जौनपुर में दो बाइकों की टक्कर: चाचा गंभीर, भतीजा घायल; वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर

जौनपुर। गौरा बादशाहपुर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में चाचा-भतीजा घायल हो गए। हादसा प्रसाद इंटरनेशनल स्कूल के पास हुआ, जब दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।
घटना में सेवईनाला निवासी प्रदीप यादव (34) पुत्र मंगरू यादव के सिर में गंभीर चोट आई है, जबकि उनके साथ बाइक पर सवार भतीजा अंश यादव (13) पुत्र गुड्डू यादव को मामूली चोटें आई हैं। दोनों किसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए चौकिया जा रहे थे, तभी रास्ते में हादसा हो गया।
हादसे के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए 108 एंबुलेंस की मदद से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद प्रदीप यादव की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। वहीं अंश यादव का इलाज जिला अस्पताल में जारी है।
पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Comments

Popular posts from this blog

जौनपुर महोत्सव में गूंजा ‘विकसित भारत’ का सुर, डीएम के गीत ने बांधा समां

*जौनपुर में पेट्रोल-डीजल को लेकर अफवाहों पर विराम, प्रशासन ने कहा—पर्याप्त स्टॉक, घबराने की जरूरत नहीं*