Posts

Showing posts from July 9, 2022

मानव के जीवन में वृक्ष का महत्वपूर्ण स्थान- मनीष कुमार वर्मा डीएम जौनपुर

Image
जौनपुर।सुधाकर सिंह फ़ाउंडेशन महाविद्यालय पिलखिनी गौराबादशाहपुर में आज पौधारोपण जन आन्दोलन 2022 के तहत वृहद पौधारोपण का आयोजन जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा, आकांक्षा समिति की अध्यक्ष डॉ० अंकिता राज, अपर जिलाधिकारी भू-राजस्व रजनीश राय, डी०एफ०ओ० प्रविण कुमार खरे, माध्यमिक शिक्षक संघ प्रदेश अध्यक्ष रमेश सिंह, प्रबन्धक अरविन्द सिंह, राहुल सिंह, प्राचार्य डॉ० रूबी रॉय द्वारा आम, महोगनी और सागौन का पौध रोपण किया गया।   इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा की  आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत  जनपद में नगर वन/नगर वाटिका, नदियों के किनारे एवं अन्य स्थलों पर वृक्षारोपण करने  का कार्य किया जा रहा है।उन्होंने कहा की वृक्ष हम सभी के जीवन में एक महत्वपूर्ण स्थान रखते हैं और मनुष्यों के लिए तो ये किसी वरदान से कम नहीं है। वृक्ष हम सभी को लकड़ी, फल, सब्जियां और अन्य  विभिन्न उपयोगी वस्तुएं प्रदान करते है। वृक्षारोपण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वृक्षारोपण से शुद्ध हवा प्राप्त होती है, वातावरण का प्रदूषण एवं तापमान कम रहता है, मिट्टी क्षरण एवं प्रदूषण भी नियन्त्रित होता है। 

पूर्वी उत्तर प्रदेश में मानसून पड़ा कमजोर, सूरज के तल्ख तेवर बढ़ी गर्मी

Image
पूर्वी यूपी में मानसून कमजोर पड़ गया है। मानसून सीजन होने के बावजूद मजबूत सिस्टम नहीं बन रहा है। इस वजह से बारिश नहीं हो रही है। हल्की बूंदाबांदी जरूर हुई लेकिन वह नाकाफी साबित हो रही है।आसमान में काले बादलों के नदारद होने से सूरज के तेवर तल्ख हो रहे हैं। गर्मी बढ़ रही है। जुलाई के पहले हफ्ते में तापमान सामान्य से अधिक रह रहा है। लोगों को मई व जून की गर्मी का अहसास हो रहा है। उमस बढ़ गई है। इस वर्ष मौसम विशेषज्ञों ने सामान्य मानसून का अनुमान लगाया था। मानसून के कमजोर होने से मौसम विशेषज्ञों का यह पूर्वानुमान अब तक सटीक साबित होता नजर नहीं आ रहा है। जून में 152 मिलीमीटर बारिश हुई। जबकि अमूमन जून के महीने में औसतन 185 मिलीमीटर बारिश होती है। यह सामान्य से करीब 20 फीसदी कम है। जुलाई में मानसून और मेहरबान रहता है। औसतन जुलाई में 353 मिलीमीटर बारिश होती है। जुलाई का पहला हफ्ता बीत जाने के बावजूद मानसून का कोई खास असर नहीं दिखा। हल्की बूंदाबांदी हुई। इस महीने में सिर्फ तीन जुलाई को करीब 10 मिलीमीटर बारिश हुई। जुलाई में अब तक 12.2 मिलीमीटर बारिश ही हुई है। यह बेहद कम ह

बड़ी खबर: मुलायम सिंह की दूसरी पत्नी की भी हुई मौत

Image
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो रहे मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता का आज शनिवार को बाद दोपहर निधन हो गया। बताया जा रहा है कि साधना गुप्ता कुछ समय से बीमार चल रही थीं और उन्हें हाल ही में गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां आज उन्होंने अंतिम सांस ली। खबर वायरल होते ही समाजवादी विचार धारा से जुड़े लोंगो एवं सपाईयो में शोक छा गया है। 

प्राथमिक और जूनियर हाई स्कूल के शिक्षको के लिए योगी सरकार की यह योजना,जानें किसे मिलेगा लाभ

