पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, 21 केंद्रों पर होगी कड़ी निगरानी
तीन दिन चलेगी परीक्षा, हर पाली में शामिल होंगे 9216 अभ्यर्थी जौनपुर। उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा को शांतिपूर्ण, पारदर्शी और नकलविहीन ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी क्रम में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें परीक्षा की तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की गई। बैठक में जिला विद्यालय निरीक्षक ने जानकारी दी कि परीक्षा आगामी 08 जून, 09 जून एवं 10 जून 2026 को जनपद के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा प्रतिदिन दो पालियों में होगी। प्रथम पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा द्वितीय पाली अपराह्न 3 बजे से शाम 5 बजे तक संचालित की जाएगी। जनपद में परीक्षा के लिए कुल 21 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। प्रत्येक पाली में 9216 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा को निष्पक्ष एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। बैठक में बताया गया कि परीक्षा...