पत्नी से विवाद के बाद पति ने जानें कैसे कर ली आत्म हत्या, परिवार में मचा कोहराम


जनपद आजमगढ़ के गयासपुर गांव में शुक्रवार की देर रात पत्नी से विवाद के बाद पति ने ऐसा खौफनाक कदम उठाया कि जीवन लीला ही खत्म कर लिया। उसने करंट लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। कंधरापुर थाना क्षेत्र के  गयासपुर गांव निवासी सरोज पासवान (40) पुत्र रामबुझ पासवान की शुक्रवार रात किसी बात को लेकर अपनी पत्नी से बहसबाजी हो गई।
पत्नी के साथ हुई कहासुनी के बाद सरोज इतना दुखी हुआ कि उसने घर में करंट लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों का कहना है कि पत्नी से कहासुनी से नाराज होकर सरोज पासवान ने घर में करंट प्रवाहित हो रहे बिजली के तार पकड़ लिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृत सरोज पासवान के चार पुत्र और एक पुत्री हैं। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। 
पवई थाना के बहाउद्दीनपुर गांव निवासी एक युवक का संदिग्धावस्था में फंदे पर लटका शव मिला। घटना के पीछे पारिवारिक कलह कारण बताया जा रहा है। परिजन शव के अंतिम संस्कार की तैयारी में थे कि सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
 बहाउद्दीनपुर गांव निवासी अक्षय कुमार अग्रहरी (26) पुत्र लालचंद का पत्नी से कुछ विवाद चल रहा था। जिसकी शिकायत उसने अपनी ससुराल पहुंच कर किया था। जिस पर ससुराल वाले उसकी बाइक ही अपने यहां खड़ी कर लिए। गुरुवार की रात अक्षय घर पहुंचा और खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया। देर रात लगभग साढ़े 11 बजे पत्नी ने उसे फंदे पर लटका देखा तो शोर मचाई।
चीख सुन कर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे तो अक्षय को फंदे पर लटका देख कर हतप्रभ रह गए। शुक्रवार की सुबह पुलिस को सूचना दिए बगैर ही शव का अंतिम संस्कार करने की परिजन तैयारी कर रहे थे। इस बीच किसी ने सूचना पुलिस को दे दिया। सूचना पर पवई थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक चार भाईयों में सबसे बड़ा था और एक बच्चे का पिता था। घर पर ही वह बर्तन की दुकान करता था। पुलिस घटना के कारणों को लेकर जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

Comments

Popular posts from this blog

पूर्व सांसद धनंजय सिंह के प्राइवेट गनर को गोली मारकर हत्या इलाके में कोहराम पुलिस छानबीन में जुटी

सपा ने जारी किया सात लोकसभा के लिए प्रत्याशियों की सूची,जौनपुर से मौर्य समाज पर दांव,बाबू सिंह कुशवाहा प्रत्याशी घोषित देखे सूची

21 अप्रैल को जौनपुर पहुंच कर लोकसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार का आगाज करेंगे बाबू सिंह कुशवाहा, जाने क्या है पूरा कार्यक्रम