Posts

Showing posts from February 12, 2026

*कलश यात्रा के दौरान चैन चोरी करने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार*

Image
शाहगंज (जौनपुर)। कुंवर अनुपम सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना शाहगंज पुलिस ने चैन चोरी की घटना में शामिल दो अभियुक्ताओं को गिरफ्तार किया है। दिनांक 11 फरवरी 2026 को थाना क्षेत्र शाहगंज अंतर्गत लक्ष्मी नारायण वाटिका से कलश यात्रा में सम्मिलित होकर श्रीमती शोभा गुप्ता जब लोहा मंडी के पास पहुंचीं, तभी कुछ अज्ञात महिलाओं द्वारा उनके गले से सोने की चैन चोरी कर ली गई। इसी दौरान इन्द्रा गुप्ता पत्नी बाकेलाल गुप्ता, निवासी नई आबादी खुटहन रोड, थाना शाहगंज की भी चैन अज्ञात महिलाओं द्वारा चोरी कर ली गई। इस संबंध में श्रीमती शोभा गुप्ता पत्नी गिरीश कुमार गुप्ता, निवासी श्रीरामपुर रोड, थाना शाहगंज द्वारा दी गई लिखित तहरीर के आधार पर थाना शाहगंज पर मु0अ0सं0 40/2026 धारा 303(3) भारतीय न्याय संहिता 2023 के तहत अज्ञात महिलाओं के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया। गिरफ्तारी का विवरण: दिनांक 12 फरवरी 2026 को समय लगभग 14:05 बजे उप निरीक्षक विनय कुमार सिंह मय पुलिस टीम द्वारा मुकदमे में वांछित अभियुक्ताओं...

महाशिवरात्रि पर्व से पहले डीसीपी गंगानगर ने पांडेश्वर नाथ धाम पड़िला मंदिर की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Image
सीसीटीवी निगरानी, महिला पुलिस व कई थानों की फोर्स रहेगी तैनात श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा पर विशेष ध्यान : डीसीपी गंगानगर कुलदीप सिंह गुनावत थरवई। महाशिवरात्रि के पावन पर्व को शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड में है। गुरुवार दोपहर को पुलिस उपायुक्त गंगानगर कुलदीप सिंह गुनावत और सहायक पुलिस आयुक्त थरवई अरुण पाराशर ने ऐतिहासिक पांडेश्वरनाथ धाम, पंडिला का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया। डीसीपी गंगानगर कुलदीप सिंह गुनावत ने मंदिर परिसर, श्रद्धालुओं के प्रवेश और निकास मार्गों, और आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा, यातायात और भीड़ प्रबंधन की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि पर्व के दिन भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर परिसर के चारों ओर मजबूत बैरिकेडिंग की जाए और दर्शन व्यवस्था को सुव्यवस्थित रखा जाए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने बताया कि पूरे मंदिर परिसर को सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में रखा जाएगा और कंट्रोल रूम से हर गतिविधि पर पैनी नजर ...

सामूहिक दुष्कर्म के दो आरोपित गिरफ्तार

Image
जौनपुर। थाना बदलापुर पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म के मामले में वांछित दो आरोपितों को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को कस्बा बदलापुर स्थित संग्राम बालिका इंटर कॉलेज के पास से हिरासत में लिया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर कुंवर अनुपम सिंह द्वारा अपराध नियंत्रण एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आतिश कुमार सिंह के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी बदलापुर सुनील चंद्र तिवारी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक बदलापुर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मु0अ0सं0 54/26 धारा 70(1)/351(2)/115(2)/352/127(3) बीएनएस तथा 3(2)(5) एससी/एसटी एक्ट से संबंधित मामले में वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपितों में सरोज कुमार यादव उर्फ संतोष कुमार यादव पुत्र रामहित यादव निवासी ग्राम सरोखनपुर थाना बदलापुर तथा प्रिंस तिवारी उर्फ बच्ची पुत्र शिवकुमार तिवारी निवासी सिरसी थाना तेजीबाजार शामिल हैं। पुलिस ने दोनों आरोपितों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत करने के लिए भेज दिया है। गिरफ्तार...

