी है, जिसमें 250 खोदे जा चुके हैं। शेष बचे रह गए स्थानों पर भी जल्द कार्य आरंभ किए जाने की बात कही जा रही है। मौजूदा समय में यहां मनरेगा कार्डधारकों की संख्या पांच लाख के करीब है। इसमें तीन लाख 85 हजार एक्टिव हैं। काम मांगने वाले सभी श्रमिकों को रोजगार देने के लिए सभी 21 बीडीओ को निर्देशित किया गया है, जिसका असर भी दिख रहा है। मौजूदा समय में दस हजार दो सौ श्रमिक विभिन्न स्थानों पर कार्य कर रहे हैं, जिनकी संख्या आने वाले दिनों में और बढ़ने की संभावना है।अभी हाल ही में 41 अन्य गांवों में भी अमृत सरोवरों की खोदाई के लिए स्थान चिन्हित किया गया है। बरसात के दिनों में तालाबों की खोदाई करने में मुश्किल होगी। यही वजह है कि अधिक से अधिक श्रमिकों को लेकर प्रस्तावित कार्यों को पूर्ण कराने की कोशिश की जा रही है।मौजूदा समय में यहां मनरेगा कार्डधारकों की संख्या पांच लाख के करीब है। काम मांगने वाले सभी श्र

मासूम के बलात्कारी को गिरफ्तार कर पुलिस ने किया खुलासा, जानें कौन रहा मासूम की अस्मत का लुटेरा

Image
जौनपुर। जनपद थाना सुजानगंज की पुलिस ने मासूम के बलात्कारी का खुलासा करते हुए उसे गिरफ्तार कर जेल रवाना कर दिया है। इस घटना में बलात्कारी स्टेज सजाने वाला किशोर नौकर निकला, पुलिस ने जैसे दबाव बनाया किशोर ने अपने जुर्म को कबूल भी कर लिया है।थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार की रात में आई बरात में मासूम के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी किशोर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जांच में पता चला कि आरोपी वहां जयमाल का स्टेज सजाने के लिए पहुंचा था। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से बाल संप्रेक्षण गृह, रामनगर वाराणसी भेज दिया गया। शनिवार की रात में आई बरात को देखने के लिए उसी गांव की कुछ बच्चियां अपनी दादी के साथ पहुंची थीं। उसी समय एक किशोर ने बच्चों को चाऊमीन खिलाने के बहाने ले गया। कुछ बच्चे चाऊमीन खाने के बाद चले गए, लेकिन पांच वर्षीय मासूम को आरोपी टेंट के पीछे ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। गंभर हालत में बच्ची को परिवार के लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया, वहां से उसे वाराणसी रेफर कर दिया गया था। इलाज के दौरान ही पुलिस ने मासूम से बातचीत कर आरोपी का