राज्य महिला आयोग की सदस्य ने सुनी महिलाओं की फरियाद, स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी

जौनपुर। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती गीता बिंद की अध्यक्षता में जनपद मुख्यालय स्थित निरीक्षण भवन में महिला जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिला उत्पीड़न की रोकथाम, पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाना और शिकायतकर्ताओं को सहज एवं प्रभावी समाधान उपलब्ध कराना रहा।
जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी द्वारा नामित नोडल अधिकारी बिंदुलता (उप जिलाधिकारी न्यायिक, केराकत) तथा पुलिस अधीक्षक की ओर से नामित नोडल अधिकारी प्रतिमा वर्मा (क्षेत्राधिकारी, मछलीशहर) मौजूद रहीं। आयोग की सदस्य ने प्राप्त शिकायतों पर संबंधित विभागीय अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई करने और उसकी रिपोर्ट आयोग को भेजने के निर्देश दिए।
इसके बाद श्रीमती गीता बिंद ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करंजाकला का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मरीजों को मिल रही दवाओं की उपलब्धता, पैथोलॉजी जांच सुविधाओं और स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली। इस दौरान पेयजल व्यवस्था में खामी पाए जाने पर उन्होंने गहरी नाराजगी व्यक्त की और साफ-सफाई एवं बुनियादी सुविधाओं में तत्काल सुधार के निर्देश दिए।
मौके पर जिला प्रोबेशन अधिकारी विजय कुमार पांडेय, महिला एवं बाल सम्मान प्रकोष्ठ की निरीक्षक अनीता सिंह, कोतवाली थाना की उपनिरीक्षक पुष्पा वर्मा सहित अन्य संबंधित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

जौनपुर शूटआउट केस: 25-25 हजार के इनामी आरोपी फरार 8 मददगार गिरफ्तार

जौनपुर -खुटहन में मेधावी छात्रों का सम्मान, यश कोचिंग संस्थान में हुआ पुरस्कार वितरण

प्रो. एसपी सिंह का निधन: शिक्षा जगत को अपूरणीय क्षति, अनुशासन और ज्ञान के प्रतीक थे : डॉ. जेपी सिंह