पर्यटन विभाग ने शीतला चौकियां धाम में शुरू किया सुन्दरीकरण कार्य

Image
चौकियां धाम, जौनपुर। पूर्वांचल में आस्था का केंद्र माँ शीतला चौकिया धाम अब आस्था के साथ पर्यटन का भी केंद्र बनेगा। इसके लिये पर्यटन विभाग ने 6 करोड़ रूपये की लागत से सुन्दरीकरण कार्य बुधवार से आरम्भ कर दिया। देखा गया कि मंदिर प्रांगण (बरामदा) के ऊपर लगे टीनशेड को श्रमिक उतारने लगे। इसके बाद मंदिर के बरामदे को तोड़कर पुनः नव्य व भव्य रूप दिया जायेगा। मंदिर के सुन्दरीकारण को लेकर क्षेत्र में कौतूहल बना हुआ है। पर्यटन विभाग ने मंदिर को भव्य रूप देने के लिए नक्शा डिजाइन तैयार कराया है। उसी के अनुरूप सुन्दरीकरण कराया जायेगा। मंदिर के मुख्य द्वार को नये स्वरुप में बनाया जायेगा जिस पर मां शीतला की तस्वीर लगायी जायेगी। द्वार के दोनों तरफ भी माँ शीतला की तस्वीर लगेगी। प्रवेश द्वार पर प्रथम पूजनीय भगवान गणेश ज़ी की मूर्ति स्थापित होगी। मां शीतला माता मंदिर सामने से स्पष्ट, भव्य व आकर्षक स्वरुप में नजर आयेगा। साथ ही मंदिर के पीछे स्थित सरोवर में दो फव्वारे और लगाये जायेंगे। पहले से लगे एक फव्वारे की मरम्मत कराकर चालू कराया जायेगा। श्रद्धालुओं को बैठने के लिये सीटिंग एरिया बनाया जायेगा। स...

जौनपुर में नशीली दवाओं का बड़ा कारोबार करने वाले मेडिकल एजेंसी को किया गया सील

Image
अधोमानक वाली तीन दवाओं का सैंपल भेजा गया जांच में डीआई द्वारा नशीली दवाओं का बड़ा कारोबार करने के खुलासे से हड़कंप जौनपुर। एनडीपीएस दवाओं के रिकॉर्ड में बहुत बड़े पैमाने पर खेला करने वाले जिले की नामचीन गुप्ता मेडिकल एजेंसी को बुधवार को सील करते हुए जांच के लिए यहां से तीन दवाओं के नमूने लेकर लैब में भेजे गए हैं। जिले के बेहद ही तेजतर्रार माने जाने वाले जिला औषधि निरीक्षक रजत कुमार पांडेय ने यह जबरदस्त कारवाई जनपद भदोही के औषधि निरीक्षक से प्राप्त गोपनीय पत्र के आधार पर की है। जौनपुर के साथ ही बलिया जनपद में भी जिला औषधि निरीक्षक का कार्य देखने वाले रजत कुमार पांडेय की इस कार्रवाई से पूरे जिले में दवा तस्करों में जबरदस्त हड़कम्प मचा है। जानकारी के मुताबिक जिले के बरसठी रोड, रामपुर कस्बा स्थित गुप्ता मेडिकल एजेंसी का अधिकारियों की टीम ने औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान फर्म में गंभीर अनियमितताएं और दवाओं के रिकॉर्ड में बड़ी हेराफेरी सामने आई। इस संबंध में जांच दल में शामिल वरिष्ठ अधिकारियों ने फर्म संचालक से काफी कुछ विस्तृत जानकारी मांगी तो वह नहीं दे सके। इस संबंध में जिल...

