*कलश यात्रा के दौरान चैन चोरी करने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार*



शाहगंज (जौनपुर)।
कुंवर अनुपम सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना शाहगंज पुलिस ने चैन चोरी की घटना में शामिल दो अभियुक्ताओं को गिरफ्तार किया है।
दिनांक 11 फरवरी 2026 को थाना क्षेत्र शाहगंज अंतर्गत लक्ष्मी नारायण वाटिका से कलश यात्रा में सम्मिलित होकर श्रीमती शोभा गुप्ता जब लोहा मंडी के पास पहुंचीं, तभी कुछ अज्ञात महिलाओं द्वारा उनके गले से सोने की चैन चोरी कर ली गई। इसी दौरान इन्द्रा गुप्ता पत्नी बाकेलाल गुप्ता, निवासी नई आबादी खुटहन रोड, थाना शाहगंज की भी चैन अज्ञात महिलाओं द्वारा चोरी कर ली गई।
इस संबंध में श्रीमती शोभा गुप्ता पत्नी गिरीश कुमार गुप्ता, निवासी श्रीरामपुर रोड, थाना शाहगंज द्वारा दी गई लिखित तहरीर के आधार पर थाना शाहगंज पर मु0अ0सं0 40/2026 धारा 303(3) भारतीय न्याय संहिता 2023 के तहत अज्ञात महिलाओं के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तारी का विवरण:
दिनांक 12 फरवरी 2026 को समय लगभग 14:05 बजे उप निरीक्षक विनय कुमार सिंह मय पुलिस टीम द्वारा मुकदमे में वांछित अभियुक्ताओं—
मनीषा पत्नी अजय, उम्र 24 वर्ष, निवासी भडसर, थाना महाराजगंज, जनपद महाराजगंज
अनीता पत्नी अजय, उम्र 30 वर्ष, निवासी कोपा, थाना कोपा, जनपद मऊ
को थाना परिसर शाहगंज से गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ का विवरण:
गिरफ्तार अभियुक्ताओं से पूछताछ की जा रही है, फिलहाल वे कुछ भी बताने से इंकार कर रही हैं। पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम:
प्रभारी निरीक्षक के.के. सिंह, थाना शाहगंज
उप निरीक्षक विनय कुमार सिंह, थाना शाहगंज, मय पुलिस टीम

Comments

Popular posts from this blog

यूपी में बोतलबंद पानी ब्रांड्स पर लगे प्रतिबंध से जौनपुर में खुशी की लहर, मिठाई बाटकर मनाई जीत।

जौनपुर में नशीली दवाओं का बड़ा कारोबार करने वाले मेडिकल एजेंसी को किया गया सील