Image
सरकारी प्राइमरी व जूनियर स्कूलों के शिक्षकों को  योगी सरकार  कैशलेस इलाज की सुविधा देगी। इसके तहत पांच लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज वे करा सकेंगे। बेसिक शिक्षा विभाग से जुड़े 6.05 लाख शिक्षकों को इस योजना से लाभ मिलेगा। योजना के लिए कम्पनी का चयन किया जा रहा है। इसमें संविदा पर तैनात अनुदेशक व शिक्षामित्र भी इस  कैशलेस  योजना में शामिल किए जाएंगे। यह योजना अनिवार्य की जगह ऐच्छिक होगी क्योंकि इसका प्रीमियम शिक्षकों-शिक्षामित्रों को अपने वेतन या मानदेय से भरना होगा। शिक्षक लम्बे समय से सरकारी कर्मचारियों की तरह मेडिकल इंश्योरेंस की मांग कर रहे थे। लेकिन सरकार ने इसमें बीच का रास्ता निकाला है। सरकार जब बड़े समूह में इंश्योरेंस लेगी तो बाजार के मुकाबले इसका प्रीमियम काफी कम आएगा। वहीं क्लेम को लेकर होने वाले विवादों में विभाग अपने कर्मचारियों के पक्ष में निपटारा कराने में मदद करेगा। सरकारी हस्तक्षेप के चलते इंश्योरेंस कम्पनियां मनमानी नहीं कर पाएंगी और कम्पनी भी एक सरकारी विभाग के द्वारा आएगी तो उस पर भी दबाव रहेगा। इसकी तकनीकी बिड खोली जा चुकी है

पत्नी से विवाद के बाद पति ने जानें कैसे कर ली आत्म हत्या, परिवार में मचा कोहराम

Image
जनपद आजमगढ़ के गयासपुर गांव में शुक्रवार की देर रात पत्नी से विवाद के बाद पति ने ऐसा खौफनाक कदम उठाया कि जीवन लीला ही खत्म कर लिया। उसने करंट लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। कंधरापुर थाना क्षेत्र के  गयासपुर गांव निवासी सरोज पासवान (40) पुत्र रामबुझ पासवान की शुक्रवार रात किसी बात को लेकर अपनी पत्नी से बहसबाजी हो गई। पत्नी के साथ हुई कहासुनी के बाद सरोज इतना दुखी हुआ कि उसने घर में करंट लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों का कहना है कि पत्नी से कहासुनी से नाराज होकर सरोज पासवान ने घर में करंट प्रवाहित हो रहे बिजली के तार पकड़ लिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृत सरोज पासवान के चार पुत्र और एक पुत्री हैं। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।  पवई थाना के बहाउद्दीनपुर गांव निवासी एक युवक का संदिग्धावस्था में फंदे पर लटका शव मिला। घटना के पीछे पारिवारिक कलह कारण बताया जा रहा है। परिजन शव के अंतिम संस्कार की तैयारी में थे कि सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  बहाउद्दीनप

नव गठित पंचायतो में बनेगे 40 वार्ड अधिसूचना जारी, मांगी गई आपत्तियां

Image
जौनपुर। जनपद के तीन नवगठित नगर पंचायतो के गठन के बाद अब वहां पर चुनाव कराने के लिए अगली कार्यवाही शुरू कर दी गई है। सम्बंधित वार्डों के परिसीमन की अधिसूचना जारी कर दी गई है। इसमें नगर पंचायत कचगांव, रामपुर, गौराबादशाहपुर शामिल हैं, जहां कुल 40 वार्ड बनेंगे। अगर किसी को इस पर कोई आपत्ति प्रस्तुत करनी हो तो वह एक सप्ताह के भीतर किसी भी कार्य दिवस में जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय में कर सकता है। नगर पंचायत गौराबादशाहपुर में 15 वार्ड बनेंगे। इसमें चोरसंड दक्षिणी, नयनसंड आंबेडकरनगर, सखैला, बंजारेपुर दक्षिणी, बमैला, गौरा दक्षिणी, मैरा दखान, करमदासपुर, बंजारेपुर उत्तरी, गौरा उत्तरी, चोरसंड उत्तरी, लिलहा टडिया, इकरामगंज, नयनसंड, गौराडिहवा शामिल हैं। , जबकि नगर पंचायत कचगांव के 12 वार्ड बनेंगे। इसमें सादात, मसौड़ा, रामपुर, माधोपट्टी, जेठपुरा, राजेपुर, अहियाई, बदलपुर, नई बाजार, रामजानकी, मझलेपुर, गोलकोठी, गद्दीपुर शामिल हैं। इसके अलावा, नगर पंचायत रामपुर के 13 वार्ड बनेंगे, जिसमें भीमपुर, भालपुर, लालता नगर, उसरहवां बस्ती, धनुहां कस्बा, सहनपुर, रामपुर मुख्य बस्ती,