मामूली विवाद ने लिया खौफनाक रूप, सगे भाई ने भाई की गला दबाकर की हत्या

Image
जौनपुर शाहगंज, कोतवाली क्षेत्र के ताखा पूरब गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां आपसी विवाद के दौरान बड़े भाई ने अपने ही छोटे भाई की गला दबाकर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, आरोपित को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है। आप को बता दे कि, गांव निवासी 25 वर्षीय सुदर्शन यादव पुत्र विजय राज यादव का अपने बड़े भाई अरबिंद यादव से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि उस समय दोनों शराब के नशे में थे। मामूली कहासुनी देखते-देखते मारपीट में बदल गई और इसी दौरान बड़े भाई ने छोटे भाई की गला दबाकर जान ले ली। घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा। पुलिस ने आरोपित भाई को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। परिजनों के मुताबिक मृतक सुदर्शन यादव मुंबई में रहकर काम करता था और करीब एक सप्ताह पहले ही गांव लौटा था। अचानक हुई इस घटना से पूरे गांव में शोक और सन्नाटा पसर...

एसएसपी ने किया थाने का औचक निरीक्षण

Image
जफराबाद।एसएसपी कुवंर अनुपम सिंह ने बुधवार की देर शाम को स्थानीय थाने का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान श्री सिंह ने पहले थाने के कार्यालय को देखा।कार्यालय में अभिलेखों के बारे में जानकारी लिया।मुख्य अभिलेखों को लेकर थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश शुक्ल को निर्देश भी दिया।उसके बाद उन्होंने शस्त्रागार में रखे असलहों व कारतूस आदि की जानकारी लिया।मालखाना की विस्तृत जानकारी लिया।हवालात की स्थिति को देखकर उसे दुरुस्त रखने का निर्देश दिया।इसके बाद थाना परिसर की साफ सफाई व प्रांगण तथा मेस व पुलिस बैरिक का भी निरीक्षण किया।उन्होंने थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश शुक्ल को निर्देश दिया कि अभिलेखों का रख रखाव दुरुस्त होना चाहिए।थाने में आने वाले आम लोगों से अच्छा व सरल व्यवहार रखें।कानून व्यवस्था को लेकर कोई लापरवाही नही होनी चाहिए।

दीप प्रज्वलन के साथ “हमारा आंगन–हमारे बच्चे उत्सव” का भव्य शुभारंभ

Image
जौनपुर। विकास खंड करंजाकला स्थित ब्लॉक संसाधन केंद्र में “हमारा आंगन–हमारे बच्चे उत्सव” कार्यक्रम का आयोजन बड़े ही उत्साह और गरिमा के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री सुनील यादव ‘मम्मन’ (ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि, करंजाकला) एवं विशिष्ट अतिथि डॉ. गोरखनाथ पटेल (जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी) द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी श्री श्रवण कुमार यादव सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी, शिक्षकगण एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत से हुई, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय और उत्साहपूर्ण हो उठा। अतिथियों का पुष्पगुच्छ एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन संजय यादव (सहायक अध्यापक) ने प्रभावी एवं सुसंगठित ढंग से किया। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि श्री सुनील यादव ‘मम्मन’ ने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने शिक्षा की गुणवत्ता में निरंतर सुधार और विद्यालयों को सशक्त बनाने पर विशेष जोर दिया। डॉ. गोरखनाथ पटेल (बीएसए) ने भी बच्चों की प्रतिभा की सराहना...

रामपुर में अधिवक्ता की हत्या से वकीलों में आक्रोश, कार्य बहिष्कार कर किया विरोध प्रदर्शन

Image
जौनपुर— रामपुर बार एसोसिएशन के अधिवक्ता फारूक अहमद खां की गोली मारकर हत्या किए जाने से अधिवक्ताओं में भारी आक्रोश है। घटना के विरोध में दीवानी न्यायालय के वकीलों ने प्रदर्शन और नारेबाजी करते हुए न्यायिक कार्य का पूरे दिन बहिष्कार किया तथा कोर्ट बंद कराए। अधिवक्ताओं ने घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि अधिवक्ताओं पर लगातार प्राणघातक हमले हो रहे हैं, लेकिन प्रशासन प्रभावी कार्रवाई नहीं कर रहा और अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम भी लागू नहीं किया गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उत्तर प्रदेश सरकार जल्द अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम लागू नहीं करती, तो वकील सड़क पर उतरकर आंदोलन करने को बाध्य होंगे। विरोध प्रदर्शन में अध्यक्ष सुभाष चंद्र यादव, उपाध्यक्ष देवी प्रसाद सिंह, राजनाथ चौहान, मंत्री रण बहादुर यादव, उस्मान अली, अवधेश सिंह,जयप्रकाश सिंह,हिमांशु श्रीवास्तव, बृजेश निषाद,चंद्र प्रकाश दुबे, निलेश निषाद, सूर्यमणि पांडेय,अवधेश यादव,रत्नेश अस्थाना,हंसराज चौधरी, शरदेंदु चतुर्वेदी, राकेश कुमार द्विवेदी,मंजीत कौर,श्री प्रकाश यादव,वैशाली गुप्ता, शशांक दुबे, विवेक कुमार तिवारी,अरशी,ग...

