जौनपुर के एसपी डॉ. कौस्तुभ गोरखपुर के एसएसपी, जौनपुर के नए एसपी होंगे IPS कुंवर अनुपम सिंह

जौनपुर। उत्तर प्रदेश शासन ने बुधवार की देर रात 24 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया है। तबादले की सूची सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। सूची के मुताबिक जौनपुर के एसपी डॉ. कौस्तुभ को गोरखपुर का नया वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बनाया गया है वहीं सुल्तानपुर के पुलिस अधीक्षक IPS अफसर कुंवर अनुपम सिंह जौनपुर के नए पुलिस कप्तान होंगे।

आपको बता दें कि IPS अफसर कुंवर अनुपम सिंह 2013 बैच के आईपीएस अधिकारी है। जौनपुर से पहले वह सुल्तानपुर में पुलिस अधीक्षक के पद पर रहे। इसके पूर्व वह अमरोहा में बतौर एसपी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। IPS अफसर कुंवर अनुपम सिंह मूल रूप से प्रयागराज के रहने वाले हैं। उनके पिता राधेश्याम जलसंस्थान में नौकरी करते थे और मां शीलादेवी अस्पताल में नर्स थीं। स्नातकोत्तर के बाद उन्होंने कम्प्यूटर साइंस (इन्फार्मेशन फाइबर ऑप्टिज्म) में सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की। वो प्राइवेट नौकरी नहीं करना चाहते थे, इसलिए कैम्पस प्लेसमेंट भी नहीं लिया और सिविल सर्विस का फॉर्म भर दिया।

बताया जाता है कि IPS अफसर कुंवर अनुपम सिंह 2011 में पहली बार सिविल सर्विस की परीक्षा में बैठे लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद आगे की तैयारी के लिए दिल्ली जाकर कोचिंग ज्वाइन की और 2012 में प्री-मेंस पास करते हुए IPS के लिए क्वालीफाई किया। IPS अफसर कुंवर अनुपम सिंह की हैदराबाद में ट्रेनिंग हुई। एक दिन वालीबॉल खेलते समय पैर में फ्रैक्चर हो गया, तब एक महीने तक बैड पर रहना पड़ा था। ट्रेनिंग के बाद उनकी पहली पोस्ट‍िंग मथुरा में बतौर ASP हुई थी। ज्वाइन करने के 3 महीने बाद 2 जून 2016 को जवाहरबाग कांड हुआ। वे उस ऑपरेशन में लगाए गए। उनके सामने ही कई पुलिसकर्मियों को गोली लगी। उन पर भी कई फायर किए गए, एक गोली उन्हें लगने से बची थी।

Comments

Popular posts from this blog

*जौनपुर: कोतवाली पुलिस टीम ने थाना गेट के पास दो-पक्षों की महिलाओं द्वारा वाद-विवाद व मारपीट करने वाली 10 महिलाओं को किया गिरफ्तार,*

कुंवर अनुपम सिंह बने जौनपुर के नए पुलिस अधीक्षक

अजगर लील गया नीलगाय का बच्चा इलाके में रही अफरा तफरी