Posts

Showing posts from February 4, 2026

कुंवर अनुपम सिंह बने जौनपुर के नए पुलिस अधीक्षक

Image
जौनपुर। उत्तर प्रदेश शासन ने बुधवार की देर रात 24 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया है। तबादले की सूची के मुताबिक जौनपुर के एसपी डॉ. कौस्तुभ को गोरखपुर का नया वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बनाया गया है वहीं सुल्तानपुर के पुलिस अधीक्षक IPS अफसर कुंवर अनुपम सिंह जौनपुर के नए पुलिस कप्तान होंगे. आपको बता दें कि IPS अफसर कुंवर अनुपम सिंह 2013 बैच के आईपीएस अधिकारी है। जौनपुर से पहले वह सुल्तानपुर में पुलिस अधीक्षक के पद पर रहे। इसके पूर्व वह अमरोहा में बतौर एसपी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। IPS अफसर कुंवर अनुपम सिंह मूल रूप से प्रयागराज के रहने वाले हैं। उनके पिता राधेश्याम जलसंस्थान में नौकरी करते थे और मां शीलादेवी अस्पताल में नर्स थीं। स्नातकोत्तर के बाद उन्होंने कम्प्यूटर साइंस (इन्फार्मेशन फाइबर ऑप्टिज्म) में सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की। वो प्राइवेट नौकरी नहीं करना चाहते थे, इसलिए कैम्पस प्लेसमेंट भी नहीं लिया और सिविल सर्विस का फॉर्म भर दिया। बताया जाता है कि IPS अफसर कुंवर अनुपम सिंह 2011 में पहली बार सिविल सर्विस की परीक्षा में बैठे लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद आगे की तैयारी के लिए द...

जौनपुर के एसपी डॉ. कौस्तुभ गोरखपुर के एसएसपी, जौनपुर के नए एसपी होंगे IPS कुंवर अनुपम सिंह

Image
जौनपुर।  उत्तर प्रदेश शासन ने बुधवार की देर रात 24 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया है। तबादले की सूची सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। सूची के मुताबिक जौनपुर के एसपी डॉ. कौस्तुभ को गोरखपुर का नया वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बनाया गया है वहीं सुल्तानपुर के पुलिस अधीक्षक IPS अफसर कुंवर अनुपम सिंह जौनपुर के नए पुलिस कप्तान होंगे। आपको बता दें कि IPS अफसर कुंवर अनुपम सिंह 2013 बैच के आईपीएस अधिकारी है। जौनपुर से पहले वह सुल्तानपुर में पुलिस अधीक्षक के पद पर रहे। इसके पूर्व वह अमरोहा में बतौर एसपी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। IPS अफसर कुंवर अनुपम सिंह मूल रूप से प्रयागराज के रहने वाले हैं। उनके पिता राधेश्याम जलसंस्थान में नौकरी करते थे और मां शीलादेवी अस्पताल में नर्स थीं। स्नातकोत्तर के बाद उन्होंने कम्प्यूटर साइंस (इन्फार्मेशन फाइबर ऑप्टिज्म) में सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की। वो प्राइवेट नौकरी नहीं करना चाहते थे, इसलिए कैम्पस प्लेसमेंट भी नहीं लिया और सिविल सर्विस का फॉर्म भर दिया। बताया जाता है कि IPS अफसर कुंवर अनुपम सिंह 2011 में पहली बार सिविल सर्विस की परीक्षा में बैठे लेकि...

एलएसएस कालेज के संदेश ने निबंध प्रतियोगिता में पाया जिले में तीसरा स्थान

Image
जफराबाद।विज्ञान व प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित निबंध प्रतियोगिता में एलएसएस नेशनल पब्लिक स्कूल नरौली के छात्र संदेश यादव ने बुधवार को जनपद में तृतीय स्थान प्राप्त किया। जिला विज्ञान क्लब जौनपुर के तत्वाधान में सहकारी इंटर कालेज मिहरावां में अंधविश्वास के विरुध्द वैज्ञानिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।निबंध प्रतियोगिता में संदेश यादव ने अपने लेखनी के बूते तीसरा स्थान प्राप्त किया।संदेश यादव को सह जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार यादव व विवेक कुमार सिंह ने पुरुस्कृत किया।उसके सफलता पर विद्यालय की प्रबन्धक श्रीमती उषा सिंह तथा प्रधानाचार्य शिवमिलन सिंह ने खुशी जाहिर करते हुए शुभकामनाएं दिया।

राज्य महिला आयोग की सदस्य ने सुनी महिलाओं की फरियाद, स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी

Image
जौनपुर। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती गीता बिंद की अध्यक्षता में जनपद मुख्यालय स्थित निरीक्षण भवन में महिला जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिला उत्पीड़न की रोकथाम, पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाना और शिकायतकर्ताओं को सहज एवं प्रभावी समाधान उपलब्ध कराना रहा। जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी द्वारा नामित नोडल अधिकारी बिंदुलता (उप जिलाधिकारी न्यायिक, केराकत) तथा पुलिस अधीक्षक की ओर से नामित नोडल अधिकारी प्रतिमा वर्मा (क्षेत्राधिकारी, मछलीशहर) मौजूद रहीं। आयोग की सदस्य ने प्राप्त शिकायतों पर संबंधित विभागीय अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई करने और उसकी रिपोर्ट आयोग को भेजने के निर्देश दिए। इसके बाद श्रीमती गीता बिंद ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करंजाकला का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मरीजों को मिल रही दवाओं की उपलब्धता, पैथोलॉजी जांच सुविधाओं और स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली। इस दौरान पेयजल व्यवस्था में खामी पाए जाने पर उन्होंने गहरी नाराजगी व्यक्त की और साफ-सफाई एवं बुनियादी सुविधाओं में तत्काल सुधार के निर्देश दिए। मौ...

शिक्षक और अधिकारियों ने सीखी एआई की बारीकियां ,पूर्वांचल विश्वविद्यालय में 'एआई मंथन' का विस्तार

Image
जौनपुर।  वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की कुलपति के निर्देशन में बुधवार को विश्वविद्यालय के विश्वेश्वरैया सभागार में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ( AI)  विषय पर एक दिवसीय  ‘ हैंड्स-ऑन ट्रेनिंग ’  सत्र का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम उत्तर प्रदेश की माननीय कुलाधिपति महोदया की प्रेरणा से लखनऊ में आयोजित  ‘ एआई मंथन  2026’  की सीख को विश्वविद्यालय स्तर पर लागू करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था। कुलपति प्रो. वंदना सिंह के निर्देशन में इस कार्यशाला में विश्वविद्यालय के शैक्षणिक और प्रशासनिक कार्यों में आधुनिक तकनीक के समावेश पर बल दिया। कार्यक्रम की शुरुआत में इंजीनियरिंग संकाय के संकायाध्यक्ष प्रो. सौरभ पाल ने कार्यशाला की रूपरेखा प्रस्तुत की और बताया कि किस प्रकार एआई भविष्य की शिक्षा व्यवस्था का आधार बनने जा रहा है। प्रशिक्षण के दौरान विषय विशेषज्ञ डॉ. दिलीप यादव और डॉ. सुनील यादव ने प्रतिभागियों को एआई टूल्स के व्यावहारिक उपयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी और उनकी समस्याओं का समाधान किया। इस अवसर पर एक महत्वपूर्...