प्रेम सम्बन्ध में विवाद के बाद युवती की हुई मौत, आरोपी गिरफ्तार

खेतासराय, जौनपुर। प्रेम संबंध में हुए विवाद के बाद युवती की मृत्यु के मामले में खेतासराय पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। घटना 15 मई 2025 की है।

पुलिस ने मामले को न्यायालय के आदेश पर दर्ज किया था। थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने बताया कि विवेचना व संकलित साक्ष्यों के आधार पर यह तथ्य सामने आया कि बारा खुर्द निवासी सोनू उर्फ समीर खान पुत्र जिलानी का मृतका तलात फातिमा के साथ आपसी संबंध था। गत 5 मई की रात दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद के दौरान युवक द्वारा धक्का दिए जाने से युवती का सिर दीवार से टकरा गया जिससे उसे गंभीर चोट आई। उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस जांच में आरोपी का कृत्य भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 105 के अंतर्गत दंडनीय पाया गया। गुरुवार को लगभग 11:55 बजे पुलिस टीम ने आरोपी को भटियारीसराय स्थित एक मदरसे के पास से गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद उसे चालान कर न्यायालय भेज दिया गया।

Comments

Popular posts from this blog

यूपी में बोतलबंद पानी ब्रांड्स पर लगे प्रतिबंध से जौनपुर में खुशी की लहर, मिठाई बाटकर मनाई जीत।

*कलश यात्रा के दौरान चैन चोरी करने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार*

जौनपुर में नशीली दवाओं का बड़ा कारोबार करने वाले मेडिकल एजेंसी को किया गया सील