जौनपुर में नशीली दवाओं का बड़ा कारोबार करने वाले मेडिकल एजेंसी को किया गया सील

अधोमानक वाली तीन दवाओं का सैंपल भेजा गया जांच में

डीआई द्वारा नशीली दवाओं का बड़ा कारोबार करने के खुलासे से हड़कंप

जौनपुर। एनडीपीएस दवाओं के रिकॉर्ड में बहुत बड़े पैमाने पर खेला करने वाले जिले की नामचीन
गुप्ता मेडिकल एजेंसी को बुधवार को सील करते हुए जांच के लिए यहां से तीन दवाओं के नमूने लेकर लैब में भेजे गए हैं।
जिले के बेहद ही तेजतर्रार माने जाने वाले
जिला औषधि निरीक्षक रजत कुमार पांडेय ने यह जबरदस्त कारवाई जनपद भदोही के औषधि निरीक्षक से प्राप्त गोपनीय पत्र के आधार पर की है।
जौनपुर के साथ ही बलिया जनपद में भी जिला औषधि निरीक्षक का कार्य देखने वाले रजत कुमार पांडेय की इस कार्रवाई से पूरे जिले में दवा तस्करों में जबरदस्त हड़कम्प मचा है।
जानकारी के मुताबिक जिले के बरसठी रोड, रामपुर कस्बा स्थित गुप्ता मेडिकल एजेंसी का अधिकारियों की टीम ने औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान फर्म में गंभीर अनियमितताएं और दवाओं के रिकॉर्ड में बड़ी हेराफेरी सामने आई। इस संबंध में जांच दल में शामिल वरिष्ठ अधिकारियों ने फर्म संचालक से काफी कुछ विस्तृत जानकारी मांगी तो वह नहीं दे सके।
इस संबंध में जिला औषधि निरीक्षक रजत कुमार पांडेय ने बताया कि दस्तावेजों का अभाव में निरीक्षण के दौरान फर्म संचालक एनआरएक्स पुरोसविंन
स्पास कैप्सूल (प्यूरोक्सोविन स्पास कैप्सूल) की खरीद और बिक्री का कोई भी वैध रिकॉर्ड दिखाने में असमर्थ रहा। जिसे घोर लापरवाही मानते हुए
उक्त दुकान को सील कर दिया गया है।
गंभीर खामियों और नशीली दवाओं के संदिग्ध अवैध कारोबार की आशंका को देखते हुए, औषधि निरीक्षक ने औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम, 1940 की धारा 22(1)(d) के तहत कार्रवाई करते हुए दुकान को मौके पर ही बंद कर दिया है। उन्होंने जांच के दौरान तीन संदिग्ध दवाओं के नमूने लिए गए हैं। इन नमूनों को गुणवत्ता और संरचना की जांच के लिए राजकीय प्रयोगशाला, लखनऊ भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद फर्म के खिलाफ आगे की कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ये दवाएँ हैं एनडीपीएस में

जौनपुर। प्रदेश शासन के विशेष निर्देश पर अधोमानक और नकली दवा विक्रेताओं के खिलाफ जिले में चलाए गए अभियान के तहत जौनपुर और बलिया जिलों में सख्त कार्रवाई की जा रही है। इस पूरी कार्रवाई का सबसे अहम दायित्व जौनपुर के जिला औषधि निरीक्षक रजत कुमार पांडेय को शासन ने दिया है।
जौनपुर जिला प्रशासन ने हाल के महीनों में अवैध दवाओं के सिंडिकेट, विशेषकर कोडिन युक्त सिरप के व्यापार के खिलाफ सख्त अभियान चला रहा है, जिसमें अब तक कई फर्मों के लाइसेंस रद्द किए जा चुके हैं।
इस संबंध में श्री पांडेय ने मीडिया को बुधवार को बताया कि (नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस) श्रेणी के अंतर्गत आती है।जिसकी बिक्री का पूर्ण विवरण रखना अनिवार्य है।


Comments

Popular posts from this blog

यूपी में बोतलबंद पानी ब्रांड्स पर लगे प्रतिबंध से जौनपुर में खुशी की लहर, मिठाई बाटकर मनाई जीत।

*कलश यात्रा के दौरान चैन चोरी करने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार*