एलएसएस कालेज के संदेश ने निबंध प्रतियोगिता में पाया जिले में तीसरा स्थान


जफराबाद।विज्ञान व प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित निबंध प्रतियोगिता में एलएसएस नेशनल पब्लिक स्कूल नरौली के छात्र संदेश यादव ने बुधवार को जनपद में तृतीय स्थान प्राप्त किया।
जिला विज्ञान क्लब जौनपुर के तत्वाधान में सहकारी इंटर कालेज मिहरावां में अंधविश्वास के विरुध्द वैज्ञानिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।निबंध प्रतियोगिता में संदेश यादव ने अपने लेखनी के बूते तीसरा स्थान प्राप्त किया।संदेश यादव को सह जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार यादव व विवेक कुमार सिंह ने पुरुस्कृत किया।उसके सफलता पर विद्यालय की प्रबन्धक श्रीमती उषा सिंह तथा प्रधानाचार्य शिवमिलन सिंह ने खुशी जाहिर करते हुए शुभकामनाएं दिया।

Comments

Popular posts from this blog

जौनपुर शूटआउट केस: 25-25 हजार के इनामी आरोपी फरार 8 मददगार गिरफ्तार

जौनपुर -खुटहन में मेधावी छात्रों का सम्मान, यश कोचिंग संस्थान में हुआ पुरस्कार वितरण

प्रो. एसपी सिंह का निधन: शिक्षा जगत को अपूरणीय क्षति, अनुशासन और ज्ञान के प्रतीक थे : डॉ. जेपी सिंह