जौनपुर शूटआउट केस: 25-25 हजार के इनामी आरोपी फरार 8 मददगार गिरफ्तार
जौनपुर में शुक्रवार की देर शाम बारात लेकर जा रहे दूल्हे आजाद बिंद की दुल्हन के रिश्तेदार प्रदीप बिंद ने अपने साथियों के साथ मिलकर गोली मारकर हत्या कर दी थी। जिसके बाद पुलिस ने आजमगढ़ के बरदह थाना क्षेत्र के चिकसवा गांव निवासी प्रदीप बिंद, ख़ेतासराय थाना के सोंधी निवासी रवि यादव और सराय ख्वाजा थाना के जपतापुर निवासी भोले राजभर के खिलाफ थाना खेतासराय में मुकदमा दर्ज कर इनके ऊपर 25 -25 हजार रुपए का ईनाम घोषित किया है। वांछित चल रहे इनामिया अभियुक्तों को पकड़ने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही थी।
इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष श्रीवास्तव के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी शाहगंज के पर्यवेक्षण में खेतासराय पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए सोंगर मोड़ स्थित कब्रिस्तान के पास छिपे आरोपियों को शरण देने वाले 8 लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार, ये सभी आरोपी न केवल वांछित अपराधियों को पनाह दिए थे बल्कि उन्हें फरार होने में भी सक्रिय रूप से मदद कर रहे थे।
गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा संख्या 91/2026 के तहत धारा 253, 212, 132, 109, 191(2), 191(3) और 190 बीएनएस में मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय भेज दिया गया है।
गिरफ्तार किए गए लोगों में ख़ेतसराय थाना के मनेछा निवासी रामजीत बिंद, यूनुसपुर निवासी आदित्य गौतम, सोंधी निवासी कमलेश यादव, सरायख्वाज़ा थाना के तरसांवा निवासी गुलशन राजभर, साहिल राजभर, सचिन राजभर, जपतापुर निवासी शोले राजभर और सन्दहा निवासी बृजमोहन बिंद शामिल है।
Comments
Post a Comment