पूर्वांचल विश्वविद्यालय के संगोष्ठी भवन में परिषदीय बोर्ड परीक्षा को लेकर हुई समीक्षा बैठक

Image
यूपी बोर्ड परीक्षा से जुड़ी अहम बैठक में शिक्षा माफिया पर प्रशासन ने कसी नकेल परीक्षा केंद्र के आसपास बंद रहेंगे फोटो स्टेट की दुकाने जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के संगोठी सभागार में गुरुवार को परिषदीय बोर्ड परीक्षा 2026 की तैयारियां को लेकर समीक्षा बैठक एवं प्रशिक्षण कराया गया । जिसमें जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र सिंह ने नकल विहीन परीक्षा कराने पर सख्त निर्देश दिया और कहा की नकल कराते हुए पकड़े जाने पर संस्थान व प्रबंधन दोषी परीक्षक जेल जाएंगे और गाड़ी कार्रवाई के साथ जुर्माना भी लगाया जाएगा। विश्वविद्यालय के संगोष्ठी भवन में परिषदीय बोर्ड परीक्षा 2026 की समीक्षा बैठक प्रशिक्षण में जिला अधिकारी डॉक्टर दिनेश चंद्र सिंह ने समस्त जोनल मजिस्ट्रेट, सेक्टर व स्टैटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक बाह्य केंद्र व्यवस्थापक एवं सचल दस्ता कंट्रोल रूम प्रभारी को संबोधित करते हुए कहा कि यूपी बोर्ड की 18 फरवरी से परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। नकल विहीन परीक्षा कराई जाए । परीक्षा में किसी तरह की लापरवाही ना की जाए, जिस भी केंद्र पर नकल कराते हुए परीक्षक केंद्र व...

वर्षों में मात्र 9 फीसदी कार्य धरातल पर : रागिनी सोनकर

Image
विधानसभा में औद्योगिक विकास पर सरकार से तीखे सवाल लखनऊ। जौनपुर।   गुरुवार को उत्तर प्रदेश विधानसभा में विधायक डॉ. रागिनी सोनकर ने औद्योगिक विकास विभाग से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर सरकार को कठघरे में खड़ा करते हुए कई तीखे प्रश्न उठाए। उन्होंने औद्योगिक विकास मंत्री से प्रदेश में निवेश और रोजगार की वास्तविक स्थिति पर स्पष्ट जवाब मांगा। डॉ. सोनकर ने कहा कि सरकार  45  लाख करोड़ रुपये के एमओयू    का दावा करती है ,  लेकिन विभाग द्वारा दिए गए उत्तर के अनुसार पिछले  9  वर्षों में मात्र  9  प्रतिशत कार्य ही धरातल पर उतारा जा सका है। उन्होंने इसे अत्यंत निराशाजनक बताते हुए पूछा कि जब प्रदेश ट्रिलियन इकोनॉमी की ओर बढ़ने का दावा कर रहा है ,  तब औद्योगिक विकास की यह स्थिति क्यों है ? उन्होंने कहा कि जब भी सरकार से प्रश्न किए जाते हैं तो वह पूर्ववर्ती सरकारों का हवाला देती है ,  जबकि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में वास्तविक उपलब्धियों का आकलन जरूरी है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि जहां एक ओर प्रदेश में रोजगार और अर्थव्यवस्था को ...